रायपुर. प्रदेश सरकार ने वन विभाग में तीन दिनों में दूसरा बड़ा फेरबदल कर दिया। इस बार 23 आईएफएस अधिकारियों के तबादले करके नई जिम्मेदारियां दी गई हैं। राज्य अनुसंधान प्रशिक्षण एवं जलवायु परिवर्तन के प्रभारी पीसीसीएफ तथा निदेशक राज्य वन अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान पीसी पांडेय को अब अरण्य भवन में अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षण कार्य योजना का दायित्व दिया गया है। अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक एसएस बजाज को अरण्य भवन में ही राज्य लघु वनोपज संघ की जिम्मेदारी दी गई है। वन विभाग के संयुक्त सचिव भोस्कर विलास संदिपान ने सोमवार को वन अफसरों को नई जिम्मेदारी सौंपी। 19 जून के स्थानांतरण आदेश में पीवी नरसिंग राव को पीसीसीएफ राज्य अनुसंधान एवं प्रशिक्षण एवं जलवायु परिवर्तन तथा रायपुर में निदेशक राज्य वन अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान की जिम्मेदारी दी थी। अब इसमें संशोधन कर उन्हें अरण्य भवन में ही पीसीसीएफ कार्य आयोजना बनाया गया है।
| अफसर | नई पदस्थापना |
| कौशलेंद्र कुमार | एसीसीएफ राज्य वन अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान |
| एसएसडी बड़गैय्या | सीसीएफ कांकेर रेंज |
| संजीता गुप्ता | सीसीएफ कार्य आयोजना, रायपुर रेंज |
| जनकराम नायक | सीसीएफ रायपुर रेंज |
| विवेक आचार्य | जीएम लघु वनोपज संघ |
| रमेशचंद्र दुग्गा | डीएफओ मुंगेली |
| रंगानाथा रामाकृष्णा वाय. | संचालक गुरु घासीदास राष्ट्रीय उद्यान बैकुंठपुर |
| अभिषेक कुमार सिंह | प्रतिनियुक्ति पर मंत्रालय में वन विभाग में उप सचिव |
| नायर विष्णुराज नरेंद्रन |
संचालक अचानकमार अमरकंटक बायोस्फियर रिजर्व बिलासपुर |
| मनीष कश्यप | डीएफओ, पूर्व भानूप्रतापपुर रेंज |
| कुमार निशांत | डीएफओ बिलासपुर रेंज |
| आयुष जैन | उप संचालक उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व |
| मयंक पांडेय | डीएफओ महासमुंद |
| सत्यदेव शर्मा | अनुसंधान एवं विस्तार बिलासपुर |
| श्रीनिवास तन्नेटी | उप वन संरक्षक वन्य प्राणी, अरण्य भवन |
| जितेंद्र कुमार उपाध्याय | उप वन संरक्षक वन विकास निगम |
| संजय कुमार यादव | उप वन संरक्षक, वनौषधि पादप बोर्ड रायपुर, प्रतिनियुक्ति पर |
| अशोक कुमार पटेल | संचालक कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान जगदलपुर |
| शमा फारूखी | डीएफओ कटघोरा |
| प्रेमलता यादव | डीएफओ जांजगीर चांपा |
| दिव्या गौतम | संचालक वन विद्यालय जगदलपुर |
Comment Now