जयपुर. राजधानी जयपुर में कोराेना के एपिसेंटर रहे रामगंज में केस कुछ कम हुए ही थे कि अब दो नई चुनौतियां सामने आ गई हैं। पिछले एक हफ्ते से जयपुर में मौतों का सिलसिला लगातार जारी है। वहीं पिछले 4 दिन में ही 12 लोग जान गंवा चुके हैं। मंगलवार को भी एक साथ 6 लोगों की जान चली गई। इनमें 20 और 30 साल की दो युवतियां भी शामिल थी। देर रात जारी रिपोर्ट के अनुसार शहर में 25 नए पॉजिटिव मिले। इनमें 5 सब्जी वाले, 2 दुकानदार और सिविल लाइंस मंे मोटर गैराज विभाग का ड्राइवर शामिल है। इसी के साथ जयपुर में छह और मौत हो गई। इसके अलावा शहर में पॉजिटिव मरीजों की कुल संख्या 1047 व मृतकों का आंकड़ा 50 पहुंच गया है। बीते 5 दिन में 13 से अधिक क्षेत्रों में हुई 1710 रैंडम सैंपलिंग में अब तक 15 सुपर स्प्रेडर (दुकानदार, सब्जीवाले, दूध विक्रेता, फार्मासिस्ट, गैस सप्लायर) पॉजिटिव मिल चुके हैं। इनमें 8 सब्जीवाले शामिल हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार मोटर गैराज विभाग का ड्राइवर की ड्यूटी 3 दिन पहले सिविल लाइंस में थी और वह गांधीनगर में क्वार्टर में रह रहा था। सूचना मिलते ही संबधित लोगों की जानकारी जुटाकर सैंपल लिया। संपर्क में आए लोगों को क्वारेंटाइन किया गया है।
यहां मिले पॉजिटिव
चांदपाेल 4, आदर्श नगर 3, रामगंज (खजाने वालों का रास्ता), जयसिंहपुरा खोर, किशनपोल बाजार, ग्लास फैक्ट्री टोंक रोड, कल्याण नगर टोंक रोड 2-2, पुराना जालूपुरा, माधवास कॉलोनी, सिविल लाइंस, बापू बाजार, चार दरवाजे के बाहर, पोलो विक्ट्री, मानसरोवर, पुरानी बस्ती 1-1
25 नए केस, कुल आंकड़ा 1047 हुआ
लोगों को बचाने में मुंबई-दिल्ली बेहतर
शहर | मृत्युदर % |
अहमदाबाद | 6.16 |
पुणे | 5.59 |
इंदौर | 4.77 |
जयपुर | 4.77 |
मुंबई | 3.87 |
दिल्ली | 1.25 |
गृह क्लेश में महिला ने खुदकुशी की, मौत के बाद कोरोना निकला
जिन 4 मृतकों की रिपोर्ट पॉजिटिव है उनमें पुराना जालूपुरा स्थित नुरानी मस्जिद के पास रहने वाली 22 वर्षीय विवाहिता भी है। महिला ने गृहक्लेष में तंग आकर सोमवार को फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। पुलिस ने शव को एसएमएस हॉस्पिटल पहुंचाया, जहां विवाहिता की िरपोर्ट मंगलवार को पॉजिटिव आई। पुलिस ने परिवार के 10 लोगों को जगतपुरा स्थित क्वारेंआइन सेंटर जबकि 6 को होम क्वारेंटाइन किया है। इस क्षेत्र में एरिया में कर्फ्यू पहले से लगा हुआ है।
Comment Now