नई दिल्ली. कोरोना संक्रमण की वजह से देश में मरने वालों की संख्या 1326 हो गई है। शनिवार को एक दिन में रिकॉर्ड 96 लोगों ने दम तोड़ा। अब तक एक दिन में हुई मौतों में यह सबसे ज्यादा आंकड़ा है। इस बीच, दिल्ली में लोकपाल सदस्य जस्टिस अजय कुमार त्रिपाठी की भी संक्रमण से मौत हो गई। जस्टिस त्रिपाठी की उम्र 62 साल थी। उन्हें 2 अप्रैल को दिल्ली स्थित एम्स में भर्ती करवाया गया था। इसके पहले 30 अप्रैल को सबसे ज्यादा 73 मरीजों की मौत हुई थी। शनिवार का दिन महाराष्ट्र के लिए सबसे बुरा रहा। यहां एक दिन में रिकॉर्ड 36 लोगों ने जान गंवा दी। राज्य में मरने वालों का आंकड़ा भी 500 पार कर गया। यहां अब तक 522 लोगों की जान जा चुकी है। इसमें 322 लोग अकेले मुंबई से थे।
गुजरात के लिए भी काला दिन रहा। यहां 26 मरीजों की मौत हो गई। राज्य में अब तक एक दिन में हुई मौतों में यह सबसे ज्यादा आंकड़ा है। यहां मरने वालों की संख्या 262 हो गई। इसमें 185 अहमदाबाद से थे। वहीं, पश्चिम बंगाल में 7, राजस्थान में 7, मध्य प्रदेश में 8, कर्नाटक में 3 और दिल्ली में 3, तमिलनाडु और उत्तर प्रदेश में 2-2 कोरोना मरीजों की मौत हो गई। बिहार, उत्तराखंड, हरियाणा और तेलंगाना में 1-1 संक्रमितों ने दम तोड़ा। इसके पहले शुक्रवार को 65 मरीजों की मौत हुई थी।
संक्रमण से कहां कितनी मौतें ?
| राज्य | मौतें |
| महाराष्ट्र | 522 |
| गुजरात | 262 |
| मध्य प्रदेश | 153 |
| दिल्ली | 64 |
| राजस्थान | 68 |
| पश्चिम बंगाल | 48 |
| उत्तर प्रदेश | 43 |
| आंध्र प्रदेश | 33 |
| तमिलनाडु | 29 |
| तेलंगाना | 29 |
| कर्नाटक | 25 |
| पंजाब | 20 |
| जम्मू कश्मीर | 08 |
| हरियाणा | 05 |
| बिहार | 04 |
| झारखंड | 03 |
| केरल | 03 |
| हिमाचल प्रदेश | 02 |
| असम | 01 |
| उत्तराखंड | 01 |
| मेघालय | 01 |
| ओडिशा | 01 |
| पुडुचेरी | 01 |
| कुल | 1326 |
30 अप्रैल को 73 मौतें हुईं थीं
| तारीख | मौतें |
| 25 अप्रैल | 37 |
| 26 अप्रैल | 60 |
| 27 अप्रैल | 54 |
| 28 अप्रैल | 71 |
| 29 अप्रैल | 69 |
| 30 अप्रैल | 73 |
| 01 मई | 65 |
टॉप-5 शहर जहां सबसे ज्यादा मौतें हुईं
| शहर | मौतें |
| मुंबई | 322 |
| अहमदाबाद | 185 |
| पुणे | 85 |
| इंदौर | 76 |
| जयपुर | 32 |
Comment Now