भोपाल. यहां गोविंदपुरा इंडस्ट्रियल एरिया में रविवार सुबह 9 बजे आपूर्ति के गोदाम आग लग गई। अन्य फैक्ट्रियों में काम कर रहे लोगों ने घटना की जानकारी फायर ब्रिगेड और पुलिस को दी। करीब आधे घंटे बाद पहुंचे 12 दमकल वाहनों से आग बुझाने का प्रयास किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि गोदाम में कपड़े और इलेक्ट्राॅनिक सामान भरा था। गोदाम के सामने खड़ी एक स्कूल बस को हटाने के प्रयास किया जा रहा है। बस के ड्राइवर को पुलिस ने बुलवाया है।
आग की लपटें और धुआं करीब तीन किलोमीटर दूर तक नजर आ रहा था पुलिस ने मौके पर आपूर्ति के मालिक को बुलवाया है। बताया जा रहा है कि शहर में आपूर्ति सुपर बाजार के पांच शोरूम हैं। सभी में इसी गोदाम से माल सप्लाई होता था। लॉकडाउन के चलते यहां करीब दो महीने से ताला लगा है। 3 चौकीदार शिफ्ट में आते हैं। आग कैसे लगी, इसका पता नहीं चल पाया है। गोदाम के अंदर से कम आवाज के धमाके गूंज रहे हैं। फिलहाल, किसी के जानमाल की सूचना नहीं है। आग बुझाने के प्रयास किए जा रहे हैं।
Comment Now