नई दिल्ली. देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 67 हजार 611 हो गई है। सोमवार को राजस्थान में 84, हरियाणा में 28 और ओडिशा में 14 मामले सामने आए। इससे पहले रविवार को देश में एक दिन में सबसे ज्यादा 4296 नए मरीज सामने आए। सबसे ज्यादा 1668 लोग ठीक भी हुए। ये आंकड़े covid19india.org और राज्य सरकारों से मिली जानकारी के आधार पर हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में 67 हजार 152 संक्रमित हैं। 44 हजार 29 का इलाज चल रहा है। 20 हजार 916 ठीक हो चुके हैं, जबकि 2206 मरीजों की मौत हुई है।
होम आइसोलेशन की नई गाइडलाइन जारी
स्वास्थ्य मंत्रालय ने कोरोना के बहुत हल्के लक्षण या प्री-सिम्प्टोमैटिक मरीजों के लिए होम आइसोलेशन की गाइडलाइन में बदलाव किए हैं। ऐसे मरीज शुरुआती लक्षण दिखने के 17 दिन बाद आइसोलेशन खत्म कर सकेंगे। सैंपलिंग के दिन से 17 दिन गिने जाएंगे। दोनों मामलों में शर्त होगी कि 10 दिन से बुखार नहीं आया हो। इन मरीजों को तीन लेयर वाला मास्क पहनना होगा और उसे हर 8 घंटे पर बदलना होगा।
5 दिन जब संक्रमण के सबसे ज्यादा मामले आए
| दिन | मामले |
| 10 मई | 4296 |
|
04 मई |
3656 |
| 06 मई | 3602 |
| 07 मई | 3344 |
| 08 मई | 3563 |
26 राज्य, 7 केंद्र शासित प्रदेशों में फैला संक्रमण
कोरोनावायरस का संक्रमण देश के 26 राज्यों में फैला है। 7 केंद्र शासित प्रदेश भी इसकी चपेट में हैं। इनमें दिल्ली, चंडीगढ़, अंडमान-निकोबार, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, पुडुचेरी और दादर एंड नगर हवेली शामिल हैं।
| राज्य | कितने संक्रमित | कितने ठीक हुए | कितनी मौत |
| महाराष्ट्र | 22171 | 4199 | 832 |
|
गुजरात |
8195 | 2545 | 493 |
| दिल्ली | 7233 | 2069 | 73 |
| तमिलनाडु | 7204 | 1959 | 47 |
|
राजस्थान |
3814 | 2253 | 108 |
| मध्यप्रदेश | 3614 | 1676 | 215 |
| उत्तरप्रदेश | 3467 | 1653 | 79 |
| आंध्रप्रदेश | 1980 | 925 | 45 |
| पंजाब | 1823 | 166 | 31 |
| पश्चिम बंगाल | 1939 |
417 |
185 |
| तेलंगाना | 1196 | 751 | 30 |
| जम्मू-कश्मीर | 861 | 383 | 9 |
| कर्नाटक | 848 | 422 | 31 |
| हरियाणा | 731 | 310 | 10 |
| बिहार | 707 | 354 | 6 |
|
केरल |
513 |
489 |
4 |
| ओडिशा | 391 | 68 | 3 |
| चंडीगढ़ | 173 | 24 | 3 |
|
झारखंड |
160 | 78 | 3 |
| त्रिपुरा | 151 | 2 | 0 |
| उत्तराखंड | 68 | 46 | 1 |
| छत्तीसगढ़ | 59 | 49 | 0 |
| असम | 62 | 35 | 1 |
|
हिमाचल प्रदेश |
55 | 35 | 3 |
| लद्दाख | 42 | 21 | 0 |
|
अंडमान-निकोबार |
33 | 33 | 0 |
| मेघालय | 13 | 10 | 1 |
|
पुडुचेरी |
12 | 8 | 0 |
| गोवा | 7 | 7 | 0 |
| मणिपुर | 2 | 2 | 0 |
| अरुणाचल प्रदेश | 1 | 1 | 0 |
| दादर एंड नगर हवेली | 1 | 0 | 0 |
| मिजोरम | 1 | 1 | 0 |
ये आंकड़े covid19india.org और राज्य सरकारों से मिली जानकारी के अनुसार हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में 67 हजार 152 संक्रमित हैं। 44 हजार 29 का इलाज चल रहा है। 20 हजार 916 ठीक हो चुके हैं, जबकि 2206 मरीजों की मौत हुई है।
5 राज्य और 1 केंद्र शासित प्रदेश का हाल

भोपाल रेलवे स्टेशन पर मालगाड़ी से उतारी गईं पान की डलिया। हालांकि, कोरोनावायरस के संक्रमण को देखते हुए फिलहाल गुटखा, पान और तंबाकू उत्पादों की बिक्री पर रोक लगी है।

यह तस्वीर लखनऊ की है। यहां रविवार को लॉकडाउन के दौरान ड्यूटी पर तैनात महिला पुलिसकर्मियों ने मदर्स डे मनाया।

मुंबई के चेंबूर इलाके में लॉकडाउन के दौरान बच्चे खाली पड़े रेलवे ट्रैक पर क्रिकेट खेलते हुए। मुंबई कोरोना संक्रमण से देश में सबसे ज्यादा प्रभावित है। यहां 22 हजार से ज्यादा केस आ चुके हैं।

जयपुर में फ्लैग मार्च निकालते पुलिसवालों को आशीर्वाद देती महिलाएं। यहां कोरोना के 1200 से ज्यादा मरीज मिल चुके हैं। यह राजस्थान में संक्रमण से सबसे ज्यादा प्रभावित जिला है।

यह तस्वीर दिल्ली की है। इस बेटी के मुंह पर मास्क और हाथ में सैनिटाइजर है। यानी मां ने कोरोना संक्रमण के बीच उसकी सुरक्षा का पूरा इंतजाम किया है।
Comment Now