नई दिल्ली. देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 52 हजार 559 हो गई है। 15 हजार 257 स्वस्थ हुए। गृह मंत्रालय के सचिव अजय भल्ला ने बुधवार को पश्चिम बंगाल के मुख्य सचिव राजीव सिन्हा को चिट्ठी लिखी। इसमें कहा गया, “राज्य की आबादी के लिहाज से टेस्टिंग रेट कम और डेथ रेट काफी (13.2%) ज्यादा है। भीड़भाड़ वाली जगहों पर रैंडम टेस्टिंग की जरूरत है। संक्रमण की निगरानी और टेस्टिंग दोनों कमजोर हैं।” पत्र में आगे कहा गया, “कोलकाता और हावड़ा में कुछ खास स्थानों पर लॉकडाउन का उल्लंघन हुआ। कोरोना वॉरियर्स पर हमला भी किया गया। लॉकडाउन का सख्ती से पालन जरूरी है।”
दूसरी तरफ, सीएम ममता बनर्जी ने कहा, 'हमने एक महीने के दौरान 5.5 करोड़ लोगों का सर्वे किया है।' वहीं, महाराष्ट्र में बुधवार को संक्रमण के 1233 नए मरीज सामने आए जबकि 34 लोगों की संक्रमण से मौत हो गई। राज्य में संक्रमण से अब तक 651 की जान जा चुकी है।
5 दिन जब संक्रमण के सबसे ज्यादा मामले आए
दिन | मामले |
05 मई | 2966 |
04 मई | 3900 |
03 मई | 2676 |
02 मई | 2567 |
01 मई | 2396 |
26 राज्य, 7 केंद्र शासित प्रदेशों में फैला संक्रमण
कोरोनावायरस का संक्रमण देश के 26 राज्यों में फैला है। 7 केंद्र शासित प्रदेश भी इसकी चपेट में हैं। इनमें दिल्ली, चंडीगढ़, अंडमान-निकोबार, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, पुडुचेरी और दादर एंड नगर हवेली शामिल हैं।
राज्य | कितने संक्रमित | कितने ठीक हुए | कितनी मौत |
महाराष्ट्र | 16758 | 3094 | 651 |
गुजरात |
6625 | 1500 | 396 |
दिल्ली | 5104 | 1468 | 64 |
मध्यप्रदेश | 3138 | 1099 | 185 |
राजस्थान |
3317 | 1739 | 93 |
तमिलनाडु | 4829 | 1516 | 35 |
उत्तरप्रदेश | 2998 | 1130 | 60 |
आंध्रप्रदेश | 1777 | 729 | 36 |
तेलंगाना | 1107 | 648 | 29 |
पश्चिम बंगाल | 1456 | 265 | 144 |
जम्मू-कश्मीर | 775 | 322 | 8 |
कर्नाटक | 693 | 354 | 29 |
केरल | 503 | 462 | 4 |
पंजाब |
1526 |
135 |
27 |
हरियाणा | 594 | 260 | 7 |
बिहार | 542 | 188 | 4 |
ओडिशा | 185 | 61 | 2 |
झारखंड |
127 | 37 | 3 |
उत्तराखंड | 61 | 39 | 1 |
हिमाचल प्रदेश | 43 | 34 | 3 |
असम | 46 | 35 | 1 |
छत्तीसगढ़ | 59 | 36 | 0 |
चंडीगढ़ | 124 | 21 | 1 |
अंडमान-निकोबार |
33 | 32 | 0 |
लद्दाख | 42 | 17 | 0 |
मेघालय | 12 | 10 | 1 |
पुडुचेरी |
12 | 6 | 0 |
गोवा | 7 | 7 | 0 |
मणिपुर | 2 | 2 | 0 |
त्रिपुरा | 42 | 2 | 0 |
अरुणाचल प्रदेश | 1 | 1 | 0 |
दादर एंड नगर हवेली | 1 | 1 | 0 |
मिजोरम | 1 | 0 | 0 |
ये आंकड़े covid19india.org और राज्य सरकारों से मिली जानकारी के अनुसार हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, कुल संक्रमित 49 हजार 391 हैं। 33 हजार 514 का इलाज चल रहा है। 14 हजार 182 ठीक हो चुके हैं और 1694 की मौत हुई।
5 राज्य और 1 केंद्र शासित प्रदेश का हाल
मध्यप्रदेश, संक्रमित- 3138: मध्यप्रदेश सरकार ने बुधवार को बताया कि 1984 गैस त्रासदी के उन पीड़ितों की स्क्रीनिंग करने का फैसला किया गया है, जो पहले गंभीर रूप से बीमार थे। अगर जांच में कोरोना संक्रमण दिखे तो इन्हें आइसोलेट भी किया जाएगा। भोपाल में कोरोना संक्रमण से 19 लोगों की मौत हो चुकी है।
यह तस्वीर भोपाल की है। कोरोना महामारी की गंभीरता और लॉकडाउन के नियमों को ताक पर रखकर ये जनाब परिवार समेत बाहर निकले। पुलिस इन्हें हिदायत देते हुए।
उत्तरप्रदेश, संक्रमित- 2998: बुधवार शाम 6 बजे तक यहां 118 नए मामले सामने आए। राज्य में कुल संक्रमित दो हजार 998 हो गए हैं। 1808 एक्टिव हैं। 1130 डिस्चार्ज किए जा सकते हैं। कुल 60 संक्रमितों की मौत हुई। जानकारी राज्य स्वास्थ्य विभाग ने जारी की है।
मथुरा में ये प्रवासी मजदूर अपने पैतृक स्थान पर जा रहे हैं। सरकार ने लॉकडाउन फेज-3 में दूसरे राज्यों या शहरों में फंसे लोगों को उनके घर जाने की इजाजत दी है।
महाराष्ट्र, संक्रमित- 16758: यहां 24 घंटे में 1 हजार 233 नए मामले सामने आए। ये एक दिन में अब तक दर्ज किए गए सबसे ज्यादा केस हैं। इसी दौरान 34 संक्रमितों की मौत हुई। मरने वालों का कुल आंकड़ा 651 हो गया है।
राजस्थान, संक्रमित- 3317: राजस्थान में बुधवार को 82 नए कोरोना संक्रमित मिले। एक व्यक्ति की मौत हो गई। इसके साथ राज्य में मरने वालों की तादाद 90 हो गई है। चिकित्सा विभाग के अनुसार, जयपुर में 27, जोधपुर में 32, अजमेर चार, पाली में सात, डूंगरपुर में दो, धौलपुर में दो सवाई माधोपुर, भरतपुर ,चित्तौड़गढ़ और अलवर में एक-एक नया कोरोना संक्रमित सामने आया।
जयपुर में लोगों को कोरोना महामारी और लॉकडाउन के प्रति सजग करने के लिए सुरक्षाकर्मियों ने मार्च पास्ट किया। राज्य में जयपुर संक्रमण से सबसे ज्यादा प्रभावित है।
बिहार, संक्रमित- 542: यहां बुधवार को पुर्णिया जिले में एक कोरोना पॉजिटिव मरीज मिला। इसके साथ राज्य में संक्रमितों की संख्या 536 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि राज्य के 32 जिले कोरोना संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। सबसे ज्यादा 102 मरीज मुंगेर जिले में हैं।
बेंगलुरु से पटना लौटे प्रवासी मजदूर अपनी बांह पर लगी क्वारैंटाइन सील दिखाते हुए। दूसरे राज्यों या शहरों से लौट रहे लोगों को 21 दिन क्वारैंटाइन में रखा जाएगा।
दिल्ली, संक्रमित- 5104: दिल्ली पुलिस ने बुधवार को बताया कि राजधानी के भारत नगर थाने के कॉन्स्टेबल अमित की मंगलवार को अचानक तबीयत बिगड़ गई थी। इसके बाद उन्हें आरएमएल अस्पताल में भर्ती किया गया था। जहां उनकी मौत हो गई। अमित की कोरोना रिपोर्ट आना बाकी है। उधर, केन्द्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने बताया कि वह कोरेाना से संबंधित आंकड़ों की जानकारी बुधवार से एक बार ही उपलब्ध कराएगा। इससे पहले सुबह और शाम को मंत्रालय की वेबसाइट पर दो बार कोरोना संक्रमण से जुड़ी जानकारी दी जाती थी।
Comment Now