Saturday, 7th June 2025

कोरोना देश में LIVE / 85 हजार 874 केस: अब तक 20 लाख से ज्यादा जांच हुईं, 3 दिन से रोजाना 90 हजार से ज्यादा टेस्ट किए जा रहे

Sat, May 16, 2020 5:55 PM

 

  • सरकार ने कहा- संक्रमितों का रिकवरी रेट 34.06%, डबलिंग रेट बढ़कर 12.9 दिन हुआ
  • केंद्र ने कहा- प्रवासी मजदूरों के लिए ट्रेन-बस का इंतजाम करना राज्यों की जिम्मेदारी
  • आईएनएस जलाश्व मालदीव से 588 भारतीयों को लेकर कोच्चि के लिए रवाना हुआ
 

नई दिल्ली. देश में अब तक 20 लाख 39 हजार 952 कोरोना सैम्पल की जांच हो चुकी है। बीते तीन दिन से रोजाना 90 हजार से ज्यादा टेस्ट किए जा रहे हैं। कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 85 हजार 874 हो गई है। शनिवार को राजस्थान में 91 और ओडिशा में 65 नए मामले मामले आए। ये आंकड़े covid19india.org और राज्य सरकारों से मिली जानकारी के आधार पर हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में 85 हजार 940 संक्रमित हैं। 53 हजार 35 का इलाज चल रहा है। 30 हजार 153 ठीक हो गए हैं और 2752 की मौत हो चुकी है।

अपडेट्स...

  • आपरेशन समुद्र सेतु के तहत भारतीय नौसेना का जहाज आईएनएस जलाश्व मालदीव की राजधानी माले से 588 भारतीयों को लेकर रवाना हो गया है। यह जहाज रविवार को केरल के कोच्चि बंदरगाह पर पहुंचेगा।
  • अमेरिका के नेवार्क से 121 भारतीयों को लेकर एयर इंडिया का विशेष विमान शनिवार तड़के हैदराबाद पहुंचा। यह विमान तड़के 3:14 बजे लैंड हुआ।
  • केंद्रीय गृह मंत्रालय ने कहा है कि अगर कोई मजदूर सड़क पर दिखे तो उसे पास के शेल्टर में ले जाएं और उसे खाना-पानी दें। मंत्रालय ने कहा कि उन मजदूरों के लिए ट्रेन और बस की व्यवस्था करना राज्य सरकारों की जिम्मेदारी है, जो अपने घर जाना चाहते हैं।

5 दिन जब संक्रमण के सबसे ज्यादा मामले आए

दिन

मामले
10 मई 4311
14 मई 3943
15 मई 3736
13 मई 3725

04 मई

3656

26 राज्य, 7 केंद्र शासित प्रदेशों में फैला संक्रमण

कोरोनावायरस संक्रमण 26 राज्यों में फैला है। 7 केंद्र शासित प्रदेश भी इसकी चपेट में हैं। इनमें दिल्ली, चंडीगढ़, अंडमान-निकोबार, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, पुडुचेरी और दादरा एवं नगर हवेली शामिल हैं।

राज्य

कितने संक्रमित कितने ठीक हुए कितनी मौत
महाराष्ट्र 29100 6564 1068
तमिलनाडु 10108 2599 71

गुजरात

9932 4035 606
दिल्ली 8895 3518 123

राजस्थान

4838 2729 125
मध्यप्रदेश 4595 2283 239
उत्तरप्रदेश 4057 2165 95
पश्चिम बंगाल 2461 829 225
आंध्रप्रदेश 2307 1252 48
पंजाब 1932

305

32
तेलंगाना 1454 959 34
कर्नाटक 1056 480 36
बिहार 1033 453 7
जम्मू-कश्मीर 1013 513 11

हरियाणा

854 464 13
ओडिशा 737 166 3

केरल

577

493

4

झारखंड

211 97 3
चंडीगढ़ 191 40 3
त्रिपुरा 156 42 0
असम 90 41 2
उत्तराखंड 82 51 1

हिमाचल प्रदेश

75 35 3
छत्तीसगढ़ 60 56 0
लद्दाख 43 24 0

अंडमान-निकोबार

33 33 0

पुडुचेरी

16 9 0
गोवा 15 7 0
मेघालय 13 11 1
मणिपुर 3 2 0
अरुणाचल प्रदेश 1 1 0
दादर एंड नगर हवेली 1 1 0
मिजोरम 1 1 0

ये आंकड़े covid19india.org और राज्य सरकारों से मिली जानकारी के अनुसार हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में 85 हजार 940 संक्रमित हैं। 53 हजार 35 का इलाज चल रहा है। 30 हजार 153 ठीक हो गए हैं और 2752 की मौत हो चुकी है।

5 राज्य और 1 केंद्र शासित प्रदेश का हाल

  • मध्यप्रदेश, संक्रमित- 4595: यहां शुक्रवार को संक्रमण के 169 मामले सामने आए। इनमें इंदौर के 61, भोपाल के 26, बुरहानपुर के 27, उज्जैन के 10, जबलपुर के 11 और धार के 7 नए मरीज शामिल हैं। प्रदेश में 18 मई से लॉकडाउन फेज-4 शुरू होगा। बताया जा रहा है कि यह 31 मई तक जारी रह सकता है। इस दौरान बाजारों को ऑड और ईवन के फाॅर्मूले पर खोलने की तैयारी है। धार्मिक स्थानों पर प्रतिबंध 31 मई तक लागू रहेगा। 

महाराष्ट्र से उत्तरप्रदेश जा रहे मजदूर भोपाल से गुजरते हुए। तपती गर्मी के बीच लोग 1500 से 2000 किमी का यह सफर ट्रक, ऑटो रिक्शा, साइकिल और कुछ न मिला तो पैदल ही तय कर रहे हैं।

  • महाराष्ट्र, संक्रमित- 29100: राज्य में शुक्रवार को 1576 कोरोना मरीज मिले। अकेले मुंबई में 933 नए मामले सामने आए। हॉट स्पॉट धारावी में 84 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई, यहां 53 मौतें हो चुकी हैं। मुंबई मेट्रोपॉलिटन रीजन, पुणे, सोलापुर, औरंगाबाद और मालेगांव जैसे हॉट स्पॉट इलाकों में लॉकडाउन 31 मई तक बढ़ा दिया गया है। राज्य में अब कोरोना से हर 2 दिनों में करीब 100 मौतें हो रही हैं।

मुंबई के बांद्रा स्टेशन पर जुटे मजदूर परिवार। लॉकडाउन के बीच महाराष्ट्र से सबसे ज्यादा पलायन उत्तरप्रदेश और बिहार के मजदूरों का हो रहा है।

  • उत्तरप्रदेश, संक्रमित- 4057: यहां पिछले 24 घंटे में 155 संक्रमित मिले। इनमें हापुड़ के 10, आगरा और मेरठ के 9-9, लखनऊ के 5 और गौतमबुद्धनगर के 4 मरीज शामिल हैं। प्रदेश में अब तक 2165 कोरोना संक्रमित ठीक हो चुके हैं। इधर, लॉकडाउन के बीच संत शेाभन सरकार के अंतिम संस्कार में शामिल होने वाले 4200 अज्ञात लोगों के खिलाफ महामारी एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की गई है।

यह तस्वीर प्रयागराज की है। सूरत से ट्रेन से लौटै ये मजदूर अपने गांव जाने के लिए बस पर सवार हो रहे हैं।

  • राजस्थान, संक्रमित- 4838: यहां शनिवार को संक्रमण के 91 मामले सामने आए। इनमें से जयपुर में 55, डूंगरपुर में 21, उदयपुर में 9, सिरोही में 2, जबकि कोटा, अजमेर, भरतपुर और झुंझुनूं में 1-1 मरीज मिला।
  • दिल्ली, संक्रमित- 8895: यहां शुक्रवार को संक्रमण के 425 मामले सामने आए। उधर, दिल्ली की जनता ने केजरीवाल सरकार को लॉकडाउन के स्वरूप पर 5 लाख से ज्यादा सुझाव दिए हैं। इनमें मास्क पहनना अनिवार्य करने और सोशल डिस्टेंसिंग का ख्याल रखने पर जोर दिया गया है। लोगों ने सीमित क्षमता के साथ बसों और मेट्रो की आवाजाही शुरू करने और 25% या 50% मॉल खोलने का भी सुझाव दिया है। 

यह तस्वीर दिल्ली की है। लॉकडाउन के बीच एक मां अपने बच्चे को कंधे पर बैठाकर पैदल सफर कर रही है। ये मजदूर अपने गांव जा रहे हैं।

  • बिहार, संक्रमित- 1033: यहां शुक्रवार को 34 मरीजों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। खगड़िया और बेगुसराय में 5-5, मधुबनी में 2 और सीवान में एक मरीज मिला। बिहार में 3 मई के बाद दूसरे राज्यों से आने वालों में से 7500 लोगों के सैंपल की जांच हुई है। इनमें 352 संक्रमित मिले हैं। सबसे अधिक दिल्ली से आए 114 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई। इनके अलावा गुजरात से लौटे 97, महाराष्ट्र से लौटे 66, पश्चिम बंगाल से लौटे 22, हरियाणा से लौटे 17 और उत्तरप्रदेश से लौटे 13 लोग संक्रमित मिले। 

मिजोरम में लॉकडाउन 31 मई तक बढ़ाया गया

मिजोरम सरकार ने लॉकडाउन की अवधि 31 मई तक बढ़ा दी है। हालांकि, अभी पूरा मिजोरम ग्रीन जोन में है। बिहार ने भी केंद्र से अपील की है कि लॉकडाउन इस महीने के अंत तक बढ़ाया जाए। छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने कहा है कि अगले 2-3 महीने तक राज्यों की सीमाएं बंद रखी जाएं। इस बीच, तेलंगाना के मुख्यमंत्री केसीआर ने दावा किया है कि हैदराबाद के 4 जोन को छोड़कर राज्य कोरोना से मुक्त हो चुका है। 

Comments 0

Comment Now


Videos Gallery

Poll of the day

जातीय आरक्षण को समाप्त करके केवल 'असमर्थता' को आरक्षण का आधार बनाना चाहिए ?

83 %
14 %
3 %

Photo Gallery