Sunday, 1st June 2025

मानसून की आहट / भोपाल में शाम को कई इलाकों में हुई बारिश, 3.1 डिग्री गिरा पारा; आज मप्र पहुंच सकता है मानसून

Mon, Jun 15, 2020 5:41 PM

 

  • उत्तर पश्चिमी मप्र में बने हवा के चक्रवाती घेरे के कारण बढ़ी वातावरण में नमी
 

भोपाल. मानसून की आहट से शहर का मौसम इन दिनों हर शाम बदल जाता है। शनिवार को भी दोपहर तक तो तेज धूप चटकी लेकिन शाम साढ़े 4 बजे तक घने बादल छा गए। शहर के कई इलाकों में करीब 20 मिनट तक बूंदाबांदी हुई। इस दौरान 20 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा भी चली। इससे वातावरण में ठंडक घुल गई। मौसम वैज्ञानिक उदय सरवटे ने बताया कि इस दौरान हवा का रुख उत्तर-पश्चिमी था। उत्तर पश्चिमी मप्र में बने हवा के चक्रवाती घेरे के कारण नमी में इजाफा हुआ है।  मानसून मप्र में तय समय 15 जून से एक दिन पहले रविवार को पहुंच सकता है।

  • तापमान  35 डिग्री : दर्ज किया गया शनिवार को दिन का तापमान, यह शुक्रवार के मुकाबले 3.1 डिग्री कम रहा
  • हवा 20 किमी: प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने से शाम के वक्त मौसम में मामूली ठंडक घुल गई
  • नमी 61 फीसदी: नमी दर्ज की गई शनिवार शाम को, यह शुक्रवार के मुकाबले 11 फीसदी ज्यादा थी

सुबह से शाम तक सिर्फ 6 डिग्री का अंतर

शनिवार को तापमान में ज्यादा उतार-चढ़ाव देखने को नहीं मिला। सुबह से शाम तक 12 घंटे के दौरान इसमें सिर्फ 6 घंटे का अंतर रहा।

Comments 0

Comment Now


Videos Gallery

Poll of the day

जातीय आरक्षण को समाप्त करके केवल 'असमर्थता' को आरक्षण का आधार बनाना चाहिए ?

83 %
14 %
3 %

Photo Gallery