Thursday, 18th December 2025

यूपी: लॉकडाउन फेज-3 का 11वां दिन / अब तक 3758 संक्रमित, इनमें 1965 स्वस्थ हुए; सभी 75 जिलों में फैला संक्रमण, झांसी में महाराष्ट्र से लौटे मजदूरों को खाने के पैकेट बांटे गए

Thu, May 14, 2020 5:24 PM

 

  • राज्य में अब तक 1238 जमाती संक्रमित पाए गए हैं
  • वाराणसी, मेरठ और अलीगढ़ में तेजी से नए केस बढ़ रहे
 

लखनऊ. उत्तर प्रदेश में कोरोनावायरस का संक्रमण तेजी से फैलता जा रहा है। यहां पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 3758 हो गई है, इसमें 1707 एक्टिव केस हैं। अब तक 1965 डिस्चार्ज किए जा चुके हैं जबकि संक्रमण की वजह से 86 की मौत हो चुकी हैं। राज्य में अब तक 1238 जमाती संक्रमित पाए गए हैं। इस बीच गुरुवार को झांसी में महाराष्ट्र से लौटे मजदूरों को स्वयंसेवी संस्थाओं की तरफ से भोजन की व्यवस्था कराई गई। सभी लोगों के बीच मास्क वितरित किए गए। वहीं, यूपी के चंदौली जिले में भी गुरुवार को पहला सामने आने के बाद अब राज्य के सभी जिलों में कोरोना का संक्रमण फैल चुका है।

झांसी : महाराष्ट्र और गुजरात से लौट रहे भूखे-प्यासे कामगार की भोजन की व्यवस्था
यूपी-एमपी सीमा से गुजरने वाले हजारों प्रवासी मजदूरों के भोजन की व्यवस्था की गई है। हर रोज हजारों श्रमिक शिवपुरी हाईवे पर एमपी और यूपी सीमा को जोड़ने वाले रक्सा बॉर्डर को पार कर रहे हैं। यह लोग ट्रकों में ठसाठस भरकर कई दिनों तक भूखे प्यासे सफर कर रहे हैं। बॉर्डर पर भारतीय जनता पार्टी और दो समाजसेवी संस्थाओं द्वारा इनके लिए भोजन की व्यवस्था की गई है। हर गुजरने वाले ट्रक में लंच पैकेट, पानी की बोतलें और मास्क दिए जा रहे हैं। बॉर्डर पर प्रशासन की टीम मजदूरों की गिनती करके डिटेल अपडेट करती है।

वाराणसी में पांच संक्रमित मिले

जिले में गुरुवार रात तक आई रिपोर्ट में 5 नए पॉजीटिव केस मिले। इनमें एक रिटायर प्रशासनिक अधिकारी, एक हेल्थ विभाग के कर्मचारी और मुंबई से लौटी महिला भी है। अब संक्रमितों की संख्या 90 तक पहुंच गई है। अब तक एक की मौत और 55 ठीक हो चुके हैं। कुल 33 हॉटस्पॉट में से 16 रेड, 14 ऑरेंज और 3 ग्रीन जोन में हैं। रिटायर एसडीएम की वजह से नरिया और सुंदरपुर को हॉटस्पॉट बना दिया गया है। बताया जा रहा है कि इनका बेटा 10 दिन पहले ही दिल्ली से लौटा, लेकिन वह स्वस्थ है। वहीं, ग्रामीण इलाकों में लोगों के बीच दहशत का माहौल है। लोगों को अंदेशा है कि बाहर से आया कोई संक्रमित व्यक्ति यहां ग्रामीणों को न संक्रमित कर दे। वहीं, महाराष्ट्र से आए श्रमिक अब पैदल ही बिहार की तरफ जा रहे हैं।

यह तस्वीर वाराणसी की है। यहां मुम्बई से कुछ मजूदर पहुंचे हुए हैं। अब उनके पास पैसा खत्म हो गया है जिससे वो पैदल ही बिहार स्थित अपने गांव के लिए निकल गए हैं।

यह तस्वीर वाराणसी की है। यहां मुम्बई से कुछ मजूदर पहुंचे हैं। अब इनके पास पैसा खत्म हो गया है जिससे पैदल ही बिहार स्थित अपने गांव के लिए निकल गए हैं।

मेरठ में मिले आठ नए कोरोना संक्रमित

मेरठ में हेड कांस्टेबल के बाद बुधवार को तहसील के कानूनगो और पीएसी के 4 जवान समेत 8 लोगों को कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। अब जनपद में कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़कर 270 हो गई है। सीएमओ डॉ. राजकुमार ने इसकी पुष्टि की है।

नोएडा में मिले 6 तो अलीगढ़ में 5 नए केस
बुधवार को नोएडा में 6 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले। अब कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 236 हो गई है। वहीं, अलीगढ़ में डीएम चन्द्र भूषण सिंह ने बताया कि जेएन मेडिकल कॉलेज से आज पांच कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आई। जिनके आवास के 1 किमी. के क्षेत्र को सील कर नगर निगम द्वारा सैनिटाइजेशन का कार्य किया जा रहा है।

Comments 0

Comment Now


Videos Gallery

Poll of the day

जातीय आरक्षण को समाप्त करके केवल 'असमर्थता' को आरक्षण का आधार बनाना चाहिए ?

83 %
14 %
3 %

Photo Gallery