Friday, 23rd May 2025

कोरोना दुनिया में LIVE / अब तक 56.83 लाख संक्रमित: अमेरिका में मौतों का आंकड़ा 1 लाख के पार; रूस में 101 स्वास्थ्यकर्मियों की जान गई

Wed, May 27, 2020 4:49 PM

 

  • दुनियाभर में 3.50 लाख से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है, जबकि 24.30 लाख ठीक हो चुके हैं
  • जर्मनी में संक्रमण के 1.81 लाख मामले सामने आ चुके हैं और 8498 लोगों की मौत हो चुकी है
 

वॉशिंगटन. दुनिया में अब तक 56 लाख 83 हजार 802 लोग संक्रमित हैं। 24 लाख 30 हजार 527 लोग ठीक हुए हैं। मौतों का आंकड़ा 3 लाख 52 हजार 200 हो गया है। उधर, अमेरिका में मौतों का आंकड़ा 1 लाख से ज्यादा हो गया है। यह दुनिया के किसी भी देश में सबसे ज्यादा मौतें हैं। वहीं, रूस में महामारी से 101 स्वास्थ्यकर्मियों की मौत हुई है। यहां 3.62 लाख से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं, जबकि 3807 लोगों की मौत हो चुकी है।

कोरोनावायरस : 10 सबसे ज्यादा प्रभावित देश

देश

कितने संक्रमित कितनी मौतें कितने ठीक हुए
अमेरिका 17,25,275 1,00,572 4,79,969
ब्राजील 3,94,507  24,593 1,58,593
रूस 3,62,342 3,807 1,31,129
स्पेन 2,83,339  27,117 1,96,958
ब्रिटेन 2,65,227 37,048 उपलब्ध नहीं
इटली 2,30,555 32,955 1,44,658
फ्रांस 1,82,722 28,432 65,199
जर्मनी 1,81,288 8,498 1,62,000
तुर्की 1,58,762 4,397 1,21,507
भारत 1,50,793 4,344 64,277

ये आंकड़े https://www.worldometers.info/coronavirus/ से लिए गए हैं।

रूस: तीसरा सबसे संक्रमित देश

रूस में महामारी से 101 स्वास्थ्यकर्मियों की मौत हुई है। हालांकि, स्वास्थ्यकर्मियों का मानना है कि ऑफिशियल आंकड़ों और वास्तविक आंकड़ों में काफी अंतर है। संक्रमण के मामले में अमेरिका और ब्राजील के सबसे ज्यादा प्रभावित देश रूस है। यहां 3.62 लाख से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं, जबकि 3807 लोगों की मौत हो चुकी है।

टेस्ट रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद पेंस की प्रेस सचिव काम पर लौटीं

उपराष्ट्रपति माइक पेंस ने मंगलवार को बताया कि उनकी प्रेस सचिव कैटी मिलर काम पर लौट आई हैं। वे दो हफ्ते से ज्यादा समय तक क्वारैंटाइन थीं। व्हाइट हउस ने 8 मई को उनके करोना पॉजिटव होने की जानकारी दी थी। मिलर ने ट्वीट किया था कि संक्रमण की जांच को लेकर मेरे तीन टेस्ट निगेटिव आए हैं। उनके संक्रमित पाए जाने के बाद व्हाइट हाउस ने एक नई नीति बनाते हुए वेस्ट विंग में सभी के लिए मास्क लगाना अनिवार्य कर दिया था।

अमेरिका: 24 घंटे में करीब 700 मौतें 
worldometers के मुताबिक, अमेरिका में मरने वालों की संख्या मंगलवार रात एक लाख से ज्यादा हो गई। यह दुनिया के किसी भी देश में सबसे ज्यादा मौतें हैं। यहां 24 घंटे में करीब 700 लोगों ने दम तोड़ा है। वहीं, 19 हजार से ज्यादा मरीज मिले हैं।

मार्च के बाद पहली बार मंगलवार को न्यूयॉर्क स्टॉक एक्सचेंज की बिल्डिंग खोली गई। इस दौरान गेट पर स्वास्थ्यकर्मी मास्क पहने नजर आए।

ब्रिटेन: 37 हजार से ज्यादा मौतें
ब्रिटेन में 24 घंटे में 134 लोगों की जान गई है। इसके साथ ही देश में मरने वालों की संख्या 37 हजार 48 हो चुकी है। मंगलवार सुबह तक देश में 2 लाख 65 हजार 227 लोग संक्रमित थे। ऑफिस फॉर नेशनल स्टैटिस्टिक्स ने मंगलवार को घोषणा की कि ब्रिटेन और वेल्स में 15 मई तक कोरोनावायरस से जुड़ी 42,173 मौतें हुईं हैं। इसमें महामारी से जुड़े संदिग्ध मामले भी शामिल हैं।

महामारी के दौरान लंदन में ऑक्सफोर्ड स्ट्रीट के पास से मास्क पहनकर गुजरता युवक। देश में अब तक 2.65 लाख लोग संक्रमित हो चुके हैं।

जर्मनी: सोशल डिस्टेंसिंग का नियम 29 जून तक बढ़ा

जर्मनी में महामारी को रोकने के लिए सोशल डिस्टेंसिंग का नियम 29 जून तक बढ़ा दिया गया है। सार्वजनिक जगहों पर 10 लोग तक ही जमा हो सकते हैं। देश में 1.81 लाख संक्रमित हैं, जबकि 8,498 लोगों की जान जा चुकी है।

जर्मनी में पूल सीजन के शुरुआती दिनों में जहां बीच पर लोगों की भीड़ रहती थी, वहीं महामारी की वजह से सन्नाटा पसरा है।

रूस: एससीओ सम्मेलन स्थगित

रूस ने शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के शिखर सम्मेलन को स्थगित करने का फैसला किया है। एससीओ सम्मेलन इस साल 22 और 23 जुलाई को सेंट पीटसबर्ग में होना था। सूत्रों ने कहा कि राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने इस सम्मेलन को स्थगित करने का फैसला लिया है। अधिकारी ने बताया कि सम्मेलन को महामारी के कारण स्थगित किया गया है। हालांकि सम्मेलन का स्थगन पूरी तरह से तय नहीं किया गया है।

फ्रांस: 28,530 लोगों की मौत

यूरोपीय देश फ्रांस में अब तक 28 हजार 530 लोगों की जान चुकी है। यहां मरने वालों की संख्या में लगातार कमी दर्ज की जा रही है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से मंगलवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक, अब तक केवल अस्पतालों में 18,195 मौतें हुई हैं और बाकि 10,335 मरीजों की मौत घर में या अन्य जगहों पर हुई हैं। यहां अब तक 1 लाख 82 हजार 722 लोग संक्रमित हैं।

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने मंगलवार को एक कार प्लांट का दौरा किया। इस दौरान वहां काम करने वाले कर्मचारी मास्क पहने नजर आए।

पोलैंड: 21,867 मामलों की पुष्टि
पोलैंड में 24 घंटे में 236 नए मामले मिले हैं। यहां संक्रमितों की संख्या 21 हजार 867 हो गई है। वहीं, मरने वालं की संख्या 1,013 हो चुकी है। हालांकि पोलैंड में मार्च के बाद इस सोमवार को कोरोना से एक भी मौत दर्ज नहीं की गई।

Comments 0

Comment Now


Videos Gallery

Poll of the day

जातीय आरक्षण को समाप्त करके केवल 'असमर्थता' को आरक्षण का आधार बनाना चाहिए ?

83 %
14 %
3 %

Photo Gallery