Friday, 18th July 2025

कोरोना देश में LIVE / पहली बार एक दिन में जितने मरीज बढ़े, उससे करीब डेढ़ गुना ठीक हुए; अब तक 1 लाख 73 हजार 916 संक्रमित

Sat, May 30, 2020 7:19 PM

 

  • कल रिकॉर्ड 8101 मरीज बढ़े, 11 हजार 729 ठीक हुए, सबसे ज्यादा 1.21 लाख टेस्ट हुए
  • महाराष्ट्र ने आंकड़ों पर बड़ा असर डाला, यहां 2682 संक्रमित मिले, 8381 ठीक हुए
  • देश में कोरोना से अब तक 4980 मौत हुईं, महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 2098 लोगों ने जान गंवाई
 

नई दिल्ली. देश में अब तक कोरोना संक्रमण के 1 लाख 73 हजार 916 मामले सामने आ चुके हैं। शुक्रवार को एक दिन में सबसे ज्यादा 8101 मरीज मिले। रिकॉर्ड 11 हजार 729 ठीक हुए, जबकि 269 की मौत हुई। महाराष्ट्र में एक दिन में सबसे ज्यादा 116 मरीजों की जान गई। राज्य में संक्रमितों का आंकड़ा 62 हजार के पार हो गया। उधर, दिल्ली में भी रिकॉर्ड 1106 संक्रमित बढ़े और 82 ने जान गंवाई। लगातार दूसरे दिन 1 हजार से ज्यादा मरीज बढ़ने पर दिल्ली सरकार ने 5 बड़े होटलों से उनके कैंपस कोरोना हॉस्पिटल के तौर पर इस्तेमाल करने के लिए मांगे हैं।

कल महाराष्ट्र में 2682, दिल्ली में 1105, तमिलनाडु में 874, गुजरात में 372, राजस्थान मे 298, पश्चिम बंगाल में 277, उत्तरप्रदेश में 275, कर्नाटक में 248, हरियाणा में 217, उत्तराखंड में 216, बिहार में 174, जम्मू-कश्मीर में 128 और असम में 144 मरीज मिले। इनके अलावा 341 मरीजों और बढ़े, लेकिन ये किन राज्यों से हैं यह स्पष्ट नहीं हो सका।

ये आंकड़े Covid19.Org के आधार पर हैं। वहीं, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में 1 लाख 73 हजार 763 संक्रमित हैं। इनमें से 86 हजार 422 का इलाज चल रहा है। 82 हजार 370 ठीक हुए हैं, जबकि 4971 की मौत हो चुकी है।

5 दिन जब सबसे ज्यादा मामले

तारीख

केस
29 मई 8101
27 मई 7271
28 मई 7258
24 मई 7111
23 मई 6665

पांच राज्यों का हाल

  • मध्यप्रदेश: शुक्रवार को संक्रमण के 192 नए मामले सामने आए और 13 मौतें हुईं। इंदौर में 84, सागर में 27, भोपाल में 22 और उज्जैन में 19 मरीज मिले हैं। इसके साथ संक्रमितों की संख्या बढ़कर 7645 हो गई। अब तक 4269 मरीज ठीक हुए और 334 की जान गई है। 

मध्यप्रदेश की रहने वाली पार्वती अपने 10 दिन के बच्चे को गोद में लेकर दिल्ली के यमुना स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में बैठी हैं। इन्हें अपने गांव जाते समय दिल्ली की सीमा पर रोक दिया गया था। यमुना स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स को लॉकडाउन की वजह से फंसे प्रवासी मजदूरों के लिए शेल्टर होम बनाया गया है। 

  • महाराष्ट्र: शुक्रवार को संक्रमण के 2682 केस मिले, एक दिन में रिकॉर्ड 8381 मरीज ठीक हुए और 116 की मौत हुई। राज्य में अब कोरोना के मरीजों की संख्या 62 हजार 228 हो गई है। 26 हजार 997 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि कुल 2098 लोग इस बीमारी से जान गंवा चुके हैं। 

मुंबई के बोरीवली स्टेशन पर प्रवासी मजदूर। ये लोग श्रमिक स्पेशल ट्रेन से अपने गृह राज्य रवाना होने के लिए यहां पहुंचे।

  • उत्तरप्रदेश: राज्य में प्रवासियों की वजह से गांवों में भी संक्रमण तेजी से फैल रहा है। शुक्रवार को कोरोना के 275 मरीज मिले और 4 की मौत हुई। राज्य में अब तक 7445 लोग संक्रमित हुए हैं। इनमें 1820 प्रवासी हैं। राज्य में इस बीमारी से 201 मौत हो चुकी हैं।
  • राजस्थान: यहां शनिवार को 49 मामले आए। इनमें कोटा, उदयपुर और चूरू में 8-8, बाड़मेर में 4, धौलपुर, झालावाड़, भीलवाड़ा और करौली में 3-3, झुंझुनूं, भरतपुर और जयपुर में 2-2, गंगानगर, बारां और हनुमानगढ़ में 1-1 संक्रमित मिला। जयपुर में शनिवार को एक संक्रमित की मौत हुई। इसके साथ राज्य में मरने वालों की संख्या 185 हो गई।

यह तस्वीर राजस्थान के ब्यावर की है। कोरोना संक्रमण, ऊपर से बढ़ती गर्मी ने मनरेगा के तहत मजदूरी कर रहे इन लोगों की परेशानी बढ़ा दी है।

  • बिहार: राज्य में शुक्रवार को 174 मरीजों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इनमें से भागलपुर में 25, शेखपुरा में 20, जहानाबाद में 19 और मधुबनी में 14 मरीज मिले हैं। मरीजों की संख्या 3359 हो गई है। कोरोना से अब तक 15 लोग जान गंवा चुके हैं।

Comments 0

Comment Now


Videos Gallery

Poll of the day

जातीय आरक्षण को समाप्त करके केवल 'असमर्थता' को आरक्षण का आधार बनाना चाहिए ?

83 %
14 %
3 %

Photo Gallery