मुंबई. सप्ताह में आज मंगलवार को कारोबार के पहले दिन बीएसई 191.68 अंक ऊपर और निफ्टी 60.50 पॉइंट की बढ़त के साथ खुला। अब तक की ट्रेडिंग के दौरान बीएसई में 414 अंक और निफ्टी में 122 पॉइंट की बढ़त देखने को मिली है। आज बाजार तीन दिन की छुट्टी के बाद खुला है। सोमवार को ईद के चलते बाजार बंद था। इससे पहले शुक्रवार को बीएसई और निफ्टी गिरावट के साथ बंद हुआ था। उस दिन कारोबार के अंत में बीएसई 260.31 अंक नीचे 30,672.59 पर और निफ्टी 67.00 पॉइंट नीचे 9,039.25 पर बंद हुआ था।
बीएसई में शामिल इन बैंक शेयरों में बढ़त
बैंक |
बढ़त (%) |
HDFC बैंक | 3.28% |
इंडसइंड बैंक | 3.05% |
RBL बैंक | 1.54% |
ICICI बैंक | 1.53% |
एक्सिस बैंक | 1.45% |
फेडरल बैंक | 0.67% |
सिटी यूनियन बैंक | 0.55% |
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया | 0.23% |
दुनियाभर के बाजार बढ़त के साथ बंद
ट्रेडिंग के आखिरी दिन यानी शुक्रवार, 22 मई को दुनियाभर के बाजारों में बढ़त देखने को मिली थी। अमेरिकी बाजार डाउ जोंस 0.04 फीसदी की गिरावट के साथ 8.96 अंक नीचे 24,465.20 पर बंद हुआ था। वहीं, अमेरिका के दूसरे बाजार नैस्डैक 0.00 फीसदी बढ़त के साथ 0.00 अंक ऊपर 9,324.59 पर बंद हुआ था। दूसरी तरफ, एसएंडपी 0.24 फीसदी बढ़त के साथ 6.94 पॉइंट ऊपर 2,955.45 पर बंद हुआ था। चीन का शंघाई कम्पोसिट 0.57 फीसदी बढ़त के साथ 16.11 अंक ऊपर 2,834.08 पर बंद हुआ था। इधर इटली, फ्रांस, जर्मनी के बाजार में भी बढ़त रही थी।
कोरोना से देश और दुनिया में मौतें
देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 1,44,950 हो गई है। इनमें 80,061 की रिपोर्ट पॉजीटिव है। वहीं 60,706 संक्रमित ठीक हो गए हैं। देश में अब तक कोरोना से मरने वालों की संख्या 4,172 हो चुकी है। ये आंकड़े covid19india.org के अनुसार हैं। दूसरी तरफ, दुनियाभर में कोरोनावायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 55 लाख 87 हजार 129 हो चुकी है। इनमें 3 लाख 47 हजार 861 की मौत हो चुकी है। अमेरिका में कोरोना से मरने वालों की संख्या 99,805 हो चुकी है।
10:23 AM
बीएसई टेलीकॉम में शामिल 13 में से 11 कंपनियों के शेयरों में बढ़त है; ऑप्टिमस के शेयरों में सबसे ज्यादा 4.07 फीसदी उछाल।
10:04 AM बीएसई बैंकेक्स में शामिल 9 में से 8 कंपनियों के शेयर में बढ़त है। HDFC बैंक के शेयर में सबसे ज्यादा बढ़त और कोटक बैंक के शेयर में सबसे ज्यादा गिरावट है।
09:45 AM निफ्टी 50 के टॉप-10 लूजर स्टॉक्स में अभी सिर्फ 7 कंपनियां शामिल हैं; भारती एयरटेल के शेयर में सबसे ज्यादा गिरावट है।
09:42 AM निफ्टी 50 के टॉप-10 गेनर स्टॉक्स; JSW स्टील के शेयरों में सबसे ज्यादा बढ़त है।
09:38 AM बीएसई 30 में शामिल 24 कंपनियों के शेयरों में बढ़त और 6 कंपनियों के शेयरों में गिरावट है। ITC और इंडसइंड बैंक के शेयरों में सबसे ज्यादा बढ़त है।
09:34 AM बीएसई सेंसेक्स के 23 में से 21 सेक्टर में बढ़त बनी है।
09:28 AM बीएसई सेंसेक्स के 32 में से 30 इंडेक्स में बढ़त बनी है।
09:15 AM बीएसई 358.80 अंक ऊपर 31,031.39 पर और निफ्टी 96.20 पॉइंट ऊपर 9,135.45 पर कारोबार कर रहा है।
दुनियाभर के बाजार बढ़त के साथ बंद
ट्रेडिंग के आखिरी दिन यानी शुक्रवार, 22 मई को दुनियाभर के बाजारों में बढ़त देखने को मिली थी।
Comment Now