भोपाल. कोरोना के दौर में प्रदेश में 21.72 लाख से ज्यादा मजदूरों को मनरेगा के तहत काम दिया जा रहा है। अब तक श्रमिकों को 786.8 करोड़ रुपए का भुगतान किया जा चुका है। मजदूरों को काम देने के लिए सीएम शिवराज सिंह चौहान ने श्रम सिद्धि योजना भी शुरू की है। अधिकारियों के मुताबिक प्रदेश की 22537 ग्राम पंचायतों में पौने दो लाख से ज्यादा निर्माण कार्य जारी हैं। मनरेगा में अब तक बाहर से लौटे 3.41 लाख प्रवासी मजदूरों को काम उपलब्ध कराया गया है। वर्ष 2019-20 की तुलना में इस वर्ष 10 लाख ज्यादा श्रमिकों को काम मिला है। मजदूरों को वर्ष 2020-21 का 396.8 करोड़ रुपए और वर्ष 2019-20 का 390 करोड़ रुपए भुगतान किया गया है। लॉकडाउन के बाद 13.21 लाख मजदूर लौटे हैं।
गांवों में काम देने में मप्र देश में दूसरा
ग्रामीण क्षेत्र में मनरेगा के माध्यम से सर्वाधिक रोजगार देने वाले कार्य कराने के मामले में मप्र पूरे देश में पहले स्थान पर है। यहां की 22809 में से 22537 ग्राम पंचायतों में औसतन 7 से 8 रोजगार मूलक कार्य चलाए जा रहे हैं, जो लगभग 99 प्रतिशत है।
Comment Now