रायपुर. केंद्र सरकार की ओर से तीसरे लॉकडाउन के दौरान बढ़ाई जा रही छूट को देखते हुए राज्य में भी तैयारी शुरू कर दी गई है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बिलासपुर में बैठक कर बाजारों को अल्टरनेट खोलने के निर्देश दिए हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि राज्य के ग्रीन जोन के लिए यही सिस्टम अपनाया जा सकता है। वहीं शराब दुकानें भी सोमवार से सोशल डिस्टेंसिंग के साथ खुल सकती हैं। बस्तर में इसके लिए अधिकारियों व कर्मचारियों की नियुक्ति भी कर दी गई है।
रायपुर को केंद्र सरकार ने रेड जोन में शामिल किया है। मुख्यमंत्री ने इसके लिए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री से बात कर रायपुर को रेड जोन से हटाने की मांग रखी है। ऐसे में रायपुर के गोल बाजार की यह तस्वीर संक्रमण के खतरे को लेकर डराती है।
अन्य राज्यों में फंसे लाेगों को लाने के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त
देश के दूसरे राज्यों में फंसे छत्तीसगढ़ के एक लाख से ज्यादा मजदूरों, मरीजों, पर्यटकों को लाने के लिए केंद्रीय गृह मंत्रालय ने स्पेशल ट्रेन चलाने की हरी झंडी दे दी है। इससे पहले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रधानमंत्री आैर गृहमंत्री को पत्र लिखकर विशेष ट्रेन चलाने का आग्रह किया था। केंद्र की अनुमति मिलते ही राज्य सरकार ने सभी प्रदेशों में फंसे मजदूरों को लाने के लिए अफसरों की टीम गठित कर दी है।
कश्मीर में सबसे ज्यादा मजदूर फंसे
सरकारी के आंकड़ों के मुताबिक छत्तीसगढ़ के 99953 लाेग दूसरे राज्यों में फंसे हैं। इनमें से सबसे ज्यादा 24090 मजदूर जम्मू-कश्मीर में फंसे हैं जबकि महाराष्ट्र में 18704, यूपी में 13172, तेलंगाना में 12730, गुजरात में 8071, कर्नाटक में 3279, तमिलनाडु में 2963, मध्यप्रदेश में 2840, आंध्रप्रदेश में 2392, हरियाणा में 2008, दिल्ली में 2000, हिमांचल में 1800 मजदूर फंसे हुए हैं।
इन अफसरों को इन राज्यों का जिम्मा
कोटा से लाैटे प्रदेश के सभी 2252 छात्रों में कोरोना नहीं
राजस्थान के कोटा से लौटे प्रदेश के सभी 2252 छात्रों की कोराेना रिपोर्ट निगेटिव अाई है। दरअसल 204 मरीज और 6 मौतों की वजह से कोटा हाॅटस्पाॅट बना हुअा है, इसलिए पूरी सरकारी मशीनरी छात्रों को लेकर चिंतित थी। छात्रों को अलग-अलग सेंटरों में क्वारैंटाइन किया गया है। इनके सैंपल की जांच के बाद एम्स, मेकाहरा और जगदलपुर मेडिकल कॉलेज ने सबकी जांच रिपोर्ट जारी कर दी।
रायपुर : अंबेडकर अस्पताल को 500 बिस्तरों वाले कोरोना के आइसोलेटेड अस्पताल में तब्दील करने की शुरुआत हो गई है। यहां के डीपी वार्ड में 40 बेड का पहला आइसोलेटेड वार्ड बन गया, जिसमें कोरोना के संक्रमित भर्ती किए जा सकेंगे और इलाज भी होगा। स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने नए वार्ड का दौरा किया और कम दिनों में आइसोलेटेड वार्ड तैयार करने पर डाक्टरों की सराहना की।
रायपुर के अंबेडकर अस्पताल में 500 बेड का कोविड अस्पताल बनाया जा रहा है। यहां 40 बेड का पहला आइसोलेटेड वार्ड तैयार हो गया है। इसमे वेंटिलेटर सहित अन्य जरूरी इंतजाम होंगे। इसका निरीक्षण करने स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव भी पहुंचे।
बिलासपुर : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल निजी दौरे पर शक्रवार देर शाम को बिलासपुर पहुंचे थे। मुख्यमंत्री ने एक होटल में अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने लॉकडाउन में ढील देने और आर्थिक गतिविधियों को बढ़ाने के लिए सुझाव और कार्ययोजना बनाने के भी निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि अल्टरनेट बाजार धीरे-धीरे खोले जाएं।
बिलासपुर के ग्रीन जोन में आने के बाद अब वहां छूट बढ़ाने की तैयारी शुरू कर दी गई है। इससे पहले स्वास्थ्य विभाग की टीम घर-घर जाकर लोगों के सैंपल लेने के साथ ही उनकी तबीयत को लेकर भी जानकारी जुटा रही है।
भिलाई : खैरागढ़ के सिविल अस्पताल में भर्ती हुए साढ़े तीन साल के बच्चे की मौत हो गई। बच्चे का सैंपल लेकर रायपुर एम्स भेजा गया है। बच्चे की तबीयत 10 दिनों से खराब थी। उसे बुखार और लगातार खांसी आ रही थी। लक्षणों को देखते हुए बीएमओ डॉ. विवेक बिसेन के निर्देश पर बच्चे का सैंपल लिया गया है। बीएमओ ने बताया कि अस्पताल को सैनिटाइज करा दिया गया है। वार्ड को भी एहतियातन बंद करा दिया गया।
खैरागढ़ के सिविल अस्पताल में भर्ती हुए साढ़े तीन साल के बच्चे की मौत हो गई। बिस्तर पर उसका शव है। कोरोना के लक्षणों को देखते हुए वार्ड को बंद करा दिया गया है। वहीं अस्पताल को सैनिटाइज किया गया है।
रायगढ़ : कोई भी मजदूर या अन्य लोग जो दूसरे जिले या राज्य के हैं, उन्हें न रोका नहीं जाएगा। जिले के आश्रय स्थलों में भी बड़ी संख्या में दूसरे जिले, राज्य के मजदूर व अन्य लोग फंसे हुए हैं। कुछ लोगों को सरकार से आदेश के बाद उनके गृह जिलों तक पहुंचाया गया है। अभी भी बहुत से लोग फंसे हुए हैं, वे लोग अपने घर लौटना चाह रहे हैं, लेकिन उन्हें वापस भेजने के लिए व्यवस्था नहीं हो पाई है।
Comment Now