इंदौर. रविवार रात इंदाैरियाें के लिए कोरोनाकाल के बीच एक राहतभरी खबर आई। एमजीएम मेडिकल कॉलेज की रिपोर्ट में 73 दिन बाद ऐसा हुआ, जब 1058 सैंपल टेस्ट किए गए, लेकिन इनमें 6 नए मरीज संक्रमित मिले, जबकि 1006 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई। इससे पहले 1 अप्रैल को 6 और 2 अप्रैल को 7 मरीज आए थे। उसके बाद मरीज बढ़ने का सिलसिला ऐसा चला कि एक दिन में औसत 70 से 80 मरीज आए। एक-दो बार आंकड़ा 150 से 250 के बीच भी पहुंचा, पर जून के पहले हफ्ते से मरीजों के घटने का क्रम शुरू हुआ। इस महीने हर दिन औसत 41 मरीज ही मिले हैं।
रिपोर्ट के अनुसार शहर में अब तक 60213 सैंपलों के टेस्ट किए जा चुके हैं, इनमें 4069 लोग संक्रमित पाए गए हैं। रविवार रात 4 मौतों को जोड़ें तो अब तक 174 मरीजों की मौत हो चुकी है। रविवार को अलग-अलग अस्पताल से 101 लोग ठीक होकर अपने घर लौटे। इन्हें मिलाकर 2906 लोग काेरोना को मात दे चुके हैं। हालांकि रविवार को 1758 संदिग्धों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए हैं। जिले में अभी 989 एक्टिव केस हैं, जिनका अलग-अलग अस्पताल में इलाज चल रहा है। वहीं, होटल और गार्डन में क्वारैंटाइन 4183 संदिग्ध अपने घर लौट चुके हैं।
संक्रमण का असर भी कम हो रहा
सीएमएचओ डॉ. एमपी शर्मा के मुताबिक, लॉकडाउन के कारण कोरोना की चेन ब्रेक हुई है। इससे संक्रमण का स्तर कम हुआ है। मेडिकल कॉलेज डीन डॉ. ज्योति बिंदल के अनुसार अब तो सरकारी के साथ निजी लैब में भी सैंपल की जांच हो रही है। आंकड़ा कम हो रहा है, इसका मतलब है कि संक्रमण का असर भी कम हो रहा है। कुछ दिन में पॉजिटिव रेट भी घटा है।
कोविड अस्पतालों में शुरू हुए परामर्श केंद्र
कोविड अस्पतालों मेंपरिजन को मरीजों की जानकारी नहीं मिलने की आ रही शिकायतों के बाद कमिश्नर डॉ. पवन शर्मा ने सभी कलेक्टरों को इन अस्पतालों में मुख्य द्वार के पास ही परामर्श केंद्र खोलने के आदेश दिए थे। इसके बाद इंदौर में इस पर काम शुरू कर अस्पतालों में यह केंद्र खोल दिए गए हैं। कलेक्टर मनीष सिंह ने बताया कि कोविड हॉस्पिटल में भर्ती मरीजों की जानकारी उनके परिजन को तत्काल दिए जाने के निर्देश सभी अस्पताल प्रबंधन को दिए हैं। केंद्रों पर दो वरिष्ठ कर्मचारी/परामर्शदाता एवं चिकित्सक की ड्यूटी सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक व दोपहर 2 बजे से रात्रि 10 बजे तक लगाई जाएगी।कोविड अस्पतालों में परिजन को मरीजों की जानकारी नहीं मिलने की आ रही शिकायतों के बाद कमिश्नर डॉ. पवन शर्मा ने सभी कलेक्टरों को इन अस्पतालों में मुख्य द्वार के पास ही परामर्श केंद्र खोलने के आदेश दिए थे। इसके बाद इंदौर में इस पर काम शुरू कर अस्पतालों में यह केंद्र खोल दिए गए हैं। कलेक्टर मनीष सिंह ने बताया कि कोविड हॉस्पिटल में भर्ती मरीजों की जानकारी उनके परिजन को तत्काल दिए जाने के निर्देश सभी अस्पताल प्रबंधन को दिए हैं। केंद्रों पर दो वरिष्ठ कर्मचारी/परामर्शदाता एवं चिकित्सक की ड्यूटी सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक व दोपहर 2 बजे से रात्रि 10 बजे तक लगाई जाएगी।
अनलॉक के 14 दिन में कोरोना की स्थिति
तारीख | संक्रमित | मौत |
1 जून | 31 | 03 |
2 जून | 27 | 03 |
3 जून | 36 | 04 |
4 जून | 54 | 04 |
5 जून | 35 | 04 |
6 जून | 27 | 03 |
7 जून | 36 | 01 |
8 जून | 45 | 02 |
9 जून | 51 | 02 |
10 जून | 41 | 02 |
11 जून | 50 | 01 |
12 जून | 57 | 02 |
13 जून | 34 | 04 |
14 जून | 06 | 04 |
Comment Now