Saturday, 7th March 2026

इंदौर में कोरोना / चोरल गांव में बाइक सवार युवक-युवती ने पानी भरने आए बच्चों को कोल्डड्रिंक, समोसे और दो-दो हजार रुपए दिए, गांववालों में दहशत

Wed, May 6, 2020 6:31 PM

 

  • चोरल में सरकारी हैंडपंप पर बच्चे पानी भरने गए थे बच्चे, युवक-युवती यहां गुजर रहे थे
  • बच्चों से बोले- यह पैसे घरवालों को दे देना, ग्रामीणों के पहुंचने से पहले दोनों जा चुके थे

 

इंदौर. चोरल गांव में पानी भरने गए कुछ मासूमों को बाइक से आए युवक-युवतियों ने खाने के लिए समोसे, कोल्डड्रिंक और दो-दो हजार रुपए दिए। जब इसकी जानकारी लोगों को मिली तो उन्होंने बच्चों को डांटा। हालांकि, ग्रामीणों के पहुंचने के पहले युवक-युवती चले गए थे। ग्रामीणों ने तत्काल उनका दिया सामान फिंकवाया और पुलिस को जानकारी दी।

जानकारी के अनुसार, मंगलवार दोपहर चोरल में सरकारी हैंडपंप पर पानी भरने गए कुछ मासूमों को देखकर बाइक सवार युवक-युवती रुक गए। बताया जा रहा है कि उन्होंने बच्चों को भोजन के अलावा 2-2 हजार रुपए के नोट दिए और कहा कि घर वालों को दे देना। जब इसकी जानकारी लगी तो गांव में दहशत फैल गई। हालांकि कुछ लोगों का कहना है कि हो सकता है युवक-युवती ने उन्हें मदद के लिहाज से रुपए और खाना दिया होगा। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस अब बाइक सवार युवक-युवतियों का पता लगा रही है।

Comments 0

Comment Now


Videos Gallery

Poll of the day

जातीय आरक्षण को समाप्त करके केवल 'असमर्थता' को आरक्षण का आधार बनाना चाहिए ?

83 %
14 %
3 %

Photo Gallery