रायपुर. छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में कोरोना संक्रमित युवक की मौत हो गई है। युवक लखोली वार्ड का रहने वाला था। इसके बाद आसपास के इलाके को पूरी तरह से सील कर दिया गया है। जिले में संक्रमण से यह पहली मौत है। बताया जा रहा है कि युवक की दो दिन पहले ही मौत हो गई थी, लेकिन बुधवार को उसकी रिपोर्ट पॉजिटव आई है। सीएमएचओ डॉ. मिथलेश चौधरी ने इसकी पुष्टि की है। प्रदेश में कोरोना संक्रमण से अब तक 11 लोग मर चुके हैं।
प्रदेश में 1864 संक्रमित मिले, 756 एक्टिव केस
प्रदेश में बुधवार को संक्रमण के 71 नए मामले सामने आए हैं। इसमें सबसे ज्यादा रायपुर में 25 नए मरीज मिले हैं। इसके अलावा जांजगीर-चांपा में 10, बलौदाबाजार में 8, रायगढ़ में 5, बेमेतरा, कोरबा, गरियाबंद व महासमुंद मेें 4-4, जशपुर में 3, दुर्ग में 2, राजनांदगांव व मुंगेली में 1-1 पॉजिटिव मिले हैं। वहीं 148 कोरोना मरीजों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया है।
अब तक कोरोना संक्रमण के 113813 संभावित व्यक्तियों की पहचान कर सैंपल जांच की गई है। इसमें से 1864 पॉजिटिव की पहचान की जा चुकी है, जबकि 1099 मरीज स्वस्थ्य होने के बाद डिस्चार्ज हो चुके हैं। अभी 756 एक्टिव केस हैं। इससे पहले भी मंगलवार को 69 नए मरीज मिले थे। वहीं 102 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी मिली थी।
21 दिन में 23 हजार से ज्यादा यात्रियों ने किया सफर
त्तीसगढ़ से मुंबई के लिए उड़ान सेवा गुरुवार 18 जून से शुरू हो जाएगी। बताया जा रहा है कि इंडिगो की फ्लाइट सप्ताह में तीन दिन मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को उड़ान भरेगी। ये फ्लाइट मुंबई से सुबह 10.35 बजे उड़ान भरकर दोपहर 12.30 बजे रायपुर एयरपोर्ट पहुंचेगी। यहां से यही फ्लाइट दोपहर 1.10 बजे उड़ान भरेगी और दोपहर 2.55 बजे मुंबई पहुंचेगी।
रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट से 25 मई से दिल्ली, बेंगलुरू और हैदराबाद के लिए उड़ानें शुरू हो चुकी हैं। इसके बाद से तीसरे हफ्ते यात्रियों की संख्या में 10 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। अभी तक 50 विमान आए और 50 गए हैं। इन 21 दिनों में 23184 यात्रियों ने सफर किया। इंडिगो एयरलाइंस की ओर से रायपुर-मुंबई के बीच 7000 रुपए किराया बताया जा रहा है।
श्रमिक जाने को तैयार नहीं थे, अधिकारियों ने समझाया फिर माने
दरअसल, बलौदाबाजार के पलारी में धाराशिव गांव के तीन शासकीय भवन पहले से ही श्रमिकों से भरे हुए हैं। वहीं गांव के एक निजी मकान को भी किराए पर लेकर वहां 36 श्रमिकों को रखा गया है। जब गांव में कोई शासकीय और निजी भवन नहीं बचा तो स्कूल के मैदान में ही प्लास्टिक लगाकर झोपड़ियां बनानी पड़ीं। ये श्रमिक महाराष्ट्र व हैदराबाद के ईंट-भट्ठे में काम कर 12 जून व 16 जून को लौटे थे।
प्रशासन की ओर से कहा गया कि ये श्रमिक अपने गांव को छोड़कर नहीं जाना चाहते थे। काफी समझाने के बाद जाने के लिए तैयार हुए हैं।
इस खबर को दैनिक भास्कर ने प्रकाशित किया। इसके बाद प्रशासन की ओर से बुधवार सुबह ही श्रमिकों को वहां से शिफ्ट करने की कार्यवाही शुरू कर दी गई। प्रशासन की ओर से कहा गया कि ये श्रमिक अपने गांव को छोड़कर नहीं जाना चाहते थे। इन्हें बस से अर्जुनी के क्वारैंटाइन सेंटर में भेजा जा रहा है। काफी समझाने के बाद जाने के लिए तैयार हुए हैं।
धाराशिव गांव के तीन शासकीय भवन पहले से ही श्रमिकों से भरे हुए हैं। वही गांव के एक निजी मकान को भी किराए पर लेकर वहां 36 श्रमिकों को रखा गया है। जब गांव में कोई शासकीय और निजी भवन नहीं बचा तो स्कूल के मैदान में ही प्लास्टिक लगाकर झोपड़ियां बनानी पड़ीं।
सार्वजनिक शौचायलय तक जाने का रास्ता नहीं, पुलिस तैनात
वहीं रायपुर के पेंशनबाड़ा इलाके की एक बस्ती में दो दिन पहले कोरोना पाॅजिटिव मिला था। इसके बाद प्रशासन ने कंटेनमेंट जोन बनाते हुए उसे सील कर दिया। बस्ती के भीतर अाने-जाने के दोनों रास्ते बेरिकेड्स लगाकर बंद कर दिए गए हैं। दिक्कत ये है कि सील इलाके के बाहर सार्वजनिक टायलेट है, जिसका इस्तेमाल बस्ती के अधिकांश लोग करते हैं। रास्ता बंद है, पुलिस तैनात है, कोई बाहर जाना-आना नहीं कर सकता, इससे पूरी बस्ती परेशान है।
बिलासपुर के रेलवे अस्पताल को कोविड-19 अस्पताल बनाया गया है। यहां से मंगलवार रात डिस्चार्ज होने पर 30 मरीजों को क्वारैंटाइन सेंटर भेजा गया है। पहले ये श्रमिक घर जाने पर अड़े थे। उनका कहना था कि जब वह ठीक हो गए हैं तो फिर क्वारैंटाइन सेंटर क्यों भेजा जा रहा है। हालांकि डॉक्टरों और प्रशासन के समझाने के बाद ये जाने को तैयार हो गए।
लॉकडाउन के चलते 222 करोड़ से 124 करोड़ हुई कमाई
लॉकडाउन में दफ्तरों के बंद होने और कामकाज ठप होने का असर सरकार की कमाई पर भी पड़ा है। इस साल राज्य सरकार के पंजीयन विभाग की कमाई आधी रह गई है। विभाग ने 27018 दस्तावेजों की रजिस्ट्री है, जिससे 124.52 करोड़ रुपए का राजस्व मिला है। पिछले साल इसी अवधि में 48919 रजिस्ट्री हुई थी और विभाग को करीब 222.84 करोड़ का राजस्व मिला था। हालांकि अब जून में रजिस्ट्री 31 फीसदी बढ़ी है।
छत्तीसगढ़ में कोरोना अपडेट
बिलासपुर : गोंडा से रायपुर के लिए रवाना की गई श्रमिक स्पेशल ट्रेन से भाटापारा जा रहे बलौदा बाजार के श्रमिकों में से एक महिला को लेबर पेन शुरू हो गया। इसके चलते उसे बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर ही उतार लिया गया, जहां से सिम्स भेजा गया। बलौदा बाजार निवासी दिगरी लाल की पत्नी हेमानी बाई बरिया गर्भवती है, ट्रेन बिलासपुर रेलवे स्टेशन पहुंचने वाली थी इससे पहले ही उसे लेबर पेन शुरू हो गया।
गोंडा से रायपुर के लिए रवाना की गई श्रमिक स्पेशल ट्रेन से भाटापारा जा रहे बलौदा बाजार के श्रमिकों में से एक महिला को लेबर पेन शुरू हो गया। इसके चलते उसे बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर ही उतार लिया गया।
भिलाई : सेक्टर-6 सी मार्केट को कंटेनमेंट जोन से मुक्त कर दिया गया है। अब यह मार्केट पहले की तरह बुधवार से खुलेगी। एसडीएम केएल वर्मा ने बताया कि इस मार्केट को कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया था। अब यहां कोई और कोरोना पॉजिटिव केस सामने नहीं आया है। इसलिए अब यहां पहले की तरह दुकानें खुल सकेंगी। आवागमन भी पहले की तरह होगा। प्रशासन के निधार्रित समय पर ही दुकानें खुलेंगी और बंद होगी।
तस्वीर दुर्ग जिला सहकारी बैंक की है। यहां किसान लोन से लेकर खाद-बीज के लिए पहुंच रहे हैं। लेकिन यहां सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं हो रहा है। लोग एक-दूसरे के पीछे खड़े हैं। कई तो मास्क भी नहीं लगाए थे।
जांजगीर : जैजैपुर ब्लॉक के नगारिडीह क्वारैंटाइन सेंटर में खाने को दिए गए चावल और सब्जी में कीड़े मिले हैं। जिसके बाद मजदूर और क्वारैंटाइन सेंटर की देखरेख करने वालाें के बीच विवाद हाेने लगा। विवाद इतना बढ़ गया कि देखते ही देखते क्वारैंटाइन के जिम्मेदारों ने मजदूरों पर चप्पल तान दी और शिकायत करने पर मारने की धमकी देने लगे। खाने में कीड़ा मिलने के बाद मजदूरों ने खाना नहीं खाया और पूरी रात भूखा रहना पड़ा।
ये तस्वीर जांजगीर में जैजैपुर ब्लॉक के नगारिडीह क्वारैंटाइन सेंटर में मिले खाने की है। श्रमिकों को दिए गए चावल और सब्जी में कीड़े मिले हैं। खाने में कीड़ा मिलने के बाद मजदूरों ने खाना नहीं खाया और पूरी रात भूखा रहना पड़ा।
Comment Now