नई दिल्ली. केंद्रीय सुरक्षा बल (सीआरपीएफ) के 68 और जवानों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। ये सभी पूर्वी दिल्ली स्थित सीआरपीएफ बटालियन के एक ही कैम्प से हैं। अब तक इस कैम्प में 122 जवान संक्रमित मिले हैं। इन्हें मिलाकर इस सुरक्षाबल के 127 जवानों की रिपोर्ट पॉजिटिव आ चुकी है। इनमें से एक ठीक हुआ है, जबकि एक की मौत हो गई है। सीआरपीएफ देश की सबसे बड़ी पैरामिलिट्री फोर्स है। इसमें करीब 3.25 लाख जवान और अधिकारी अलग-अलग रैंकों पर सेवाएं देते हैं।
देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 37 हजार 257 हो गई है। 10 हजार से ज्यादा लोग ठीक भी हुए हैं। शुक्रवार को महाराष्ट्र में रिकॉर्ड 1008 मरीज बढ़े। इसके अलावा गुजरात में 326, दिल्ली में 223, पंजाब में 105, राजस्थान में 82, तमिलनाडु में 203, बिहार में 41 समेत 2391 से ज्यादा रिपोर्ट पॉजिटिव आईं। ये आंकड़े covid19india.org और राज्य सरकारों से मिली जानकारी के अनुसार हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, कुल संक्रमित 37 हजार 336 हैं। 26 हजार 167 का इलाज चल रहा है। 9950 ठीक हो चुके हैं और 1218 की मौत हो चुकी है।
मजदूर स्पेशल 6 ट्रेन चलाई गईं
लॉकडाउन के बीच दूसरे राज्यों में फंसे मजदूरों, छात्रों और अन्य लोगों के लिए 24 घंटे में 6 स्पेशल ट्रेन चलाई गईं। पहली ट्रेन गुरुवार तड़के तेलंगाना के लिंगमपल्ली से झारखंड के हटिया के लिए चली थी। यह देर रात हटिया पहुंच गई। इसके अलावा बाकी 5 ट्रेन हैं जयपुर (राजस्थान) से पटना (बिहार), काेटा (राजस्थान) से हटिया (झारखंड), नासिक (महाराष्ट्र) से लखनऊ (उत्तरप्रदेश), नासिक (महाराष्ट्र) से भाेपाल (मध्यप्रदेश), लिंगम्पल्ली (तेलंगाना) से हटिया (झारखंड) और अलुवा (केरल) से भुवनेश्वर (ओडिशा)।
कोरोना से संबंधित अहम अपडेट
5 दिन जब संक्रमण के सबसे ज्यादा मामले आए
| दिन | मामले |
| 01 मई | 2391 |
| 28 अप्रैल | 1902 |
| 25 अप्रैल | 1835 |
| 29 अप्रैल | 1702 |
| 23 अप्रैल | 1667 |
26 राज्य, 6 केंद्र शासित प्रदेशों में फैला संक्रमण
कोरोनावायरस का संक्रमण देश के 26 राज्यों में फैला है। 6 केंद्र शासित प्रदेश भी इसकी चपेट में हैं। इनमें दिल्ली, चंडीगढ़, अंडमान-निकोबार, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और पुडुचेरी शामिल हैं।
| राज्य | कितने संक्रमित | कितने ठीक हुए | कितनी मौत |
| महाराष्ट्र | 11,506 | 1879 | 486 |
|
गुजरात |
4721 | 736 | 236 |
| दिल्ली | 3738 | 1167 | 61 |
| मध्यप्रदेश | 2715 | 524 | 145 |
|
राजस्थान |
2666 | 1116 | 62 |
| तमिलनाडु | 2526 | 1312 | 28 |
| उत्तरप्रदेश | 2328 | 654 | 42 |
| आंध्रप्रदेश | 1463 | 464 | 33 |
| तेलंगाना | 1044 | 464 | 28 |
| पश्चिम बंगाल | 795 | 139 | 33 |
| जम्मू-कश्मीर | 639 | 247 | 8 |
| कर्नाटक | 589 | 251 | 22 |
| केरल | 498 | 392 | 4 |
|
पंजाब |
585 |
108 |
20 |
| हरियाणा | 357 | 241 | 4 |
| बिहार | 466 | 84 | 3 |
| ओडिशा | 149 | 55 | 1 |
|
झारखंड |
113 | 21 | 3 |
| उत्तराखंड | 57 | 37 | 0 |
| हिमाचल प्रदेश | 40 | 28 | 2 |
| असम | 43 | 33 | 1 |
| छत्तीसगढ़ | 43 | 36 | 0 |
| चंडीगढ़ | 88 | 18 | 0 |
|
अंडमान-निकोबार |
33 | 16 | 0 |
| लद्दाख | 22 | 17 | 0 |
| मेघालय | 12 | 8 | 1 |
|
पुडुचेरी |
8 | 5 | 1 |
| गोवा | 7 | 7 | 0 |
| मणिपुर | 2 | 2 | 0 |
| त्रिपुरा | 2 | 2 | 0 |
| अरुणाचल प्रदेश | 1 | 1 | 0 |
| मिजोरम | 1 | 1 | 0 |
ये आंकड़े covid19india.org और राज्य सरकारों से मिली जानकारी के अनुसार हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, कुल संक्रमित 37 हजार 336 हैं। 26 हजार 167 का इलाज चल रहा है। 9950 ठीक हो चुके हैं और 1218 की मौत हो चुकी है।
5 राज्य और 1 केंद्र शासित प्रदेश का हाल
![]()
लॉकडाउन की वजह से राजस्थान में फंसे मध्यप्रदेश के मजदूर शुक्रवार को भोपाल पहुंचे। यहां उनकी थर्मल स्क्रीनिंग की गई।
![]()
प्रयागराज में ये मजदूर सरकारी राशन लेने आए हैं। धूप तेज थी, इसलिए इन्होंने सड़क पर सोशल डिस्टेंसिंग के लिए बनाए गए गोलों में अपने झोले रखे और खुद छाया में बैठ गए।
![]()
यह तस्वीर नागपुर की है। लॉकडाउन में फल और सब्जी की दुकानें खोलने की छूट है, लेकिन ग्राहक कम ही आ रहे हैं।
![]()
यह तस्वीर जयपुर के अजमेरी गेट की है। यहां जागरूकता के लिए सूनी सड़क पर कोरोनावायरस की बड़ी सी तस्वीर बनाई गई है।
![]()
पटना में शुक्रवार शाम काली घटाएं घिर गईं। यह तस्वीर गंगा तट की है। लॉकडाउन की वजह से लोगों की आवाजाही बंद है और नाव घाटों पर खड़ी हें।
दिल्ली, संक्रमित- 3738: यहां शुक्रवार को 223 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। कोरोना के खतरे को देखते हुए हरियाणा ने शुक्रवार से दिल्ली से सटी राज्य की सीमा सील कर दी। वाहनों, यहां तक कि डॉक्टर, पुलिस, पत्रकारों को भी रोका गया। हालांकि, हरियाणा सरकार का कहना है कि सरकारी और जरूरी सामानों की सप्लाई में लगे वाहनों को छूट दी गई है।
Comment Now