Saturday, 19th July 2025

लॉकडाउन में सुविधा / श्रमिकों के लिए हेल्पलाइन नंबर 3 से बढ़ाकर 7 किए गए; झारखंड के लोगों की वापसी 3 मई को

Sun, May 3, 2020 5:58 PM

 

  • प्रदेश के श्रमिकों के साथ ही अन्य राज्यों के छत्तीसगढ़ में फंसे श्रमिकांे को भी मिलेगा फायदा 
  • हॉटस्पॉट वाले जिले से आने पर रोक, अन्य लोग अनुमति मिलने पर स्वयं के खर्च से अा सकेंगे
 

रायपुर. लॉकडाउन के दौरान फंसे हुए लोगों के लिए राज्य सरकार ने हेल्पलाइन नंबराें की संख्या बढ़ा दी है। इसे 3 से बढ़ाकर 7 कर दिया गया है। इन नंबरों पर छत्तीसगढ़ में आने और यहां से अपने प्रदेश को जाने वाले दोनों लोग संपर्क कर सकते हैं। यह नंबर सभी राज्यों के लिए 24 घंटे उपलब्ध रहेंगे। इन नंबरों पर घर वापसी के साथ ही कोई और जरूरत पड़ने पर संपर्क कर सकेंगे। 


श्रम विभाग के अधिकारियों ने बताया कि हेल्पलाइन नंबर के अलावा छत्तीसगढ़ आने वाले व्यक्ति या उनके रिश्तेदार संबंधित जिले के प्रशासन से भी संपर्क कर सकते हैं। कलेक्टर कार्यालय में श्रमिकों या व्यक्तियों का पूरा नाम, पता, मोबाइल नंबर और आधार कार्ड की लिखित जानकारी के साथ आवेदन देना होगा। अनुमति प्राप्त होने पर, वे आ सकेंगे। हालांकि हॉट स्पॉट वाले जिलों से आने की अनुमति नहीं होगी। 


इन हेल्पलाइन नंबरों को किया गया है जारी

छत्तीसगढ़ स्टेट  हेल्पलाइन नंबर
  0771-2443809
  91098-49992
 

75878-21800

  75878-22800
  96858-50444
  91092-83986
  88277-73986
राज्य का नाम  हेल्पलाइन नंबर
उत्तर प्रदेश   75878-21800, 96858-50444
दिल्ली और हरियाणा   74772-13986
बिहार 88199-53807
पश्चिम बंगाल और उत्तर-पूर्वी राज्य  83494-68006


रायपुर में फंसे लोगों की बस से होगी झारखंड वापसी
रायपुर में फंसे झारखंड के श्रमिकों, यात्रियों और नागरिकों की बस से वापसी होगी। इसके लिए 3 मई को झारखंड से बस व अन्य वाहन पहुंचेंगे। यह बसें व वाहन राधस्वामी सत्संग व्यास, ऑफिसर्स कॉलोनी के पास, कृषि महाविद्यालय, धरमपुरा से मिलेंगे। इस संबंध में रायपुर के नोडल अधिकारी चंद्रवंशी (7987774020), झारखंड के नोडल अधिकारी नितांत कुमार सिंह (9472749978) और कुमार कौशमभ (7250818520) से संपर्क कर सकते हैं। 

Comments 0

Comment Now


Videos Gallery

Poll of the day

जातीय आरक्षण को समाप्त करके केवल 'असमर्थता' को आरक्षण का आधार बनाना चाहिए ?

83 %
14 %
3 %

Photo Gallery