Friday, 6th March 2026

मध्य प्रदेश / मुख्यमंत्री शिवराज सिंह की प्रदेश की जनता से अपील, कहा- चीन में बना सामान नहीं खरी

Tue, Jun 23, 2020 5:54 PM

 

  • मुख्यमंत्री ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से बिजली उपभोक्ताओं के साथ संवाद कार्यक्रम में यह अनुरोध किया

 

भोपाल. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज फिर लोगों से अनुरोध किया कि वे चीन में निर्मित सामान नहीं खरीदें। मुख्यमंत्री ने यहां वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से बिजली उपभोक्ताओं के साथ संवाद कार्यक्रम में यह अनुरोध किया। उन्होंने कुछ उपभोक्ताओं से जानना चाहा कि वे कहीं अपने इलाके में चीन में निर्मित सामान तो नहीं खरीद रहे हैं। उन्होंने कहा कि वे ऐसा कतई नहीं करें। हमें भारत में बना सामान ही खरीदना है। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि चीन को हाल ही में सीमा पर भारत ने भी जवाब दिया है। यह 'मोदी' का भारत है। अब चीन की दादागिरी नहीं चलेगी।

Comments 0

Comment Now


Videos Gallery

Poll of the day

जातीय आरक्षण को समाप्त करके केवल 'असमर्थता' को आरक्षण का आधार बनाना चाहिए ?

83 %
14 %
3 %

Photo Gallery