Friday, 6th June 2025

शेयर मार्केट LIVE / बीएसई 159 अंक और निफ्टी 67 पॉइंट नीचे खुला, गुरुवार को अमेरिकी बाजार डाउ जोंस 147 अंक नीचे बंद हुआ था

Fri, May 29, 2020 6:02 PM

 

  • गुरुवार को बीएसई 595 अंक ऊपर 32,200 पर और निफ्टी 175 पॉइंट ऊपर 9,490 पर बंद हुआ था
  • कल अमेरिकी बाजार नैस्डैक 0.46 फीसदी गिरावट के साथ 43 अंक नीचे 9,368 पर बंद हुआ था
 

मुंबई. सप्ताह में आज शुक्रवार को कारोबार के आखिरी दिन बीएसई 159.3 अंक नीचे और निफ्टी 67.90 पॉइंट की गिरावट के साथ खुला। इससे पहले गुरुवार को बीएसई और निफ्टी बढ़त के साथ बंद हुआ था। कल सुबह बीएसई 222 अंक ऊपर और निफ्टी 50 पॉइंट की बढ़त के साथ खुला। दिनभर की ट्रेडिंग के दौरान बीएसई 662 अंक तक और निफ्टी 196 पॉइंट तक ऊपर जाने में कामयाब रहा। कारोबार के अंत में बीएसई 595.37 अंक ऊपर 32,200.59 पर और निफ्टी 175.15 पॉइंट ऊपर 9,490.10 पर बंद हुआ।

इन बैंक के शेयरों में गिरावट

बैंक गिरावट (%)
एक्सिस बैंक 3.01 %
इंडसइंड बैंक 2.57 %
HDFC बैंक 1.83 %
ICICI बैंक 1.48 %
RBL बैंक 1.46 %

अमेरिकी बाजार गिरावट के साथ बंद
गुरुवार को दुनियाभर के ज्यादातर बाजारों में उतार-चढ़ाव देखने को मिला। अमेरिकी बाजार डाउ जोंस 0.58 फीसदी की गिरावट के साथ 147.63 अंक नीचे 25,400.60 पर बंद हुआ था। वहीं, अमेरिका के दूसरे बाजार नैस्डैक 0.46 फीसदी गिरावट के साथ 43.37 अंक नीचे 9,368.99 पर बंद हुआ था। दूसरी तरफ, एसएंडपी 0.21 फीसदी गिरावट के साथ 6.40 पॉइंट नीचे 3,029.73 पर बंद हुआ था। हालांकि, चीन का शंघाई कम्पोसिट 0.24 फीसदी बढ़त के साथ 6.93 अंक ऊपर 2,853.15 पर बंद हुआ था। इधर इटली, फ्रांस, जर्मनी के बाजार में भी बढ़त रही।

कोरोना से देश और दुनिया में मौतें
देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 1,65,387 हो गई है। इनमें 89,745 की रिपोर्ट पॉजीटिव है। वहीं 70,920 संक्रमित ठीक हो गए हैं। देश में अब तक कोरोना से मरने वालों की संख्या 4,711 हो चुकी है। ये आंकड़े covid19india.org के अनुसार हैं। दूसरी तरफ, दुनियाभर में कोरोनावायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 5,905,415 हो चुकी है। इनमें 362,024 की मौत हो चुकी है। अमेरिका में कोरोना से मरने वालों की संख्या 103,330 हो चुकी है।

ऑनलाइन रिटेलर पेटीएम मॉल ई-ग्रोसर कंपनी ग्रोफर्स में बड़ी हिस्सेदारी खरीद सकता है। इसके अलावा दोनों कंपनियों का विलय भी हो सकता है। इसका कारण यह है कि जापान का निवेश समूह सॉफ्ट बैंक दोनों कंपनियों में बड़ा निवेशक है। सॉफ्टबैंक ही दोनों कंपनियों के बीच निवेश या विलय को लेकर बातचीत करा रहा है।

11.14 AM बीएसई 32.92 अंक नीचे 32,167.67 पर और निफ्टी 10.20 पॉइंट नीचे 9500.30 पॉइंट पर कारोबार कर रहा है।

10:27 AM बीएसई 101.84 अंक नीचे 32,098.75 पर और निफ्टी 11.05 पॉइंट नीचे 9,479.05 पर कारोबार कर रहा है।

लॉकडाउन खत्म होने के बाद जून में पेट्रोल-डीजल की खुदरा कीमत में 5 रुपए तक की बढ़ोतरी हो सकती है। इसका कारण यह है कि सरकारी तेल विपणन कंपनियां लॉकडाउन के बाद फिर से ईंधन की कीमतों में रोजाना आधार पर बदलाव की योजना बना रही हैं।

09:43 AM बीएसई टेलीकॉम में शामिल 12 में से 6 कंपनियों के शेयरों में बढ़त और 6 में गिरावट है।

09:36 AM बीएसई बैंकेक्स में शामिल सभी 9 कंपनियों के शेयरों  में गिरावट है।

09:30 AM निफ्टी 50 के टॉप-5 गेनर और लूजर स्टॉक्स; भारती इन्फ्राटेल के शेयरों में सबसे ज्यादा बढ़त है।

09:28 AM बीएसई के 23 सेक्टर में से अभी 8 में बढ़त और 15 में गिरावट है।

09:25 AM बीएसई के 32 इंडेक्स में से अभी 13 में बढ़त और 20 में गिरावट है।

09:22 AM बीएसई 30 में शामिल 11 कंपनियों के शेयरों में बढ़त और 19 कंपनियों के शेयरों में गिरावट है।

09:15 AM बीएसई 219.01 अंक नीचे 31,981.58 पर और निफ्टी 77.10 पॉइंट नीचे 9,413.00 पर कारोबार कर रहा है।

गुरुवार को दुनियाभर के बाजारों में रहा उतार-चढाव

 

Comments 0

Comment Now


Videos Gallery

Poll of the day

जातीय आरक्षण को समाप्त करके केवल 'असमर्थता' को आरक्षण का आधार बनाना चाहिए ?

83 %
14 %
3 %

Photo Gallery