नई दिल्ली. कोरोना संक्रमण की वजह से देश में अब तक 2 हजार 753 लोग जान गंवा चुके हैं। महाराष्ट्र में शुक्रवार को 49 लोगों की मौत हुई। यहां अब तक 1068 लोगों की मौत हो चुकी है। दिल्ली में 8 लोगों की जान गई। इसके साथ राजधानी में मरने वालों का आंकड़ा 123 हो गया है। वहीं, गुजरात में 20, पश्चिम बंगाल में 10, उत्तर प्रदेश में सात और तमिलनाडु में पांच लोगों की मौत हुई। इसके साथ मध्य प्रदेश, हरियाणा में 2-2 और कर्नाटक में 1 की जान गई।
गुरुवार को 95 संक्रमितों की मौत हुई थी। दिल्ली में 9 लोगों की मौत हुई थी। महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 44 लोगों की जान गई थी। इसके अलावा गुजरात में 20, पश्चिम बंगाल में 8, मध्य प्रदेश में 5 लोगों ने दम तोड़ा था। महाराष्ट्र में मौतों का आंकड़ा एक हजार को पार कर गया है। गुजरात में अब तक 606 लोगों की जान गई। देश में मौतों का ग्राफ देखें तो 10 मई से अब तक 660 संक्रमितों ने दम तोड़ा है।
संक्रमण से कहां कितनी मौतें?
|
राज्य |
मौतें |
| महाराष्ट्र | 1,068 |
| गुजरात | 606 |
| मध्य प्रदेश | 239 |
| पश्चिम बंगाल | 225 |
| राजस्थान | 125 |
| दिल्ली | 123 |
| उत्तर प्रदेश | 95 |
| आंध्र प्रदेश | 48 |
| तमिलनाडु | 71 |
| तेलंगाना | 34 |
| कर्नाटक | 36 |
| पंजाब | 32 |
| जम्मू कश्मीर | 11 |
| हरियाणा | 13 |
| बिहार | 07 |
| झारखंड | 03 |
| हिमाचल प्रदेश | 03 |
| केरल | 04 |
| असम | 02 |
| उत्तराखंड | 01 |
| मेघालय | 01 |
| ओडिशा | 03 |
| चंडीगढ़ | 03 |
| कुल | 2753 |
टॉप-8 शहर जहां सबसे ज्यादा मौतें हुईं
| शहर | मौतें |
| मुंबई | 655 |
| अहमदाबाद | 479 |
| पुणे | 181 |
| कोलकाता | 151 |
| इंदौर | 98 |
| जयपुर | 63 |
| उज्जैन | 45 |
| सूरत | 47 |
Comment Now