जापान की टेनिस स्टार नाओमी ओसाका दुनिया की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली महिला एथलीट बन गई हैं। उन्होंने पिछले साल 37.4 मिलियन डॉलर (करीब 284 करोड़ रुपए) की कमाई की थी। फोर्ब्स मैगजीन ने शुक्रवार को यह लिस्ट जारी की। ओसाका ने 4 साल से इस लिस्ट की टॉपर अमेरिका की सेरेना विलियम्स को पीछे छोड़ दिया है।
सेरेना ने इस बार ओसाका से करीब 11 करोड़ रुपए कम कमाए हैं। हालांकि, दोनों ने कमाई के मामले में रूस की मारिया शारापोवा का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ दिया। शारापोवा ने 2015 में सबसे ज्यादा 29.7 मिलियन डॉलर (करीब 226 करोड़ रुपए) की कमाई की थी।
ओलिंपिक में जापान का प्रतिनिधित्व करेंगी ओसाका
ओसाका ने लगातार दो ग्रैंड स्लैम जीते हैं। उन्होंने 2018 में यूएस ओपन और 2019 में ऑस्ट्रेलियन ओपन खिताब जीता था। वहीं, सेरेना ने 23 ग्रैंड स्लैम अपने नाम किए हैं। ओसाका अगले साल टोक्यो ओलिंपिक में जापान का प्रतिनिधित्व करेंगी।
Comment Now