रायपुर.
पर्यावरण दिवस के मौके पर राजधानी में स्थित मुख्यमंत्री आवास में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पौधा लगाया। एक वीडियो संदेश के जरिए उन्होंने लोगों से पर्यावरण संरक्षित करने की अपील की। मुख्यमंत्री ने कहा- काश! पेड़ वाई-फाई दे पाते तो न जाने कितने पेड़ लग जाते। हरियाली और शुद्ध वातावरण को जरूरी बताया। प्रदेश में 44 प्रतिशत हिस्सा जंगल है। यही हमारी पहचान है, लोगों को पौधे लगाने चाहिए।
'कोरोना ने सिखाया शुद्ध वातावरण कितना जरूरी'
मुख्यमंत्री ने आगे कहा- कोरोना के इस संकट काल ने यह बताया कि शुद्ध वातावरण कितना जरूरी है। इसकी जरुरत सभी ने महसूस की है। गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने भी पौधरोपण किया। उन्होंने राजिम के पुन्नी रिसोर्ट में पौधा लगाया। ट्वीटर उन्होंने लिखा कि - आइए हम सभी संकल्प लें की साल में कम से कम 10 पेड़ ज़रूर लगाएं और उसकी देखभाल भी करें।
Comment Now