Sunday, 8th June 2025

कोरोना से जंग / इंदाैर में 78 नए पॉजिटिव, 3 लोगों की मौत भी, संक्रमितों का आंकड़ा 3260 हुआ, अब तक 122 की जान गई

Thu, May 28, 2020 7:46 PM

 

  • अब तक 32404 लोगों की जांच हुई, 1555 कोरोना संक्रमित ठीक होकर अपने घर लौटे
  • जिले में अभी भी 1583 एक्टिव केस, मैरिज गार्डन और होटलों में क्वारैंटाइन 2817 घर गए
 

इंदौर. इंदौर जिले में कोरोना का कहर जारी है। देर रात जारी नए आंकड़ों में 78 और पॉजिटिव मरीज मिले। तीन लोगों के मौत की पुष्टि भी हुई है। अब तक 3260 लोग वायरस की चपेट में आ चुके हैं। जबकि 122 लोगों की जान जा चुकी है। राहतभरी बात यह है कि अब तक 1555 लोग ठीक होकर घर लौट चुके हैं। अब तक जिले में 32404 लोगों की जांच रिपोर्ट आ  चुकी है। इनमें से 1583 एक्टिव केस हैं, जिनका अलग-अलग अस्पतालों में इलाज चल रहा है। वहीं, मैरिज गार्डन और होटलों में क्वारैंटाइन 2817 मरीजों को घर भेजा जा चुका है।

सोशल डिस्टेंसिंग के लिए गोले बनाए गए, सैनिटाइज भी किया
चोइथराम फल और सब्जी मंडी शुरू करने की तैयारी है। इसे देखते हुए नगर निगम की टीम ने मंडी को सैनिटाइज किया। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराने के लिए गोले भी बनाए। स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अखिलेश उपाध्याय ने बताया कि दोपहर से शाम तक निगम स्वास्थ्य विभाग के 30 सफाई कर्मचारियों, 3 कचरा संग्रहण वाहनों से पहले फल और सब्जी मंडी की सफाई कराई गई। इसके बाद छह सैनिटाइजेशन मशीन से पूरी मंडी में कीटनाशक का छिड़काव किया। लोग खरीदी के लिए आए और एक-दूसरे से तीन फीट की दूरी पर खड़े हो इसके लिए नपती कर गोले भी बनाए गए।

क्वारैंटाइन में 14 दिन परिवार के 8 सदस्यों को पड़ोसी ने खाना भेजा

गुमाश्ता नगर निवासी संगीता अग्रवाल बताती हैं 18 अप्रैल को परिवार के सदस्य संजय, मनीष, भाभी रजनी को बुखार आया। दवा देने के बाद नहीं उतरा तो 25 को शैल्बी में दिखाया। एक्स-रे व सीटी स्कैन में कोरोना के लक्षण दिखे। 26 को तीनों को चोइथराम में भर्ती कर दिया। 29 को तीनों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। तबीयत बिगड़ने पर पति सुनील को भी एडमिट किया। सासू मां की तबीयत बिगड़ी तो 30 को उन्हें भी भर्ती किया। घर में पांच बच्चे, दो महिलाएं और बुजुर्ग पिता थे। इतने सारे सदस्य अस्पताल में भर्ती हो गए तो हम दोनों महिलाएं घबरा गईं। बैरिकेड्स लगाकर गली को सील कर दिया। मुकेश जिंदल, ओम भूतड़ा, पल्लवी गोयल, श्यामा अग्रवाल, अमित गर्ग, विशाल अग्रवाल, मनीष ने हमारी बहुत मदद की। 14 दिन तक घरों से खाना बनाकर पहुंचाया। बच्चों के दूध व बिस्किट, पिताजी के लिए दवाइयों की व्यवस्था की।   

Comments 0

Comment Now


Videos Gallery

Poll of the day

जातीय आरक्षण को समाप्त करके केवल 'असमर्थता' को आरक्षण का आधार बनाना चाहिए ?

83 %
14 %
3 %

Photo Gallery