Monday, 14th July 2025

शतरंज / 5 बार के वर्ल्ड चैम्पियन विश्वनाथन आनंद आज भारत लौटेंगे, कोरोना और लॉकडाउन के कारण 3 महीने से जर्मनी में फंसे थे

Sat, May 30, 2020 7:24 PM

 

  • भारतीय ग्रैंडमास्टर विश्वनाथन बुंदेसलीगा चेस टूर्नामेंट खेलने के लिए फरवरी में जर्मनी गए थे
  • सरकार के नियमानुसार आनंद बेंगलुरु पहुंचने के बाद 14 दिन के लिए क्वारैंटाइन में रहेंगे
 

भारतीय ग्रैंडमास्टर और 5 बार के वर्ल्ड चेस चैम्पियन विश्वनाथन आनंद शनिवार को जर्मनी से लौट आए हैं। वे कोरोनावायरस और लॉकडाउन के बाद लगे वीजा प्रतिबंध के कारण वहीं फंस गए थे। भारत लौटने की जानकारी आनंद की पत्नी अरुणा ने दी है।

आनंद बुंदेसलीगा चेस टूर्नामेंट खेलने के लिए फरवरी में जर्मनी गए थे। यह टूर्नामेंट कोरोना महामारी के कारण रद्द कर दिया गया था। इसके बाद आनंद को 16 मार्च को ही लौटना था।

एयर इंडिया की फ्लाइट से बेंगलुरु पहुंचेंगे आनंद
अरुणा ने न्यूज एजेंसी से कहा, ‘‘आनंद आज (शनिवार) बेंगलुरु पहुंचेंगे। उनकी फ्लाइट दोपहर को लैंड करेगी। इसके बाद हम सरकार द्वारा जारी सभी गाइडलाइंस का पालन करेंगे। नियम के मुताबिक, वे (आनंद) 14 दिन के लिए क्वारैंटाइन में रहेंगे। वे एयर इंडिया की फ्लाइट से लौट रहे हैं।’’

आनंद के लिए बहुत खराब अनुभव रहा
जर्मनी में फंसने के बाद आनंद ने मार्च में कहा था, ‘‘यह मेरे लिए बहुत खराब अनुभव है। जीवन में पहली बार खुद को आइसोलेट करने के लिए मजबूर हो रहा हूं। मैं हर रोज सुबह उठकर बेटे अखिल और पत्नी अरुणा से वीडियो कॉल पर बात करता हूं। हम एक-दूसरे से बात करके खुश रहने की कोशिश करते हैं।’’

आनंद ने जर्मनी से खेला था ऑनलाइन चेस नेशंस कप
जर्मनी से ही आनंद ने 5 मई को ऑनलाइन चेस नेशंस कप में भाग लिया था। टूर्नामेंट में वे भारत की ओर से खेले थे। अंतरराष्ट्रीय शतरंज महासंघ (फिडे) और चेस.कॉम द्वारा शुरु किए गए ऑनलाइन नेशंस कप में भारत, रूस, अमेरिका, चीन समेत 6 टीमें शामिल हुई थीं। चीन ने यह खिताब जीता था।

Comments 0

Comment Now


Videos Gallery

Poll of the day

जातीय आरक्षण को समाप्त करके केवल 'असमर्थता' को आरक्षण का आधार बनाना चाहिए ?

83 %
14 %
3 %

Photo Gallery