Saturday, 7th June 2025

लॉकडाउन की तस्वीरें / दो महीने बाद दिल्ली की जामा मस्जिद में नमाज पढ़ी गई; पटना में महिलाओं ने वट सावित्री व्रत किया

Sat, May 23, 2020 5:16 PM

नई दिल्ली. लॉकडाउन फेज-4 का शुक्रवार को पांचवां दिन है। लॉकडाउन के नियमों में ढील मिलने से अब धीरे-धीरे सब कुछ सामान्य होते जा रहा है।  दिल्ली की जामा मस्जिद में रमजान के पवित्र महीने के आखिरी शुक्रवार को नमाज पढ़ी गई। उधर, आज उत्तर भारत के कई इलाकों में लॉकडाउन के बीच महिलाओं ने घर से बाहर निकलकर वट सावित्री पूजा की। देखें अलग-अलग राज्यों से आ रही चुनिंदा तस्वीरें... 

दिल्ली 

राजधानी के कई इलाकों में धीरे-धीरे बाजार खुलते जा रहे हैं। लोग भी अब अपनी जरूरत के हिसाब से चीजें खरीदने पहुंच रहे हैं।

यह तस्वीर दिल्ली की जामा मस्जिद की है। रमजान महीने के आखिरी शुक्रवार को यहां कुछ लोगों ने नमाज पढ़ी। बाकी आम लोगों के यह बंद रही। आमतौर पर हर शुक्रवार को यहां 10 हजार लोग इबादत करने पहुंचते हैं।

दिल्ली में शुक्रवार को लोग बाजार में मटके खरीदते दिखे। दुकानदार का कहना था कि ग्राहकी शुरू हो गई है। 

मध्यप्रदेश 
राज्य सरकार ने ग्रीन जोन में हेयर कटिंग सैलून और पार्लर खोलने की अनुमति दी है। भोपाल में फिलहाल सैलून या पार्लर नहीं खुलेंगे। रेस्त्रां को होम डिलीवरी की अनुमति है। इसके अलावा, जरूरी सामानों की दुकानें शुक्रवार को खुली दिखीं। 

यह तस्वीर भोपाल के हबीबगंज स्टेशन की है। इसी स्टेशन से सभी प्रवासियों को उनके गृह राज्य भेजा जा रहा है। शुक्रवार को मणिपुर के लोग स्पेशल ट्रेन का इंतजार करते। 

भोपाल में लॉकडाउन फेज-4 में रेस्टोरेंट खोलने की इजाजत दी गई है, लेकिन सिर्फ होम डिलीवरी की जा सकती है।

राजस्थान 

लॉकडाउन की वजह से देशभर में श्रमिकों के सामने रोजगार का संकट है। लेकिन राज्य में मनरेगा श्रमिकों को काम दिया जा रहा है। सरकार के आंकड़ों के अनुसार यहां 36 लाख मजदूर को काम दिया गया है। 

यह तस्वीर अजमेर की है। यहां शुक्रवार को महिला मजदूर मनरेगा के तहत काम पर जाती हुईं। 

यह तस्वीर बाडमेर की है। यहां तापमान 45 डिग्री से ज्यादा पर पहुंच गया है। पानी की किल्लत होने लगी है। शुक्रवार को महिलाएं क्षतिग्रस्त पाइप लाइन से लीक होने वाले पानी को भरती दिखीं।

उत्तर प्रदेश 

लॉकडाउन-4 में मिली राहत के बाद शुक्रवार को लखनऊ में स्टेशनरी, ऑप्टिक्स समेत कई दुकानें खुलीं। प्रशासन ने यहां लेफ्ट-राइट फॉर्मूले की तर्ज पर दुकानें खोलने की मंजूरी दी है।

यह तस्वीर लखनऊ के 1090 वूमन पावर लाइन क्रॉसिंग की है। प्रशासन ने यहां फल विक्रेताओं को अपना स्टॉल लगाने की मंजूरी दी है। 

लखनऊ के भूतनाथ मार्केट में यह चश्मे की दुकान है। यहां ग्राहकों को हाथ सैनिटाइज करने के बाद ही अंदर आने दिया जाता है। 

कर्नाटक

लॉकडाउन को 59 दिन हो गए हैं। राज्य सरकार धीरे-धीरे लॉकडाउन में ढील दे रही है। कर्नाटक में आज से इंटरस्टेट ट्रेनें चलीं। दक्षिण पश्चिम रेलवे के पीआरओ ने बताया कि पहली इंटरस्टेट ट्रेन कांटेरावा सांगोली रायन्ना स्टेशन बेंगलुरु से बेलगाम रेलवे स्टेशन के लिए रवाना हुई।

पहली इंटरस्टेट ट्रेन बेंगलुरु से बेलगाम के बीच चली। इसमें 332 यात्री सवार थे।

बिहार 
राज्य सरकार ने रेड जोन के अलावा अन्य इलाकों में सभी तरह की दुकानें खोलने की मंजूरी दे दी है। पिछले तीन दिनों से पटना में चश्मा, फर्नीचर, किताबें, स्टेशनरी की दुकानें खोली गईं। लोग भी अपने जरूरी कामों को करने के लिए घर से बाहर निकले। 

आज वट सावित्री व्रत है। पटना में महिलाओं ने लॉकडाउन के बीच घर से बाहर निकलकर एक साथ पूजा की।

यह तस्वीर पटना की है। यहां गुरुवार को इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक में अपना अकाउंट खोलने के लिए लोग पहुंचे। इस दौरान महिलाएं अपना आधार दिखाती हुई। 

तमिलनाडु 
राज्य में फिल्म और सीरियल्स की शूटिंग के लिए शर्तों के साथ छूट दी गई है। शूटिंग के दौरान 20 से ज्यादा लोग इकट्ठा नहीं रह सकते हैं। 

तमिलनाडु में फिल्म और टेलीविजन इंडस्ट्री पिछले 2 महीने बंद थी। गुरुवार से कुछ जगह शूटिंग शुरू हुई।

Comments 0

Comment Now


Videos Gallery

Poll of the day

जातीय आरक्षण को समाप्त करके केवल 'असमर्थता' को आरक्षण का आधार बनाना चाहिए ?

83 %
14 %
3 %

Photo Gallery