Friday, 24th April 2026

आंध्र गैस लीक हादसे की तस्वीरें / चश्मदीदों ने बताया- लोग सांस नहीं ले पा रहे थे, जो जहां खड़ा था, वहीं गिर गया; पुलिस बोली- पीड़ितों तक पहुंचना बेहद मुश्किल था

Thu, May 7, 2020 4:45 PM

विशाखापट्टनम. आंध्रप्रदेश के विशाखापट्टनम के वेंकटपुरम गांव में गुरुवार तड़के करीब 3 बजे केमिकल फैक्ट्री से गैस लीक होने से आठ लोगों की मौत हो गई। इनमें एक बच्चा भी शामिल है। बताया जा रहा है कि गैस एलजी पॉलिमर्स इंडस्ट्री के प्लांट से लीक हुई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक हजार से ज्यादा लोग बीमार पड़े हैं।

गांव के लोगों ने बताया कि गैस का असर प्लांट के आसपास तीन किमी इलाके में रहा। जो जहां था वहीं गिर गया। पुलिस और राहत टीम को लोगों तक पहुंचने में दिक्कत हुई। गोपालपट्टनम सर्किल की पुलिस ने बताया कि उन्हें करीब 50 लोग सड़क पर बेहोश मिले। घटनास्थल तक पहुंचने में काफी दिक्कत हुई। 

Comments 0

Comment Now


Videos Gallery

Poll of the day

जातीय आरक्षण को समाप्त करके केवल 'असमर्थता' को आरक्षण का आधार बनाना चाहिए ?

83 %
14 %
3 %

Photo Gallery