Sunday, 8th June 2025

कोरोना वॉरियर्स को सलाम / 11.30 बजे भोपाल में सेना का फाइटर प्लेन बड़े तालाब पर फ्लाईपास्ट करेगा

Sun, May 3, 2020 5:46 PM

 

  • कोरोना योद्धाओं को सलामी देने सुबह 11:30 बजे भोपाल पहुंचेगा
  • यहां बड़े तालाब के ऊपर करीब 10 मिनट तक आसमान में फ्लाईपास्ट करेगा
 

भोपाल. सेना का फाइटर प्लेन रविवार को भोपाल में बड़े तालाब के ऊपर फ्लाईपास्ट करेगा। विमान ने रविवार सुबह कश्मीर के श्रीनगर से त्रिवेंद्रम के लिए उड़ान भरी, जो श्रीनगर की डल लेक, चंडीगढ़ की सुखना लेक, दिल्ली के इंडिया गेट और जयपुर के हवामहल के ऊपर फ्लाईपास्ट करते हुए 11:30 बजे भोपाल पहुंचेगा। यह विमान बड़े तालाब के ऊपर करीब 10 मिनट तक आसमान में फ्लाईपास्ट करेगा। 

एयरपोर्ट अफसरों ने बताया कि सेना का फाइटर प्लेन भोपाल में बड़े तालाब के ऊपर फ्लाईपास्ट करके, मुंबई के लिए रवाना होगा। जहां गेटवे ऑफ इंडिया पर यह विमान फ्लाईपास्ट करेगा। जहां से फाइटर प्लेन हैदराबाद, बेंगलुरू, कन्याकुमारी में फ्लाईपास्ट करने के बाद त्रिवेंद्रम के लिए रवाना होगा। कोरोनावायरस के खिलाफ जंग में शामिल डॉक्टरों, मेडिकल स्टाफ, सफाई से जुड़े लोगों और पुलिस के सम्मान में यह किया जा रहा है। यह पहला मौका है, जब तीनों सेनाएं वायरस का सामना कर रहे वॉरियर्स के सम्मान के लिए आगे आई हैं। देश के चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ बिपिन रावत ने शुक्रवार को इसका ऐलान किया था।

छतों से फ्लाईपास्ट देखेंगे लोग

लॉकडाउन के चलते शहर में पुलिस ने सख्ती की हुई है। राजधानीवासियों ने छतों से फ्लाईपास्ट देखने की तैयारी की है। बड़े तालाब के आसपास भीड़ नहीं हो इसके लिए प्रशासन ने सख्त इंतजाम किए हैं। राजधानीवासी बेसब्री से फ्लाईपास्ट का इंतजार कर रहे हैं। 

सबसे लंबा फ्लाईपास्ट

नौ फाइटर प्लेन और तीन ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट इंडियन एयरफोर्स के अब तक के सबसे लंबे फ्लाई पास्ट का हिस्सा होंगे। यह फ्लाई पास्ट उत्तर में श्रीनगर से दक्षिण में कोयंबटूर तक 2570 किमी और पूरब में गुवाहाटी से पश्चिम में अहमदाबाद तक 1966 किमी की हवाई दूरी तय करेगा।

Comments 0

Comment Now


Videos Gallery

Poll of the day

जातीय आरक्षण को समाप्त करके केवल 'असमर्थता' को आरक्षण का आधार बनाना चाहिए ?

83 %
14 %
3 %

Photo Gallery