Sunday, 8th June 2025

मध्य प्रदेश / भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा के स्वागत के लिए सड़क पर खड़े रहे सागर आईजी, पुलिसकर्मियों ने कार्यकर्ताओं को वर्दी में सर्व की चाय

Sun, Jun 7, 2020 7:01 PM

 

  • हाईवे पर आईजी ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के लिए चाय-नाश्ते का इंतजाम किया
  • सिविल सेवा अधिनियम 1965 के तहत किसी भी राजनीतिक दल के नेता का पुलिस अधिकारी स्वागत नहीं कर सकता
 

सागर. सागर के आईजी अनिल शर्मा का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। इसमें वे सड़क पर खड़े होकर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा के काफिले का इंतजार कर रहे हैं। हाईवे पर काफिला रुकते ही आईजी तेजी से भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष से मिलने जाते हैं। इस दौरान पुलिसकर्मी वर्दी में वीडी शर्मा के काफिले के साथ आए भाजपा कार्यकर्ताओं को वर्दी में चाय सर्व करते नजर आ रहे हैं। 

वीडियो 2 जून का बताया जा रहा है। प्रदेश में सत्ता परिवर्तन के साथ सियासत के नुमाइंदों में उठा-पटक शुरू हो गई है। प्रशासनिक अधिकारी भी नेताओं की शरण में जाते नजर आ रहे हैं। यह सारा घटनाक्रम सागर-जबलपुर हाईवे पर बहेरिया थाने के पास का है। शर्मा सागर में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक निपटाकर जबलपुर जा रहे थे। 

हाईवे पर चाय पीते भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा।

वर्दी में पुलिसकर्मी सर्व करते रहे चाय

बताया गया कि जैसे ही शर्मा का काफिला हाईवे पर रुका, आईजी आवाभगत में लग गए। इस दौरान शर्मा कार में ही बैठे रहे। आईजी उनके पास गए और हाथ जोड़कर चाय पीने के लिए आग्रह किया। आईजी के आग्रह पर वीडी शर्मा कार से उतरे और अकेले में बात करने के बाद चाय पी। इस दौरान आईजी के साथ चाय-नाश्ता लेकर आए आधा दर्जन पुलिसकर्मी वर्दी में भाजपा कार्यकर्ताओं को चाय-नाश्ता सर्व करते रहे।  

भाजपा नेताओं को वर्दी में चाय सर्व करते पुलिसकर्मी।

नहीं है नियम

गौर करने वाली बात यह है कि सिविल सेवा अधिनियम 1965 के तहत किसी भी राजनीतिक दल के नेता को पुलिस अधिकारी आवभगत या स्वागत सत्कार नहीं कर सकता। बावजूद इसके अपने मातहत कर्मचारियों को लेकर सागर आईजी भाजपा नेताओं को चाय पानी परोसते नजर आए। 

Comments 0

Comment Now


Videos Gallery

Poll of the day

जातीय आरक्षण को समाप्त करके केवल 'असमर्थता' को आरक्षण का आधार बनाना चाहिए ?

83 %
14 %
3 %

Photo Gallery