नई दिल्ली. देशभर में आज से लॉकडाउन का तीसरा फेज शुरू हो गया है। सरकार ने यह प्रतिबंध दो हफ्ते के लिए बढ़ाया है। इसके साथ कई प्रदेशों में ग्रीन और ऑरेंज जोन में रियायतें भी मिलने लगी हैं। गोवा और आंध्रप्रदेश में सुबह से सलून खुल गए। वहीं, कर्नाटक में सरकार ने सुबह 9 बजे से शाम 7 बजे तक शराब की दुकानें खोलने की अनुमति दी है। दिल्ली में भी स्टैंड अलॉन शॉप (अलग एक दुकान) से शराब बेची जा सकती है। इन जगहों पर सुबह से ही लोगों की लंबी कतार देखी गईं।
पुडुचेरी में दुकान-रेस्टोरेंट खुले, शराब की दुकान पर फैसला नहीं
पुडुचेरी में सोमवार से फैक्ट्रियों में कामकाज शुरू कर दिया गया। इस केंद्र शासित प्रदेश में सुबह 5 से शाम 6 बजे तक सभी दुकानें और रेस्टोरेंट खोलने की अनुमति है। हालांक, रेस्टोरेंट से खाना सिर्फ पैक करवाया जा सकता है। यहां अभी शराब की दुकानें खोलने पर कोई निर्णय नहीं हुआ है। पुडुचेरी में 12 संक्रमित हैं। इनमें से 6 की इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी हो चुकी है।
42 हजार में से 13 हजार संक्रमित अकेले महाराष्ट्र में
देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 42 हजार 628 हो गई है। अकेले महाराष्ट्र में करीब 13 हजार कोरोना पॉजिटिव हैं। यह कुल संक्रमितों का करीब 31% है। रविवार को महाराष्ट्र में 678, दिल्ली में 427, गुजरात में 374, पंजाब में 330, उत्तरप्रदेश में 158, राजस्थान में 114, मध्यप्रदेश में 49 समेत 2676 रिपोर्ट पॉजिटिव आईं। नए मरीजों की संख्या लगातार तीसरे दिन सबसे ज्यादा है। शनिवार को 2567 संक्रमित मिले थे।
ये आंकड़े covid19india.org और राज्य सरकारों से मिली जानकारी के अनुसार हैं। वहीं, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, कुल संक्रमित 42 हजार 537 हैं। 29 हजार 453 का इलाज चल रहा है। 11 हजार 706 ठीक हो चुके हैं और 1373 की मौत हुई है।
दिल्ली में बीएसएफ के 25 और जवान संक्रमित मिले
दिल्ली की जामा मस्जिद के पास तैनात रहे बीएसएफ के 25 जवान कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। दिल्ली में अब तक 42 और त्रिपुरा में 12 बीएसएफ जवान कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। वहीं, सीआरपीएफ मुख्यालय का एक ड्राइवर संक्रमित मिला। मुख्यालय को सैनिटाइज किया गया। सीआरपीएफ के 135 जवान पहले ही पॉजिटिव हो चुके हैं।
5 दिन जब संक्रमण के सबसे ज्यादा मामले आए
दिन | मामले |
03 मई | 2676 |
02 मई | 2567 |
01 मई | 2396 |
28 अप्रैल | 1902 |
25 अप्रैल | 1835 |
26 राज्य, 6 केंद्र शासित प्रदेशों में फैला संक्रमण
कोरोनावायरस का संक्रमण देश के 26 राज्यों में फैला है। 6 केंद्र शासित प्रदेश भी इसकी चपेट में हैं। इनमें दिल्ली, चंडीगढ़, अंडमान-निकोबार, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और पुडुचेरी शामिल हैं।
राज्य | कितने संक्रमित | कितने ठीक हुए | कितनी मौत |
महाराष्ट्र | 12,974 | 2115 | 548 |
गुजरात |
5428 | 1042 | 290 |
दिल्ली | 4549 | 1362 | 64 |
मध्यप्रदेश | 2837 | 798 | 156 |
राजस्थान |
3009 | 1356 | 71 |
तमिलनाडु | 3023 | 1379 | 30 |
उत्तरप्रदेश | 2645 | 754 | 43 |
आंध्रप्रदेश | 1583 | 488 | 33 |
तेलंगाना | 1082 | 545 | 29 |
पश्चिम बंगाल | 922 | 151 | 50 |
जम्मू-कश्मीर | 701 | 287 | 8 |
कर्नाटक | 614 | 293 | 25 |
केरल | 500 | 401 | 4 |
पंजाब |
1102 |
117 |
21 |
हरियाणा | 442 | 245 | 5 |
बिहार | 517 | 117 | 4 |
ओडिशा | 162 | 60 | 1 |
झारखंड |
115 | 27 | 3 |
उत्तराखंड | 60 | 39 | 1 |
हिमाचल प्रदेश | 40 | 34 | 2 |
असम | 43 | 33 | 1 |
छत्तीसगढ़ | 57 | 36 | 0 |
चंडीगढ़ | 97 | 19 | 1 |
अंडमान-निकोबार |
33 | 26 | 0 |
लद्दाख | 42 | 17 | 0 |
मेघालय | 12 | 10 | 1 |
पुडुचेरी |
12 | 5 | 1 |
गोवा | 7 | 7 | 0 |
मणिपुर | 2 | 2 | 0 |
त्रिपुरा | 16 | 2 | 0 |
अरुणाचल प्रदेश | 1 | 1 | 0 |
मिजोरम | 1 | 0 | 0 |
ये आंकड़े covid19india.org और राज्य सरकारों से मिली जानकारी के अनुसार हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, कुल संक्रमित 42 हजार 537 हैं। 29 हजार 453 का इलाज चल रहा है। 11 हजार 706 ठीक हो चुके हैं और 1373 की मौत हुई है।
5 राज्य और 1 केंद्र शासित प्रदेश का हाल
इंदौर के एक अस्पताल से 54 कोरोना संक्रमितों की इलाज के बाद छुट्टी की गई। शहर में रविवार को 23 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। यहां 1500 से ज्यादा मरीज हैं।
सेना के जवान प्रयागराज स्टेशन पर स्पेशल ट्रेन का इंतजार करते हुए। सेना ने हाल ही में फैसला किया था कि वह ट्रेनिंग पूरी करने वाले अपने जवानों को उनकी यूनिट में भेजेगी।
यह मुंबई में धारावी स्थित मनोहर जोशी जूनियर कॉलेज है। इसे कोरोना के मरीजों के लिए 1000 बेड के अस्पताल के रूप में बदला गया है। खास बात ये है कि यहां बिस्तर पेपर बॉक्स से बनाए गए हैं।
अजमेर में होटल की खिड़की से झांकते मजदूर। इन्हें लॉकडाउन की वजह से यहां ठहराया गया है। संक्रमण के मामले में अजमेर रेड जोन में है। यहां 160 से ज्यादा संक्रमित हैं।
पटना में कलाकार यमराज का रूप रखकर सड़कों पर निकल। उन्होंने लोगों को कोरोना महामारी के प्रति जागरूक किया और लॉकडाउन के दौरान घरों में ही रहने की अपीली की।
दिल्ली, संक्रमित- 4549: यहां रविवार को कुल 427 केस आए। दिल्ली में एक दिन में संक्रमितों का यह सबसे बड़ा आंकड़ा है। उधर, गुड़गांव की सीमा से सटे कापसहेड़ा की एक बिल्डिंग में 17 नए मरीज मिले हैं। इस बिल्डिंग में अब संक्रमितों की संख्या 58 हो गई है। यहां 19 अप्रैल को पहला पॉजिटिव मिला था।
दिल्ली के कश्मीरी गेट से निकलता हुआ बसों का काफिला। केजरीवाल सरकार ने कोटा में फंसे यहां के छात्र-छात्राओं को निकालने के लिए विशेष बसें भेजी हैं।
Comment Now