Saturday, 7th March 2026

मध्य प्रदेश / सियासत में नए सुर; गोविंद राजपूत ने कहा- हम चाहते हैं कि सिंधिया अब केंद्र में मंत्री बनें

Thu, May 7, 2020 5:02 PM

 

  • राजपूत ने यह बात बुधवार को प्रदेश भाजपा कार्यालय में मीडिया से चर्चा में कही
  • वे यहां भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने मिलने पहुंचे थे
 

भोपाल. खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने कहा है कि हम चाहते हैं ज्योतिरादित्य सिंधिया अब केंद्र में मंत्री बनें, परंतु इसका निर्णय पार्टी का केंद्रीय नेतृत्व करेगा। राजपूत ने यह बात बुधवार को प्रदेश भाजपा कार्यालय में मीडिया से चर्चा में कही। वे यहां भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने मिलने पहुंचे थे। राजपूत ने शर्मा से उपचुनाव को लेकर चर्चा की। उन्होंने कहा कि सिंधिया के नेतृत्व में 24 सीटों पर उपचुनाव जीतना हमारी प्राथमिकता है। प्रदेश में मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर उन्होंने कहा कि यह मुख्यमंत्री के अधिकार क्षेत्र में है।

Comments 0

Comment Now


Videos Gallery

Poll of the day

जातीय आरक्षण को समाप्त करके केवल 'असमर्थता' को आरक्षण का आधार बनाना चाहिए ?

83 %
14 %
3 %

Photo Gallery