भोपाल. विशेषज्ञों द्वारा बार-बार जुलाई में कोरोना संक्रमण के पीक पर आने की बात कही जा रही है। इसे देखते हुए जिला प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है। शहर में अब तक 810 पॉजिटिव मरीज मिले चुके हैं। जून-जुलाई में मरीजों की संख्या बढ़ने की आशंका के बीच 10 हजार कोरोना पॉजिटिव मरीजों के लिहाज से इंतजाम जुटा लिए हैं। शहर के विभिन्न अस्पतालों आदि में 10 हजार से ज्यादा बेड, 1 हजार आईसीयू बेड और 1500 ऑक्सीजन बेड रिजर्व कर लिए गए हैं। जरूरत पड़ने पर ऑक्सीजन बेड की संख्या 2700 तक बढ़ाई जा सकती है।
काॅन्टेक्ट हिस्ट्री के आधार पर लोगों को क्वारेंटाइन करने के लिए भी शहर के सारे गेस्ट हाउस, 100 से ज्यादा मैरिज गार्डन जहां पर कमरे उपलब्ध हैं, सभी आवासीय प्रशिक्षण संस्थान में इंतजाम किए गए हैं। आवश्यकता पड़ने पर भौरी इंस्टीट्यूशन एरिया, जंबूरी मैदान में अस्थाई क्वारेंटाइन सेंटर बनाए जा सकते हैं। सभी इंजीनियरिंग कॉलेज और प्राइवेट, सरकारी स्कूलों का इस्तेमाल भी आवश्यकतानुसार क्वारेंटाइन सेंटर के रूप में किया जा सकता है।
यहां हो सकती है व्यवस्था
Comment Now