Sunday, 8th June 2025

मप्र: लॉकडाउन फेज-4 का 11वां दिन / 52 में से 51 जिलों में पहुंचा कोरोनावायरस का संक्रमण, कटनी में 9 साल की बच्ची पॉजिटिव

Thu, May 28, 2020 7:42 PM

 

  • मध्यप्रदेश में निवाड़ी जिले में अब तक कोरोनावायरस संक्रमण का कोई मामला सामने नहीं आया
  • प्रदेश में बुधवार रात तक 237 नए मामले सामने आए, संक्रमितों की संख्या 7261 हो गई
 

भोपाल. मध्य प्रदेश के 52 में से 51 जिलों में कोरोनावायरस का संक्रमण पहुंच गया है। कटनी में 9 साल की बच्ची संक्रमित मिली है। अब निवाड़ी जिला ही संक्रमण से बचा है। प्रदेश में बुधवार रात तक 237 नए मामले सामने आए। इसके साथ संक्रमितों की संख्या बढ़कर 7261 हो गई है। 8 नई मौतों की पुष्टि हुई। राज्य में मृतकों की संख्या 313 तक पहुंच गई। अभी तक 3927 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। एक्टिव केस यानी अस्पताल में भर्ती मरीजों की संख्या 3021 है।

सबसे ज्यादा 79 नए केस केस इंदौर में सामने आए। यहां संक्रमितों की संख्या 3182 हो गई। यहां अभी तक 119 लोगों की मौत हो चुकी है। 1537 व्यक्ति ठीक हो चुके हैं और अस्पताल में 1526 लोगों का इलाज चल रहा है। इसके बाद भोपाल में 51 नए पॉजीटिव केस आए। संक्रमितों की संख्या 1356 हो गई। यहां पर अभी तक 51 लोगों की मौत हो चुकी है। भोपाल में आज 27 मरीज संक्रमण मुक्त हुए और अब स्वस्थ होने वालों की संख्या 853 हो गई। अस्पताल में 452 लोगों का इलाज चल रहा है। इसके अलावा उज्जैन में 614, बुरहानपुर में 293, खंडवा में 233, जबलपुर में 216, खरगोन में 122, ग्वालियर में 119, नीमच में 115, धार में 114 और सागर में 106 कोरोना संक्रमित हैं। 

यह तस्वीर गुना की है। यहां भीषण गर्मी के बीच पेड़ की छांव में संदिग्ध मरीजों की जांच करती स्वास्थ्य विभाग की टीम।

कटनी में 9 साल की बच्ची कोरोना पॉजिटिव
कटनी जिले में बुधवार को संक्रमण का पहला मामला सामने आया। यहां 9 साल की बच्ची की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वह हाल ही में परिवार के साथ मुंबई से लौटी है। बताया गया कि इस परिवार के साथ उमरिया जिले की एक बुजुर्ग भी आई थी। अगले दिन उसकी मौत हो गई। इसके बाद 24 मई को महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। बच्ची के परिवार के 4 लोगों के सैम्पल लिए गए थे।  

राजधानी भोपाल में बुधवार से बाजार तो खुल गए, लेकिन लोग खरीदारी करने नहीं पहुंच रहे।

कोरोना अपडेट्स... 

  • भारतीय जीवन पद्धति से कोरोना हारेगा: प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने कहा है कि भारतीय जीवन पद्धति सर्वश्रेष्ठ है, जिसके कारण भारतीयों की रोग प्रतिरोधक क्षमता विश्व में सबसे बेहतर है। डॉ. मिश्रा ने बताया कि शहद, गिलोय और काढ़ा रोग-प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाते हैं। प्रदेश के चिह्नित 30 आयुष गांव इस बात को प्रमाणित कर रहे हैं। इन गांवों में कोरोना का कोई असर नहीं देखा गया है।
  • भोपाल: गुरुवार को कोरोना के 25 नए केस मिले। इसमें बरखेड़ी से 5, नए हॉटस्पॉट जाटखेड़ी से 2, एमपी नगर के सुदर्शन होटल में 2 लोग संक्रमित पाए गए। अन्य मामले जहांगीराबाद, ऐशबाग और अशोकागार्डन इलाके से हैं। संक्रमितों में संजय नगर जाटखेड़ी का एक 3 साल का बच्चा भी शामिल है। अब भोपाल में कोरोना संक्रमितों की संख्या 1381 हो गई है।
  • सागर: बुधवार देर रात 5 नए कोरोना संक्रमित मिले। इनमें सदर बाजार में 3 और विट्ठल नगर, भगतसिंह वार्ड में एक-एक मरीज मिला। संक्रमितों में 3 पुरुष और 2 महिलाएं हैं। सदर बाजार में संक्रमितों की संख्या 59 हो गई। जिले में संक्रमितों का आंकड़ा 113 हो गया। 36 मरीज स्वस्थ होकर घर पहुंच गए। शाम को 9 मरीजों के स्वस्थ होने पर डिस्चार्ज किया गया है।
  • मुरैना: जिले में गुरुवार को काेरोना से पहली मौत हुई। मरने वाली 70 साल की महिला है। पिछले सोमवार को वह कोरोना पॉजिटव पाई गई थी। महिला को डायबिटीज थी।
  • धार: जिले में 6 नए कोरोना संक्रमित मिले। इनमें काजीवाड़ा के 2 मरीज हैं। ये दोनों कोरोना से मौत होने वाले वकील के रिश्तेदार हैं। चौपाटी क्षेत्र में 3 पॉजिटिव मिले, जो पहले मिले संक्रमित के नजदीकी हैं। वहीं, एक सब्जी बेचने वाली महिला के कारण संक्रमित हुआ। जिले में संक्रमितों की संख्या 120 हो गई। इनमें से 12 एक्टिव केस हैं। 3 की मौत हो चुकी है। जबकि 105 स्वस्थ होकर घर लौट गए।
  • सिवनी: जिले के बंडोल थाना क्षेत्र में होम क्वारैंटाइन का उल्लंघन करने पर केस दर्ज किया गया। कलारबांकी गांव निवासी व्यक्ति 22 मई को गुजरात से लौटा था। उसे होम क्वारैंटाइन किया गया था, लेकिन वह 26 मई को घर से बाहर चला गया। जिले में अब तक लॉकडाउन उल्लंघन के 23 केस दर्ज किए गए।

विदिशा में लोगों ने रेलवे स्टेशन पर श्रमिक स्पेशल ट्रेन से जाने वाले यात्रियों के लिए भोजन-पानी की व्यवस्था की है।

  • बैतूल: जिला प्रशासन ने ग्रामीण क्षेत्रों में सतत निगरानी के लिए अभिनव प्रयोग किया है। अब कंटेनमेंट क्षेत्र वाले गांवों में कोरोनावायरस निगरानी समिति निरंतर गश्त करके लोगों का आवागमन रोकेगी। सोशल डिस्टेंसिंग और अन्य सुरक्षा के उपाय सुनिश्चित करेगी।
  • सागर: वापी (गुजरात) से मुगलसराय जा रही स्पेशल ट्रेन में बुधवार को एक श्रमिक की मौत हो गई। शव को स्टेशन पर उतारा गया। श्रमिक के साथ उसके परिजन भी थे। श्रमिक की तबीयत सागर से पहले अचानक खराब हो गई थी।

राज्य में अब तक 7261 संक्रमित :

इंदौर 3182, भोपाल 1356, उज्जैन 614, बुरहानपुर 293, खंडवा 233, जबलपुर 216, खरगौन 122, धार 114, ग्वालियर 119, नीमच 115, मंदसौर 90, देवास 91, मुरैना 88, सागर 106, रायसेन 68, भिंड 51, बडवानी 41, होशंगाबाद 37, रतलाम 31, रीवा 32, विदिशा 20, बैतूल 21, डिण्डोरी 16, सतना 20, आगर मालवा 13, अशोकनगर 12, झाबुआ 13, शाजापुर 9, दमोह 16, सीधी 9, दतिया 8, सिंगरौली 11, शहडोल 7, बालाधाट 7, छतरपुर 9 श्योपुर 6, शिवपुरी 8, टीकमगढ़ 6, छिदंवाडा 6, सीहोर 5, उमरिया 5, अलीराजपुर 3, अनुपपुर 3, हरदा 3, पन्ना 4, राजगढ 7, गुना 2, नरसिंहपुर 8, सिवनी 2, मंडला में 3 मरीज। 

313 की मौत : इंदौर 119, भोपाल 51, उज्जैन 54, बुरहानपुर 14, खंडवा 12, जबलपुर 9, खरगौन 9, धार 3, ग्वालियर 2, नीमच 3, मंदसौर 8, देवास 9, सागर 3, रायसेन 3, बडवानी 1, होशंगाबाद 3, सतना 1, आगर मालवा 1, अशोकनगर 1, झाबुआ 1, शाजापुर 1, दतिया 1, छिदंवाडा 1, सीहोर 1, उमरिया 1, मंडला में एक मरीज की मौत हो

Comments 0

Comment Now


Videos Gallery

Poll of the day

जातीय आरक्षण को समाप्त करके केवल 'असमर्थता' को आरक्षण का आधार बनाना चाहिए ?

83 %
14 %
3 %

Photo Gallery