Wednesday, 30th July 2025

यूपी में हादसा / फिरोजाबाद में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर ट्रक से टकराई कार, दिल्ली से प्रयागराज जा रहे 5 लोगों की मौत

Sat, Jun 20, 2020 5:52 PM

 

  • घटना में गंभीर रूप से घायल एक महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया
  • हादसा शनिवार तड़के हुआ, कार सवार सभी लोग दिल्ली से लौट रहे थे
 

फिरोजाबाद. उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में शनिवार तड़के एक कार पीछे से ट्रक से टकरा गई। हादसे में कार सवार पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि एक महिला जख्मी है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हुआ। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची। कार सवार दिल्ली से लखनऊ होकर प्रयागराज जा रहे थे। 

फिरोजबाद के थाना नसीरपुर इलाके में एक ट्रक हाइवे पर खड़ा था। तभी कार ट्रक से टकरा गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि कार की रफ्तार तेज थी। हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए। पांच लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था। जख्मी महिला की हालत गंभीर है। 

मरने वाले दो परिवार से हैं। रविनेश और पत्नी रूबी पांडेय, बेटा लक्ष्य पांडेय एक परिवार से हैं। रविनेश प्रयागराज जिले के मेजा थाना क्षेत्र के गुसोरा के रहने वाले थे। वे अपनी पत्नी का इलाज कराने गए थे। रविनेश की साली प्रियंका पांडेय पत्नी सतेंद्र घायल है। प्रियंका का एक बेटा केशव और बेटी नंदिनी की मौत हुई है। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Comments 0

Comment Now


Videos Gallery

Poll of the day

जातीय आरक्षण को समाप्त करके केवल 'असमर्थता' को आरक्षण का आधार बनाना चाहिए ?

83 %
14 %
3 %

Photo Gallery