Sunday, 8th June 2025

मई में बारिश / भोपाल में शाम को मौसम ने मारी पलटी, आधी रात तक हुई बारिश, दोपहर को 41.8 डिग्री तापमान दर्ज

Mon, May 11, 2020 5:07 PM

 

  • दाे दिन से राजधानी में माैसम का मिजाज कुछ ऐसा ही बना हुआ है
  • दिन का तापमान सामान्य से 2 डिग्री ज्यादा 41.8 डिग्री दर्ज किया गया
 

भोपाल. दिनभर तपिश, शाम हाेते ही तेज हवा और बारिश। पिछले दाे दिन से राजधानी में माैसम का मिजाज कुछ ऐसा ही बना हुआ है। रविवार काे भी दिनभर शहर तपा। दिन का तापमान सामान्य से 2 डिग्री ज्यादा 41.8 डिग्री दर्ज किया गया। शाम 5 बजे के बाद तेज हवा चलने लगी और बड़ी-बड़ी बूंदें पड़ीं। रात 8:30 बजे तक 1 मिमी बारिश दर्ज की गई। रात 12 बजे के बाद भी रुक-रुक कर बारिश होती रही।  

ये 4 सिस्टम करा रहे बारिश 

  • मध्य पाकिस्तान के ऊपरी भाग में  3.1 किमी ऊंचाई पर चक्रवाती हवा का घेरा बना है। यहां 7. 6 किमी ऊंचाई पर ट्रफ लाइन बनी हुई है।
  • राजस्थान से उत्तरी छत्तीसगढ़ तक एक और ट्रफ लाइन है जो उत्तरी मप्र से होकर जा रही है। यहां 900 मीटर की ऊंचाई तक एक और ट्रफ लाइन बनी हुई है।
  • एक ट्रफ लाइन विदर्भ से तमिलनाडु बनी है जो मराठवाड़ा एवं मध्य मप्र, मध्य महाराष्ट्र से होकर गुजर रही है।
  • उत्तरी राजस्थान एवं उससे सटे हिस्से में 900 मीटर ऊंचाई तक चक्रवाती हवा का घेरा बना हुआ है। इससे मौसम में बदलाव हो रहा है। इससे कई जगह बारिश हो रही है।

Comments 0

Comment Now


Videos Gallery

Poll of the day

जातीय आरक्षण को समाप्त करके केवल 'असमर्थता' को आरक्षण का आधार बनाना चाहिए ?

83 %
14 %
3 %

Photo Gallery