Saturday, 7th June 2025

वंदे भारत मिशन / 158 यात्रियों को लेकर शारजाह से स्पेशल फ्लाइट इंदाैर पहुंची, सभी की एयरपोर्ट पर स्क्रीनिंग, इंदौरी होटल में क्वारैंटाइन

Thu, Jun 25, 2020 7:44 PM

 

  • लॉकडाउन में फंसे लोगों को लेकर एयर अरेबिया की फ्लाइट सुबह 11 बजे इंदौर एयरपोर्ट पहुंची
  • वंदे भारत मिशन के तहत जून के आखिरी सप्ताह और जुलाई में चार फ्लाइट और आएंगी
 

इंदौर. विदेश में फंसे भारतीयों को लेकर शारजाह (यूएई) से गुरुवार को स्पेशल फ्लाइट इंदौर आई। 158 यात्रियों को लेकर एयर अरेबिया की यह फ्लाइट सुबह 11 बजे इंदौर एयरपोर्ट पर लैंड हुई। लॉकडाउन से ये लोग वहां फंसे हुए थे। सभी यात्रियों की एयरपोर्ट पर ही स्क्रीनिंग की गई। इंदौर के 66 लोगों को दो होटल में 7 दिन के लिए क्वारैंटाइन किया गया है। सभी को चार बसों से होटल के लिए रवाना किया गया। वहीं, अन्य यात्रियों को उनके जिले के लिए रवाना कर दिया गया।

दुबई में रहने वाले चंद्रशेखर भाटिया के अनुसार, फ्लाइट शारजाह से सुबह 6 बजे रवाना हुई। इसमें इंदौर, भोपाल समेत प्रदेश के विभिन्न शहरों के अलावा गुजरात, महाराष्ट्र के लोग शामिल हैं। यात्रियों की आगवानी करने सुबह एयरपोर्ट पर विधायक और पूर्व महापौर मालिनी गौड पहुंचीं। गौड ने ही यात्रियों को लाने के लिए केंद्रीय मंत्री और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से चर्चा की थी।  

इसके अलावा, जून के आखिरी सप्ताह और जुलाई में चार फ्लाइट और आएंगी। इसमें दो फ्लाइट बोरिस्पिल (यूक्रेन), मॉस्को (रूस) और एक किर्गिस्तान (बिश्केक) से आएंगी। चारों ही फ्लाइट एयरइंडिया की हैं जो दिल्ली होते हुए इंदौर आएंगी। इससे पहले लॉकडाउन से अब तक कुवैत, लंदन और किर्गिस्तान से फ्लाइट इंदौर आ चुकी हैं।

Comments 0

Comment Now


Videos Gallery

Poll of the day

जातीय आरक्षण को समाप्त करके केवल 'असमर्थता' को आरक्षण का आधार बनाना चाहिए ?

83 %
14 %
3 %

Photo Gallery