मौसम और देश की सीमाओ से जुड़े बदलाव हो सकते हैं, 7 राशियों के लिए ठीक नहीं है समय
4 मई को राशि परिवर्तन करके मंगल अपने शत्रु ग्रह शनि के घर में आ गया और उस पर राहु की दृष्टि भी पड़ रही है। ये स्थिति 18 जून तरह बनी रहेगी। काशी के ज्योतिषाचार्य पं. गणेश मिश्रा के अनुसार मंगल पर राहु की दृष्टि होने से देश में दुर्घटनाएं और विवाद बढ़ने की संभावना है। इस स्थिति के कारण देश की सुरक्षा, शासन व्यवस्था, मौसम और सीमाओं से जुड़े बदलाव होने के योग बन रहे हैं। इन 2 ग्रहों का अशुभ प्रभाव 7 राशियों पर रहेगा। इनके अलावा अन्य 5 राशियों के लिए समय ठीक रहेगा।
मौसम और देश की सुरक्षा से जुड़े बदलाव का समय
ज्योतिषाचार्य पं. मिश्रा के अनुसार 7 राशियों को रहना होगा संभलकर
शुभ : कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु और मीन
इन 5 राशि वाले लोगों पर मंगल का शुभ प्रभाव रहेगा। जिससे नौकरीपेशा और बिजनेस करने वाले लोगों को फायदा और तरक्की मिल सकती है। प्राॅपर्टी संबंधी मामलों में किस्मत का साथ मिलेगा। लोन लेने या चुकाने संबंधी काम पूरे हो सकते हैं। इनकम बढ़ सकती है। सोचे हुए काम समय से पूरे होंगे और सेहत भी अच्छी रहेगी।
अशुभ : मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, मकर और कुंभ
इन 7 राशि वाले लोगों को 18 जून तक संभलकर रहना होगा। नौकरीपेशा और बिजनेस करने वालों को नुकसान हो सकता है। प्रॉपर्टी संबंधी मामलों और लेन-देन में विवाद होने की संभावना बन रही है। सेहत के मामले में समय ठीक नहीं रहेगा। चोट या दुर्घटना हो सकती है। लेन-देन और निवेश में सावधानी रखनी होगी। इन दिनों में लिए गए फैसले गलत हो सकते हैं। जरूरी कामकाज में भी रुकावटें आने की संभावना बन रही है
Comment Now