Sunday, 8th June 2025

यूपी: लॉकडाउन का 18वां दिन / अब तक 2340 केस; आगरा में संक्रमितों की संख्या 500 के पार, वाराणसी में टोटल लॉकडाउन का पालन कराने के लिए पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाला

Sat, May 2, 2020 4:58 PM

 

  • यूपी में अभी तक 655 मरीज ठीक होकर घर जा चुके, प्रदेश में 42 लोगों की मौत हो चुकी
  • कोरोना संक्रमित की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा, झांसी में 9 लोगों में संक्रमण की पुष्टि
 

लखनऊ. उत्तर प्रदेश में कोरोनावायरस के गुरुवार देर शाम तक मेरठ, आगरा और झांसी में नए पॉजिटिव मिले। यूपी में संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 2340 तक पहुंच गई। जबकि अभी तक 655 मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं। प्रदेश में 42 लोगों की मौत हो चुकी है। इधर, वाराणसी में टोटल लॉकडाउन का पालन कराने के लिए पुलिस को खासी मशक्कत करनी पड़ी। कई इलाकों में फ्लैग मार्च निकालकर लोगों को चेतावनी दी गई। इस बीच आगरा में एक साथ 22 मामले सामने आने के बाद यहां मरीजों की की संख्या बढ़कर 507 हो गई।

आगरा में शुक्रवार सुबह 17 नए मरीजों की रिपोर्ट किंग जाॅर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी लखनऊ से आई, जबकि रात को पांच और लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई। इनकी जांच एसएन मेडिकल कॉलेज और जालमा संस्थान में हुई। जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने बताया कि अब तक 126 स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं। 15 संक्रमित मरीजों की मौत भी हो चुकी है। शुक्रवार को मिले नए कोरोना मरीजों में सब्जी विक्रेता, केबिल ठीक करने वाले मैकेनिक और रिक्शा चालक शामिल हैं। पूल टेस्टिंग में ऑटो चालक की बेटी भी संक्रमित मिली। संक्रमित सब्जी विक्रेताओं में बसई मंडी के चार और एक सिकंदरा सब्जी मंडी का है। 

कोरोना अपडेट्स

वाराणसी: सब्जी मण्डियों में दिखी लॉकडाउन की सख्ती

यह तस्वीर वाराणसी के पंचकोशी सब्जी मंडी की है। शनिवार सुबह यहां काफर सन्नाटा दिखायी दिया। सुबह से ही पुलिस भीड़ रोकने के लिए काफी मुस्तैद दिखायी दी जिसका असर दिखा।

यह तस्वीर वाराणसी के पंचकोशी सब्जी मंडी की है। शनिवार सुबह यहां सन्नाटा देखा गया। सुबह से ही पुलिस भीड़ रोकने के लिए मुस्तैद दिखी।

लाॅकडाउन में वाराणसी रेड जोन में आने से चिंताएं बढ़ गई हैं। बीएचयू की माइक्रो बायोलॉजी लैब की महिला साइंटिस्ट संक्रमित पाई जाने से यहां संख्या 61 तक पहुंच गई। इनमें 8 स्वस्थ और 1 की मौत हो चुकी है। हॉटस्पॉट की संख्या बढ़कर 25 हो गई। शनिवार सुबह सब्जी के लिए मंडियों के आसपास जमा भीड़ को पुलिस ने लाठी फटकार कर खाली कराया। पंचकोशी सब्जी मंडी में लगी भीड़ को पुलिस ने खाली करा दिया, जिसके बाद वहां पूरी तरह से सन्नाटा दिखाई दिया।

झांसी: 5 नए मामलों की पुष्टि, अब एक ही इलाके में 9 केस
झांसी में लगातार कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। यहां 21 लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए थे। इनमें पांच लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। सभी संक्रमित पहली कोरोना पॉजिटिव 59 साल की महिला के पड़ोसी हैं। अब झांसी के शहर कोतवाली क्षेत्र के ओरछा गेट बाहर मरीजों की संख्या 9 हो गई। फिलहाल, पूरे एरिया को हॉटस्पॉट जोन घोषित किया गया है। सुरक्षा व्यवस्था के साथ सैनिटाइज का काम कराया जा रहा है।

बहराइच और श्रावस्ती में मिले कोरोना पॉजिटिव

बहराइच में एक साथ पांच पाॅजीटिव मरीज मिले। यह पांचों मरीज मुंबई से आए थे। इन्हें रिसिया में क्वारैंटाइन कर सैंपल भेजा गया था। रिपोर्ट पाॅजीटिव आने के बाद इन्हें अब चित्तौरा में बने एलवन में भर्ती किया गया है। बहराइच में अब कुल कोरोना पाॅजीटिव मरीज की संख्या बढ़कर 14 हो गई। वहीं, श्रावस्ती में एक मरीज पाॅजीटिव मिलने से संख्या 6 हो गई। श्रावस्ती में एक कोरोना पाॅजीटिव मरीज की लखनऊ में इलाज के दौरान मौत भी हो चुकी।

अंबेडकरनगर: मुठभेड़ में डेढ़ लाख रुपए का इनामी बदमाश पकड़ा, थानाध्यक्ष भी घायल

टांडा में शुक्रवार देर रात को पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हो गई। जिसमें थानाध्यक्ष टांडा घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए भर्ती कराया गया। इस दौरान पुलिस ने डेढ़ लाख रुपए के इनामी बदमाश को पकड़ लिया।

अंबेडकर नगर के टांडा में शुक्रवार देर रात बदमाशों से मुठभेड़ में थानाध्यक्ष भी घायल हो गए। उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने डेढ़ लाख रुपए के इनामी बदमाश को पकड़ लिया।

अंबेडकर नगर के टांडा थाना इलाके के धौरहरा गांव के पास पुलिस मुठभेड़ में डेढ़ लाख का इनामी बदमाश लईक पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया। इस दौरान भाग रहे लईक के दूसरे साथी कलीम को पुलिस ने दौड़ाकर दबोच लिया। करीब आधे घंटे चली मुठभेड़ में थानाध्यक्ष टांडा भी घायल हो गए। एसपी आलोक प्रियदर्शी के मुताबिक, अपराधी लईक टांडा में हुई आईसीआई बैंक में लूट का मुख्य आरोपित था। इस पर कानपुर और लखनऊ में लूट और हत्या का आरोप है। लईक 2005 से फरार चल रहा था। मुठभेड़ के बाद तलाशी में लईक के पास असलहा और 20 लाख रुपए बरामद हुए।

Comments 0

Comment Now


Videos Gallery

Poll of the day

जातीय आरक्षण को समाप्त करके केवल 'असमर्थता' को आरक्षण का आधार बनाना चाहिए ?

83 %
14 %
3 %

Photo Gallery