Sunday, 8th June 2025

संशय दूर... / संचालन के लिए आया ई-मेल , एअर इंडिया की आज से भोपाल-मुंबई फ्लाइट, शेड्यूल में मामूली बदलाव

Fri, May 29, 2020 6:14 PM

 

  • एअर इंडिया भोपाल से मुंबई के बीच फ्लाइट का संचालन शुक्रवार से शुरू करने जा रहा है
  • एअर इंडिया ने ई-मेल के माध्यम से भोपाल ऑफिस काे संचालन की जानकारी देकर सारे संशय दूर कर दिए हैं
 

भोपाल. एअर इंडिया भोपाल से मुंबई के बीच फ्लाइट का संचालन शुक्रवार से शुरू करने जा रहा है। एअर इंडिया ने ई-मेल के माध्यम से भोपाल ऑफिस काे संचालन की जानकारी देकर सारे संशय दूर कर दिए हैं। हालांकि फ्लाइट के शेड्यूल में मामूली बदलाव किया है। एअर इंडिया के एयरपोर्ट मैनेजर शमशेर खान का कहना है कि कंपनी की जो फ्लाइट मुंबई से आ रही है, उसमें पूरी बुकिंग हो चुकी है, जबकि भोपाल से मुंबई के लिए 60-70 यात्रियों की ही बुकिंग है।

शेड्यूल में बदलाव 

पहले फ्लाइट को मुंबई से भोपाल के लिए शाम 6 बजे रवाना होकर 7:25 बजे पहुंचना था, लेकिन अब डेढ़ घंटे पहले मुंबई से भोपाल के लिए रवाना होगी। इसी तरह भोपाल से मुंबई के लिए पूर्व में फ्लाइट को रात 9:25 बजे रवाना होकर रात 11 बजे मुंबई पहुंचना था, लेकिन अब शाम 7:50 बजे भोपाल से मुंबई के लिए रवाना होगी।

लिकर व्यवसायी की बेटी सहित चार लोगों को लेकर दिल्ली गया इंडिगो का 180 सीटर एयरक्राफ्ट

राजा भोज एयरपोर्ट से फ्लाइट ऑपरेशन शुरू होने से पहले सोमवार की सुबह करीब 11:30 बजे इंडिगो के (9201-9202) 180 सीटर एयरक्रॉफ्ट ने सिर्फ चार सवारियों के साथ दिल्ली की उड़ान भरी। जिसमें भोपाल के लिकर व्यवसायी जगदीश अरोरा की बेटी, उनके दो बच्चे व एक मेड सहित चार लोग सवार थे। इस मामले में अरोरा का कहना है कि बेटी के ससुराल वालों ने इस प्लेन की व्यवस्था की थी। बेटी काफी दिनों से यहां फंसी हुई थी, इसलिए उसके ससुराल वालों ने इंडिगो से छोटा प्लेन मांगा था, लेकिन वह उपलब्ध न होने के कारण कंपनी ने 180 सीटर एयरक्राफ्ट भेजा था। सूत्रों के अनुसार इस फ्लाइट को हायर करने में करीब दस लाख रुपए खर्च किए गए हैं। बताया जा रहा है कि कोरोना संक्रमण के भय के चलते ही पूरा प्लेन किराए पर लिया गया था। जानकारी के अनुसार यह एयरक्राफ्ट उस दिन सुबह 9:30 बजे दिल्ली से भोपाल के लिए रवाना हुई और 10:30 बजे भोपाल में लैंड हुई थी। एयरपोर्ट डायरेक्टर अनिल विक्रम का कहना है कि सोमवार को इंडिगो का 180 सीटर प्लेन आया था, जिससे चार सवारियां रवाना हुई थीं।

Comments 0

Comment Now


Videos Gallery

Poll of the day

जातीय आरक्षण को समाप्त करके केवल 'असमर्थता' को आरक्षण का आधार बनाना चाहिए ?

83 %
14 %
3 %

Photo Gallery