मुंबई. अरब सागर में उठा चक्रवाती तूफान निसर्ग दोपहर करीब 1 बजे महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले के अलीबाग में समुद्र तट से टकरा गया। इलाके में करीब 120 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं। अलीबाग, रायगढ़, मुंबई समेत महाराष्ट्र के तटीय इलाकों में कई जगह पेड़ गिरने और नुकसान की खबर है। उधर, रत्नागिरी के मिराया बीच में तेज हवाओं और हाई टाइड की वजह से एक जहाज फंस गया। ऐसी ही तस्वीरें महाराष्ट्र के अलग-अलग इलाकों से आ रही हैं...
यह तस्वीर अलीबाग की है। तेज हवाओं की वजह से कई जगह टीन शेड उड़ गईं।
अलीबाग में रोड किनारे खड़े रेहड़ी वालों के ठेले भी तेज हवाओं की वजह से पलट गए।
अलीबाग में जब तूफान पहुंचा तब हवाओं की रफ्तार 120 किलोमीटर प्रति घंटे थी। यहां कई पेड़ गिर गए। कार, वाहन और घरों को नुकसान पहुंचा।
यह तस्वीर अलीबाग की है। निसर्ग तूफान सबसे पहले यहीं टकराया। सुबह से पुलिस यहां के बीच पर निगरानी कर रही थी। अलीबाग से 6 हजार लोगों को सुरक्षित जगह पहुंचाया गया।
मुंबई और आसपास के तटीय इलाकों को खाली करा लिया गया है। करीब तीन हजार स्कूल और पंचायत भवनों में लोगों को ठहराया गया है।
मुंबई के भायखला में तेज हवाओं की वजह से पेड़ उखड़ गया। यह दो कारों पर जा गिरा। अच्छा रहा कि किसी को चोट नहीं लगी।
मुंबई के कालाचौकी इलाके में तेज हवाओं की वजह से पेड़ एक टैक्सी समेत 3 कार पर गिर गया।
मुंबई के तटीय इलाकों में रहने वालों लोगों को बृहन्मुंबई महा नगरपालिका (बीएमसी) के वाहनों से सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट किया गया।
यह तस्वीर मुंबई के वर्सोवा बीच की है। यहां लोगों को बुधवार सुबह लाउडस्पीकर से एनाउंस कर सुरक्षित जगह जाने को कहा गया।
यह तस्वीर गिरगांव चौपाटी की है। यहां मंगलवार रात से ही लोगों की आवाजाही पर रोक लगा दी थी। पुलिस लगातार गश्त लगाती रही।
यह तस्वीर रत्नागिरी की है। तेज हवाओं और हाई टाइड की वजह से एक जहाज फंस गया।
Comment Now