Sunday, 8th June 2025

वंदे भारत मिशन का छठा दिन / 9 देशों से 12 विमानों में भारतीयों की वापसी होगी, पांचवें दिन 8 फ्लाइट से 1667 लोग आए

Tue, May 12, 2020 4:53 PM

 

  • आज सबसे ज्यादा 3 फ्लाइट दिल्ली आएंगी, अहमदाबाद और कोच्चि 2-2 फ्लाइट आएंगी
  • वंदे भारत मिशन के पहले फेज में 14 मई तक 14 हजार 800 लोगों को लाने की योजना है
 

नई दिल्ली. कोरोना की वजह से विदेशों में फंसे भारतीयों को लाने के मिशन वंदे भारत का आज छठा दिन है। आज 9 देशों से 12 विमानों में भारतीयों की वापसी होगी। इन फ्लाइट के लैंड होने का समय और किस फ्लाइट में कितने लोग आएंगे, ये अभी पता नहीं चल पाया है। इससे पहले मिशन के पांचवें दिन 8 उड़ानों से 1 हजार 667 लोग लौटे थे।

आज ये 12 फ्लाइट आएंगी
1. मनीला से अहमदाबाद
2. लंदन से हैदराबाद
3. नेवार्क से मुंबई-अहमदाबाद
4. मस्कट से चेन्नई
5. दुबई से कन्नूर
6. दुबई से मैंगलोर
7. सिंगापुर से बेंगलुरू-कोच्चि
8. सिंगापुर से दिल्ली
9. ढाका से श्रीनगर
10. दम्माम से कोच्चि
11. कुआलालंपुर से दिल्ली
12. मनीला से दिल्ली

पांचवें दिन किस फ्लाइट से कितने लोग आए?

फ्लाइट कितने लोग आए
सैन फ्रांसिस्को-मुंबई 225
लंदन-दिल्ली 326
मनीला-मुंबई 150
दुबई-कोच्चि 178
कुआलालंपुर-चेन्नई 180
लंदन-दिल्ली 331
अबू धाबी-हैदराबाद 170
ढाका-मुंबई 107

पहले 5 दिनों में 5 हजार 575 लोग लौटे
वंदे भारत मिशन के पहले फेज में एयर इंडिया ग्रुप के विमानों को लगाया गया है। 14 मई तक 12 देशों से 14 हजार 800 भारतीयों को लाने का प्लान है। 11 मई तक 31 विमानों से 5 हजार 575 लोग लौट चुके हैं।

वंदे भारत का दूसरा फेज 15 मई से शुरू होगा
वंदे भारत मिशन के तहत भारत लौट रहे लोगों को फ्लाइट का किराया और क्वारैंटाइन का खर्च खुद उठा रहे हैं। मिशन का दूसरा फेज 15 मई से शुरू होगा। इस फेज में सेंट्रल एशिया और यूरोपीय देशों जैसे- कजाकिस्तान, उज्बेकिस्तान, रूस, जर्मनी, स्पेन और थाईलैंड से भारतीयों को लाया जाएगा। इस मिशन में बुजुर्गों, गर्भवती महिलाओं, छात्रों, बीमारों या फिर उन लोगों को प्राथमिकता दी जा रही है जिनके घर में किसी की मौत हो गई है या फिर कोई गंभीर रूप से बीमार है।

Comments 0

Comment Now


Videos Gallery

Poll of the day

जातीय आरक्षण को समाप्त करके केवल 'असमर्थता' को आरक्षण का आधार बनाना चाहिए ?

83 %
14 %
3 %

Photo Gallery