Saturday, 7th June 2025

कोरोना देश में LIVE / 90 हजार 813 केस: संक्रमितों का आंकड़ा 90 हजार के पार, इनमें से 50 हजार मरीज 14 दिन में बढ़े; इस दौरान 23 हजार ठीक भी हुए

Sun, May 17, 2020 5:04 PM

 

  • 2 मई तक देश में 39826 कोरोना संक्रमित थे, 16 मई को यह आंकड़ा 90651 पर पहुंच गया
  • 2 मई तक 10852 मरीज ठीक हुए थे, अब यह आंकड़ा 34224 हो गया
  • रेल मंत्री ने कहा- कलेक्टर मजदूरों की लिस्ट भेजें, हम जिले में स्पेशल ट्रेन भेजेंगे
 

नई दिल्ली. देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 90 हजार 813 हो गई है। रविवार को ओडिशा में 91, राजस्थान में 70 और असम में 3 मरीज मिले। देश में 2 मई को संक्रमितों की संख्या 39 हजार 826 थी। यानी 14 दिन में करीब 50 हजार संक्रमित बढ़े हैं। इसी तरह 2 मई तक ठीक हुए मरीजों की संख्या 10 हजार 852 थी, जो अब 34 हजार 224 हो गई है। इसका मतलब बीते 14 दिन में 23 हजार 372 मरीज ठीक हुए हैं।

शनिवार को एक दिन में सबसे ज्यादा 4792 मरीज बढ़े तो 3979 स्वस्थ भी हुए। महाराष्ट्र में संक्रमितों का आंकड़ा 30 हजार, जबकि गुजरात और तमिलनाडु में 10 हजार के पार हो चुका है। ये आंकड़े covid19india.org और राज्य सरकारों से मिली जानकारी के आधार पर हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में 90 हजार 927 संक्रमित हैं। 53 हजार 946 का इलाज चल रहा है। 34 हजार 108 ठीक हो गए हैं और 2872 की मौत हो चुकी है।

अपडेट्स...

  • शनिवार को महाराष्ट्र में 1606, गुजरात में 1057, तमिलनाडु में 477, दिल्ली में 438, राजस्थान में 213, उत्तरप्रदेश में 201, मध्यप्रदेश में 195, पश्चिम बंगाल में 115, बिहार में 112, जम्मू-कश्मीर में 108 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आईं। जम्मू-कश्मीर में अनंतनाग की 12 गर्भवती महिलाएं संक्रमित मिलीं।
  • गुजरात में 700 सुपर स्प्रेडर कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। आरोग्य सेतु ऐप से अलर्ट मिलने के बाद प्रशासन ने इसके लिए अभियान चलाया था। फल, सब्जी, दूध जैसे कारोबार से जुड़े लोगों को सुपर स्प्रेडर कहा जाता है। ये कई लोगों के संपर्क में आते हैं। इनसे संक्रमण फैलने का खतरा ज्यादा होता है।
  • रेल मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि हम किसी भी जिले में श्रमिक स्पेशल ट्रेन भेजने के लिए तैयार हैं। कलेक्टर अपने यहां फंसे मजदूरों की लिस्ट रेलवे के नोडल अधिकारियों तक पहुंचाएं। रेलवे 15 मई तक 1074 स्पेशल ट्रेनों से 14 लाख लोगों को उनके राज्यों में भेज चुका है।
  • पंजाब में लॉकडाउन 31 मई तक बढ़ा दिया गया है, लेकिन कर्फ्यू 18 मई से खत्म कर दिया जाएगा। मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने केंद्र सरकार को देशव्यापी लॉकडाउन लागू रखने का सुझाव दिया है। मिजोरम में भी लॉकडाउन बढ़ चुका है।

5 दिन जब संक्रमण के सबसे ज्यादा मामले आए

दिन

मामले
16 मई 4792
10 मई 4311
14 मई 3943
15 मई 3736
13 मई 3725

26 राज्य, 7 केंद्र शासित प्रदेशों में फैला संक्रमण

कोरोनावायरस संक्रमण 26 राज्यों में फैला है। 7 केंद्र शासित प्रदेश भी इसकी चपेट में हैं। इनमें दिल्ली, चंडीगढ़, अंडमान-निकोबार, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, पुडुचेरी और दादरा एवं नगर हवेली शामिल हैं।

राज्य

कितने संक्रमित कितने ठीक हुए कितनी मौत
महाराष्ट्र 30706 7088 1135
तमिलनाडु 10585 3538 74

गुजरात

10989 4308 625
दिल्ली 9333 3926 129

राजस्थान

5030 2944 126
मध्यप्रदेश 4790 2315 243
उत्तरप्रदेश 4258 2441 104
पश्चिम बंगाल 2576 892 232
आंध्रप्रदेश 2355 1353 49
पंजाब 1946

1257

32
तेलंगाना 1509 971 34
कर्नाटक 1092 496 36
बिहार 1178 440 7
जम्मू-कश्मीर 1121 542 12

हरियाणा

887 514 13
ओडिशा 828 196 3

केरल

588

497

4

झारखंड

217 113 3
चंडीगढ़ 191 51 3
त्रिपुरा 167 64 0
असम 96 41 2
उत्तराखंड 91 51 1

हिमाचल प्रदेश

78 39 3
छत्तीसगढ़ 67 58 0
लद्दाख 43 24 0

अंडमान-निकोबार

33 33 0

पुडुचेरी

16 9 0
गोवा 20 7 0
मेघालय 13 11 1
मणिपुर 7 2 0
अरुणाचल प्रदेश 1 1 0
दादर एंड नगर हवेली 1 1 0
मिजोरम 1 1 0

ये आंकड़े covid19india.org और राज्य सरकारों से मिली जानकारी के अनुसार हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में 90 हजार 927 संक्रमित हैं। 53 हजार 946 का इलाज चल रहा है। 34 हजार 108 ठीक हो गए हैं और 2872 की मौत हो चुकी है।

5 राज्य और 1 केंद्र शासित प्रदेश का हाल

  • मध्यप्रदेश, संक्रमित- 4790: यहां शनिवार को कोरोना के 195 मामले सामने आए। वायरस का संक्रमण प्रदेश के 52 में से 44 जिलों तक पहुंच गया है। नए मामलों में कई संक्रमित गुजरात, दिल्ली और महाराष्ट्र से हाल ही में लौटे हैं। दूसरे प्रदेशों से प्रवासी कामगारों के आने का सिलसिला करीब 10 दिन जारी रह सकता है। 

यह तस्वीर भोपाल के हबीबगंज स्टेशन की है। प्रवासी मजदूर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए बैठे हैं। इन्हें बिलासपुर जा रही स्पेशल ट्रेन का इंतजार है। 

  • महाराष्ट्र, संक्रमित- 30706: राज्य में शनिवार को 1606 संक्रमित बढ़े। अब तक 7088 मरीज ठीक भी हो चुके हैं, जबकि मौतों का आंकड़ा 1135 हो गया है। महाराष्ट्र में कोरोना मरीजों की रिकवरी रेट 22% हो गई है। मुंबई में यह 25% है। मुंबई से सटे उपनगरों में मीरा-भाईंदर का रिकवरी रेट सबसे बेहतर 60% है।


यह तस्वीर मुंबई की है। यह मजदूर परिवार अपने गृह राज्य जाने के लिए रोड के किनारे बैठा है। महिला ने सास के सामने मुंह ढंककर रखा है, साथ ही महामारी से बचाव के लिए मास्क भी पहना है।

  • उत्तरप्रदेश, संक्रमित- 4096: प्रदेश में शनिवार को 201 नए मामलों की पुष्टि हुई। इसमें मेरठ के 27, रामपुर के 19, आगरा के 12, लखनऊ और संभल के 11-11, सहारनपुर के 10 और गाजियाबाद के 7 मरीज शामिल हैं। मुम्बई से लौटे 7 प्रवासी पॉजिटिव मिले। राज्य में कोरोना मरीजों की मौतों का आंकड़ा 104 हो गया है।
  • राजस्थान, संक्रमित- 5030: यहां रविवार को 70 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। जयपुर में 36, डूंगरपुर में 18, बीकानेर में 5, कोटा और झुंझुनूं में 2, जबकि नागौर, प्रतापगढ़, सवाईमाधौपुर, अजमेर, बाड़मेर, दौसा और करौली में 1-1 मरीज मिला।
  • दिल्ली, संक्रमित- 9333: यहां शनिवार को संक्रमण के 438 मामले सामने आए, जबकि 6 कोरोना मरीजों की मौत हो गई। कुल संक्रमितों में से 5278 का इलाज चल रहा है, जबकि 3518 मरीज ठीक हो चुके हैं।

यह तस्वीर दिल्ली की है। उत्तरप्रदेश पुलिस इस मजदूर परिवार को राज्य की सीमा में प्रवेश नहीं करने दे रही। कल ही योगी सरकार ने पैदल या निजी वाहनों से पहुंच रहे लोगों के राज्य में प्रवेश पर रोक लगाई है। 

  • बिहार, संक्रमित- 1178: यहां शनिवार को संक्रमण के 145 मामले सामने आए। इनमें से बांका में 18, पूर्णिया में 15, शेखपुरा और नवादा में 9-9, बेगुसराय और जमुई में 7-7, पटना में 5, कटिहार में 3, औरंगाबाद में 2, जबकि मुंगेर और समस्तीपुर में 1-1 मरीज मिला। दूसरे राज्यों से लौट रहे मजदूर में संक्रमण सामने आ रहा है।

यह तस्वीर पटना की है। मजदूर अपने घर जा रहे हैं। इनके बीच सोशल डिस्टेंसिंग कहीं नजर नहीं आती। दरअसल, अब इनके लिए कोरोनावायरस संक्रमण से ज्यादा बड़ी मुसीबत दो वक्त की रोटी का इंतजाम करना है।

Comments 0

Comment Now


Videos Gallery

Poll of the day

जातीय आरक्षण को समाप्त करके केवल 'असमर्थता' को आरक्षण का आधार बनाना चाहिए ?

83 %
14 %
3 %

Photo Gallery