Saturday, 7th June 2025

इंटरनेशनल शूटर बनीं किसान / ओलिंपिक खेल चुकीं शगुन लॉकडाउन में कर रही हैं ऑर्गेनिक फार्मिंग, महिलाओं के साथ लहसुन, टमाटर और भिंडी की कर रही हैं खेती

Sat, May 16, 2020 5:13 PM

 

  • शगुन का कहना है कि मैं इन महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना चाहती हूं, इसलिए इनके साथ मिलकर काम कर रही हूं
  • 2012 लंदन ओलिंपिक में उतर चुकीं 36 साल की इस खिलाड़ी ने कहा कि शूटिंग में उम्र मायने नहीं रखती है
 

जयपुर. इंटरनेशनल शूटर शगुन चौधरी लॉकडाउन के कारण प्रैक्टिस से दूर हैं। इस कारण उन्होंने आर्गेनिक खेती शुरू की है। जयपुर स्थित फॉर्म हाउस पर शगुन सात महिलाओं के साथ लहसुन, टमाटर और भिंडी की खेती कर रही हैं। यहां आर्गेनिक कीनू फॉर्म भी है, जहां 800 पेड़ हैं। इनकी सप्लाई जयपुर और दिल्ली में की जाती है। उन्होंने कहा कि शूटिंग के कारण मैं इस तरह का काम नहीं कर पाती थी। लॉकडाउन के समय में महिलाओं के साथ मिलकर काम कर रही हूं।

शगुन ने कहा, ''मैं इन महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना चाहती हूं। कीनू के बाद हम सब्जियों की कमर्शियल सप्लाई की तैयारी कर रहे हैं। आर्गेनिक चीजों का इस्तेमाल बढ़ रहा है, यह लोगों के लिए फायदेमंद भी है।'' उन्होंने बताया कि मैं 17 साल से शूटिंग कर रही हूं। शूटिंग में उम्र मायने नहीं रखती है। यह इंडिविजुअल खेल है। चूंकि, हमारे खेल में सोशल डिस्टेंसिंग रखी जा सकती है। हमें प्रैक्टिस करने की छूट मिलनी चाहिए।

Comments 0

Comment Now


Videos Gallery

Poll of the day

जातीय आरक्षण को समाप्त करके केवल 'असमर्थता' को आरक्षण का आधार बनाना चाहिए ?

83 %
14 %
3 %

Photo Gallery