Sunday, 8th June 2025

मध्य प्रदेश / पूर्व मंत्री इमरती देवी पर उनके समधी ने आरोप लगाया, बोले- लॉकडाउन का उल्लंघन कर भीड़ जुटाकर बैठकें ले रहीं

Wed, May 6, 2020 6:25 PM

 

  • इमरती देवी के समधी सुरेश राजे वर्ष 2013 में भाजपा के टिकट से चुनाव लड़े और पिछले चुनाव में कांग्रेस में शामिल हुए
  • राजे ने आरोप लगाया- इमरती देवी और मोहन सिंह राठौड़ कानून की धज्जियां उड़ा रहे हैं

 

डबरा. कांग्रेस नेता सुरेश राजे ने अब अपनी ही समधन और पूर्व मंत्री इमरती देवी पर लॉकडाउन का उल्लंघन कर भीड़ जुटाकर बैठकें लेने का आरोप लगाया है। उन्होंने कांग्रेस के जिला ग्रामीण अध्यक्ष रहे भाजपा नेता मोहन सिंह राठौर के खिलाफ भी कार्रवाई के लिए कलेक्टर, एसपी और एसडीएम को आवेदन देकर शिकायत की है। मालूम हो, विधानसभा चुनाव में इमरती देवी के कहने पर ही सुरेश राजे ने कांग्रेस ज्वाइन की थी। वे वर्ष 2013 में भाजपा के टिकट से चुनाव लड़े थे। 

राजे ने आरोप लगाया है कि पूर्व मंत्री इमरती देवी और मोहन सिंह राठौड़ कानून की धज्जियां उड़ाकर राजनीतिक बैठकें कर रहे हैं। इसमें सोश डिस्टेंस का पालन नहीं हो रहा है। कलेक्टर और एसपी को दिए गए आवेदन में पूर्व मंत्री इमरती देवी और मोहन सिंह राठौड़ पर आरोप लगाया है कि दोनों ने जौरासी में 20 से अधिक लोगों को एकत्रित करके बैठकें ली। बैठक में शामिल लोगों के परिवारों को भी संकट में डाल रहे हैं। वे डबरा, पिछोर, बिलौआ आदि क्षेत्रों में भी बैठकें ले चुकी हैं। उन्होंने कलेक्टर और एसपी से कार्रवाई की मांग की है।

उपचुनाव की हलचल से जोड़कर देखा जा रहा है मामला
दरअसल, इमरती देवी के कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल होने के बाद, डबरा विधानसभा में उपचुनाव होना है। चूंकि पहले कांग्रेस से इमरती देवी ही उम्मीदवार होती थीं, लेकिन अब उनके जाने के बाद सुरेश राजे भी टिकट के उम्मीदवार की दौड़ में शामिल हो गए हैं। शहर कांग्रेस के कई कद्दावर नेता और कांग्रेसी उन्हें टिकट दिलाने के लिए लॉबिंग कर रहे हैं। जिसके चलते उनके द्वारा पूर्व मंत्री पर कार्रवाई के लिए दिए आवेदन को उपचुनाव की राजनीतिक हलचल से जोड़कर देखा जा रहा है। हालांकि टिकट की दौड़ में बसपा नेता और तीन बार की नगरपालिका अध्यक्ष सत्यप्रकाशी परसेड़िया भी कांग्रेस से टिकट पाने की दौड़ में हैं। वे हाल ही में कांग्रेस के कद्दावर नेता और पूर्व मंत्री गोविंद सिंह से भी मुलाकात कर चुकी हैं।

  • हम लॉकडाउन के नियमों का पालन कर रहे हैं : पूर्व मंत्री इमरती देवी का कहना है कि  हम सरकार के आदेश और लॉकडाउन के नियमों का पालन कर रहे हैं। लोगों को भी नियमों का पालन करने की सलाह दे रहे हैं। राजे जी ने किस तरह की शिकायत की है यह हमारी जानकारी में नहीं हैं। 
  • राजनीतिक हित के लिए बैठकें ली जा रही हैं : कांग्रेस नेता सुरेश राजे राजनीतिक हित के लिए पूर्व मंत्री इमरती देवी और मोहन सिंह लॉकडाउन का उल्लंघन कर भीड़ जुटाकर राजनीतिक बैठकें ले रहे हैं। हमने उन पर कार्रवाई के लिए कलेक्टर और एसपी को आवेदन दिया है।

Comments 0

Comment Now


Videos Gallery

Poll of the day

जातीय आरक्षण को समाप्त करके केवल 'असमर्थता' को आरक्षण का आधार बनाना चाहिए ?

83 %
14 %
3 %

Photo Gallery