Saturday, 31st May 2025

मध्य प्रदेश तप रहा / प्रदेश के 10 शहरों में पारा 44 डिग्री से ज्यादा तापमान, 4 शहरों में 45 डिग्री पार, सात जिलों में चली लू

Sun, May 24, 2020 5:29 PM

 

  • नौतपा से 48 घंटे पहले राजधानी में पारा 43.8 डिग्री, यह सामान्य से 3 डिग्री ज्यादा, नाैगांव देश के 10 सबसे गर्म शहरों में 5वें नंबर पर रहा
  • मौसम विभाग ने कहा- प्रदेश के सभी संभागाें के ज्यादातर शहराें में लू चलने के आसार, भाेपाल संभाग में तापमान और बढ़ेगा
 

भोपाल. नौतपा से 48 घंटे पहले शनिवार को पूरा प्रदेश भीषण गर्मी से बेहाल हो गया। राजधानी में पारा 44 डिग्री के करीब 43.8 डिग्री रहा। यह सामान्य से 3 डिग्री ज्यादा रहा जबकि नाैगांव में 46.1 डिग्री पर पहुंच गया। यह देश के 10 सबसे गर्म शहरों में 5वें नंबर पर रहा।

वरिष्ठ माैसम वैज्ञानिक एके शुक्ला एवं पीके साहा ने बताया कि सात जिलाें ग्वालियर, छतरपुर, गुना, रीवा, सीधी, खरगाेन, खंडवा जिले एवं चंबल संभाग के कई शहर व कस्बे लू की चपेट में रहे। रविवार से तीन-चार दिन तक भोपाल समेत प्रदेश के सभी संभागाें के ज्यादातर शहराें में लू चलने के आसार हैं। भाेपाल संभाग में तापमान और बढ़ेगा।

इन शहराें में पारा 44 डिग्री या उसके पार 

शहर     तापमान 
गुना     44.6
सीधी     44.6
सागर     44.3
सतना     44.3
उमरिया     44.3
राजगढ़     44.2
जबलपुर   44.2
रायसेन   44.0
शाजापुर     44.0
टीकमगढ़     44.0

(इन शहराें में पारा 44 डिग्री या उसके पार )

यहां पारा 45 डिग्री या उससे ऊपर पहुंचा

शहर का नाम तापमान
ग्वालियर 45.9°
खरगाेन 45.5°
रीवा 45.2°
खंडवा 45.1°

सुबह 8:30 से शाम 7:30 तक 11 घंटे खूब तपा शहर

भोपाल में शनिवार सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। सुबह 8:30 से शाम 7:30 बजे तक शहर खूब तपा। शाम 7:30 बजे भी पारा 38.6 डिग्री पर था। शुक्रवार की रात भी सीजन में सबसे ज्यादा तपी। रात का तापमान 28.7 डिग्री दर्ज किया गया।

तीन घंटे 42 से 44 डिग्री के बीच रहा तापमान
शनिवार दाेपहर 2:30 से शाम 5:30 बजे तक तीन घंटे सबसे ज्यादा तपे। वजह यह थी कि इन तीन घंटे के दाैरान पारा 42 से 44 डिग्री के बीच बना रहा। इस दाैरान चली गर्म हवा से शहर खूब तपा।

गर्मी की तीन वजह
1. सूरज की सीधी तीखी किरणें 13 घंटे से भी ज्यादा समय मप्र में पड़ रही हैं।
2. हवा का रुख पश्चिमी- उत्तर पश्चिमी है।
3. राजस्थान-गुजरात तप रहे हैं। वहां से ही गर्म हवा आ रही है।
-एसके नायक, माैसम विशेषज्ञ

 देश के ये 10 शहर और तापमान 

शहर का नाम तापमान
पिलानी, राजस्थान  46.7°
चुरु, राजस्थान 46.6°
नागपुर, महाराष्ट्र 46.5°
नई दिल्ली 46.2°
नाैगांव, मप्र      46.1°
हिसार, हरियाणा  46.1°
आगरा, उत्तर प्रदेश 46.1°
झांसी, उप्र      46.1°
अकाेला, महाराष्ट्र  46.0°
खजुराहाे, मप्र 46.0°

Comments 0

Comment Now


Videos Gallery

Poll of the day

जातीय आरक्षण को समाप्त करके केवल 'असमर्थता' को आरक्षण का आधार बनाना चाहिए ?

83 %
14 %
3 %

Photo Gallery