Tuesday, 3rd June 2025

कोरोना देश में LIVE / महाराष्ट्र में पिछले 3 दिन में 10 हजार से ज्यादा मरीज मिले, राज्य में सबसे ज्यादा संक्रमित 31 से 40 साल की उम्र के; देश में 3.09 लाख केस

Sat, Jun 13, 2020 3:47 PM

 

  • देश में कोरोना संक्रमण से अब तक 8890 मौतें, महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 3717 लोगों की जान गई
  • महाराष्ट्र एक लाख संक्रमितों वाला देश का पहला और प. बंगाल 10 हजार मरीजों वाला देश का 8वां राज्य बना

 

नई दिल्ली. देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 3 लाख 9 हजार 603 हो गई है। शुक्रवार को एक दिन में सबसे ज्यादा 11 हजार 314 मरीज बढ़े और 388 लोगों ने दम तोड़ा। ये आंकड़े covid19india.org के मुताबिक हैं। उधर, महाराष्ट्र एक लाख कोरोना मरीजों वाला देश का इकलौता राज्य बन गया। यहां 1 लाख एक हजार 141 मरीज हो गए। शुक्रवार को राज्य में 3493 नए संक्रमित मिले। इससे पहले,11 जून को 3607 और 10 जून को 3254 संक्रमित मिले थे।

महाराष्ट्र के स्वास्थ्य विभाग ने अब तक 93 हजार 804 मरीजों का उम्र के हिसाब से एनालिसिस किया है। इसमें सबसे ज्यादा मरीज 31 से 40 साल की उम्र के हैं, जो राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या का 20.10% है। इसी तरह 21 से 30 साल की उम्र के 17890 संक्रमित मिले। वहीं, राज्य में 10 साल की उम्र तक के 3081 बच्चे संक्रमित हुए।

देश में शुक्रवार को 7259 मरीज ठीक हुए, यह 14 दिन बाद दूसरा बड़ा आंकड़ा

उधर, देश में स्वस्थ हो रहे मरीजों की संख्या में भी इजाफा हो रहा है। कल 7259 मरीज ठीक हुए। इससे पहले 29 मई को सबसे ज्यादा 11 हजार 736 मरीज ठीक हुए थे। पश्चिम बंगाल 10 हजार मरीजों वाला देश का 8वां राज्य हो गया। तमिलनाडु में मरीजों की संख्या 40 हजार के पार हो गई।

5 दिन, जब सबसे ज्यादा मामले आए

तारीख

केस
12 जून 11314
11 जून 11128
10 जून 11156
9 जून 9979
7 जून 10882

5 राज्यों का हाल
मध्यप्रदेश: यहां शुक्रवार को 202 नए मामले सामने आए और 9 मरीजों की जान गई। राज्य में संक्रमितों का आंकड़ा 10 हजार 443 हो गया है, इनमें से 2802 एक्टिव केस हैं। अब तक 440 मौतें हो चुकी हैं। सरकार ने भोपाल में सप्ताह में पांच दिन पूरा शहर खोलने का ऐलान किया। यहां शनिवार-रविवार को जरूरी चीजों की दुकानों को छोड़कर शहर पूरी तरह बंद रहेगा।

यह तस्वीर भोपाल की है। यहां हायर सेकंडरी की परीक्षाएं चल रही हैं। सावधानी के तौर पर क्लास के बाहर सभी स्टूडेंट्स के जूते और सैंडिल उतरवा लिए गए।

उत्तरप्रदेश: यहां शुक्रवार को कोरोना के 528 मामले सामने आए और 20 की जान गई। नोएडा में एक दिन में सबसे ज्यादा 95 मरीज सामने आए। सहारनपुर जिले में संक्रमितों की संख्या 270 हो गई है। राज्य में संक्रमितों की संख्या 12 हजार 616 हो गई है, इनमें से 4642 एक्टिव केस हैं। अब तक 365 लोगों की मौत हुई।

महाराष्ट्र: यहां शुक्रवार को कोरोना के 3493 केस मिले और 127 मरीजों की मौत हुई। मुंबई में 55 हजार से ज्यादा संक्रमित मिल चुके हैं। राकांपा नेता और कैबिनेट मंत्री धनंजय मुंडे पॉजिटिव पाए गए। प्रदेश में मरीजों की संख्या 1 लाख 1 हजार 141 हो गई, इनमें से 49 हजार 628 एक्टिव केस हैं। अब तक 3717 की जान गई।

यह तस्वीर मुंबई की है। संक्रमण से एक व्यक्ति की मौत हो गई। कब्रिस्तान में उसके रिश्तेदारों ने अंतिम संस्कार किया। मुंबई में शुक्रवार को 61 लोगों की मौत हुई। 

राजस्थान: यहां शुक्रवार को 230 नए मरीज सामने आए और 7 की जान गई। सिरोही में 47, अलवर में 32, जयपुर और जोधपुर में 29-29 मरीज मिले। प्रदेश में अब संक्रमितों की संख्या 12 हजार 68 हो गई है, इनमें से 2785 एक्टिव केस हैं। अब तक 272 लोगों की मौत हुई।

बिहार: यहां शुक्रवार को कोरोना के 148 मामले बढ़े और 1 की मौत हुई। प्रदेश में संक्रमितों की संख्या 6096 हो चुकी है, इनमें से 2745 एक्टिव केस हैं। अब तक 35 की जान गई। बिहार में कुल 325 कंटेनमेन जोन हैं। वहीं, 34 कंटेनमेन जोन ग्रीन जोन में बदल दिया गया।

Comments 0

Comment Now


Videos Gallery

Poll of the day

जातीय आरक्षण को समाप्त करके केवल 'असमर्थता' को आरक्षण का आधार बनाना चाहिए ?

83 %
14 %
3 %

Photo Gallery