नई दिल्ली. देश में कोरोना के कम्युनिटी ट्रांसमिशन पता लगाने के लिए 21 राज्यों के 69 जिलों को चुना गया है। यहां आबादी आधारित सर्वे किया जाएगा। भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार इन जिलों में कोरोना वायरस के कम्युनिटी ट्रांसमिशन का पता लगाने के लिए एंटीबॉडीज की जांच की जाएगी। एक जिले के 10 क्लस्टर क्षेत्र के हर घर से एक-एक व्यक्ति का सैंपल लिया जाएगा। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि इस सर्वे में महाराष्ट्र के छह जिले- बीड, जलगांव, अहमदनगर और सांगली को शामिल किया गया है। वहीं, राजस्थान से दौसा, जालोर और मध्यप्रदेश से उज्जैन, इंदौर और ग्वालियर हैं। वहीं, यूपी से बरेली, उन्नाव, सहारनपुर और मऊ जैसे जिले शामिल हैं।
देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 74 हजार 519 हो गई है। मंगलवार को 3610 से ज्यादा रिपोर्ट पॉजिटिव आईं। बीते 24 घंटे में 1871 मरीज ठीक भी हुए। ये आंकड़े covid19india.org और राज्य सरकारों से मिली जानकारी के आधार पर हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में 74 हजार 281 संक्रमित हैं। 47 हजार 480 का इलाज चल रहा है। 24 हजार 386 ठीक हो चुके हैं, जबकि 2415 मरीजों की मौत हुई है।
कोरोना अपडेट्स
5 दिन जब संक्रमण के सबसे ज्यादा मामले आए
दिन |
मामले |
10 मई | 4311 |
04 मई |
3656 |
11 मई | 3610 |
06 मई | 3602 |
11 मई | 3591 |
26 राज्य, 7 केंद्र शासित प्रदेशों में फैला संक्रमण
कोरोनावायरस का संक्रमण देश के 26 राज्यों में फैला है। 7 केंद्र शासित प्रदेश भी इसकी चपेट में हैं। इनमें दिल्ली, चंडीगढ़, अंडमान-निकोबार, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, पुडुचेरी और दादर एंड नगर हवेली शामिल हैं।
राज्य |
कितने संक्रमित | कितने ठीक हुए | कितनी मौत |
महाराष्ट्र | 24427 | 5125 | 921 |
गुजरात |
8904 | 3246 | 537 |
तमिलनाडु | 8718 | 2134 | 61 |
दिल्ली | 7639 | 2512 | 86 |
राजस्थान |
4213 | 2454 | 117 |
मध्यप्रदेश | 3986 | 1860 | 225 |
उत्तरप्रदेश | 3664 | 1873 | 82 |
पश्चिम बंगाल | 2173 | 612 | 198 |
आंध्रप्रदेश | 2089 | 1056 | 46 |
पंजाब | 1914 |
171 |
32 |
तेलंगाना | 1326 | 822 | 32 |
जम्मू-कश्मीर | 934 | 455 | 10 |
कर्नाटक | 925 | 433 | 31 |
बिहार | 879 | 382 | 6 |
हरियाणा | 780 | 342 | 11 |
केरल |
525 |
489 |
4 |
ओडिशा | 538 | 85 | 3 |
चंडीगढ़ | 187 | 28 | 3 |
झारखंड |
173 | 79 | 3 |
त्रिपुरा | 154 | 2 | 0 |
उत्तराखंड | 69 | 46 | 1 |
असम | 65 | 40 | 1 |
छत्तीसगढ़ | 59 | 53 | 0 |
हिमाचल प्रदेश |
66 | 35 | 3 |
लद्दाख | 42 | 22 | 0 |
अंडमान-निकोबार |
33 | 33 | 0 |
मेघालय | 13 | 10 | 1 |
पुडुचेरी |
12 | 9 | 0 |
गोवा | 7 | 7 | 0 |
मणिपुर | 2 | 2 | 0 |
अरुणाचल प्रदेश | 1 | 1 | 0 |
दादर एंड नगर हवेली | 1 | 0 | 0 |
मिजोरम | 1 | 1 | 0 |
ये आंकड़े covid19india.org और राज्य सरकारों से मिली जानकारी के अनुसार हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में 74 हजार 281 संक्रमित हैं। 47 हजार 480 का इलाज चल रहा है। 24 हजार 386 ठीक हो चुके हैं, जबकि 2415 मरीजों की मौत हुई है।
5 राज्य और 1 केंद्र शासित प्रदेश का हाल
मध्यप्रदेश, संक्रमित- 3986: यहां मंगलवार को 201 नए मामले सामने आए। देश में कोरोना संक्रमण जून-जुलाई के बीच पीक पर होने का अनुमान है। माना जा रहा है तब मध्यप्रदेश में 80 हजार से ज्यादा मरीज हो सकते हैं। इंदौर में संक्रमितों की संख्या 13 हजार 400 के करीब होगी। इस स्थिति को देखते हुए राज्य सरकार ने जिले के आला अफसरों को अस्पतालों में बिस्तर, वेंटिलेटर और आईसीयू की व्यवस्था करने का आदेश दिया है।
यह तस्वीर भोपाल की है। मंगलवार को यहां से कई प्रवासी मजदूर अपने गृह राज्य जाने के लिए पैदल और अन्य वाहन से गुजरे। ऐसे ही कुछ लोग महाराष्ट्र से वाराणसी की यात्रा साइकिल पर कर रहे थे।
यह तस्वीर लखनऊ की है। यहां एक महिला कोरोना मरीज अस्पताल से घर पहुंची तो लोगों ने फूल बरसाकर स्वागत किया।
राजस्थान, संक्रमित- 4213:राज्य में बुधवार को 87 नए मामले सामने आए। यहां मंगलवार को संक्रमण के 138 नए केस आए। इनमें उदयपुर में 32, जयपुर में 22, कोटा में 5, झुंझुनूं में 2, पाली, चूरू, सीकर, अजमेर, चित्तौड़गढ़, हनुमानगढ़ और सीकर में 1-1 संक्रमित मिला। राज्य में कोरोना से अब तक 117 की मौत हो चुकी है।
यह तस्वीर दिल्ली की है। यहां के मयूर विहार फेज-वन में फ्लाईओवर का निर्माण कार्य मंगलवार से शुरू हो गया।
बिहार के पटना में नगर निगम के कॉन्ट्रेक्ट वर्कर्स ने मंगलवार को प्रदर्शन किया। इनकी मांग थी कि इन्हें मजदूरी दी जाए और स्थायी नौकरी पर रखा जाए।
Comment Now