रायपुर. छत्तीसगढ़ में कोरिया से भागे दो मजदूरों की रिपोर्ट गुरुवार देर रात पॉजिटिव आ गई है। दोनों मजदूर बैकुंठपुर स्थित क्वॉरैंटाइन सेंटर में थे और सैंपल देने के बाद झारखंड भाग निकले। इसके बाद प्रदेश में संक्रमितों का आंकड़ा 42 हो गया है। वहीं जगदलपुर में भी रैपिड टेस्ट के दौरान एक ट्रक ड्रावर संक्रमित मिला है। जिसके बाद छत्तीसगढ़-ओडिशा बॉर्डर को सील कर दिया गया है।
धनपुंजी चेकपोस्ट पर की गई थी जांच
दूसरे माह भी सरकार ने कर्मचारियों से एक दिन का वेतन मांगा
लॉकडाउन में लोगों को राहत देने के लिए सरकार ने दो अहम फैसले किए हैं। पहला, संपत्तिकर 15 मई तक पुरानी दर से वसूला जाएगा। दूसरा, जमीन की रजिस्ट्री भी पुरानी गाइडलाइन दर के हिसाब से होगी। इसके लिए 30 जून तक तारीख बढ़ा दी गई है। वहीं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सरकारी अधिकारी-कर्मचारियों से पिछले माह की तरह इस माह भी एक दिन का वेतन देने की अपील की है।
प्रदेश में 17541 सैंपलों की जांच, 16600 निगेटिव
प्रदेश में गुरुवार तक 17541 सैंपलों की जांच में 16600 की रिपोर्ट निगेटिव आई है। जबकि 899 सैंपलों की जांच जारी है। इसमें एम्स में 347, नेहरू मेडिकल कॉलेज में 298 व मेडिकल कॉलेज जगदलपुर में 254 सैंपलों की जांच चल रही है। कोरिया व सूरजपुर जिले में पांच मरीज मिलने के बाद प्रशासन का पूरा फोकस वहीं हैं। जिलों में प्रभावित क्षेत्रों को सील कर घरों में सर्वे शुरू कर दिया गया है।
संभाग | कुल लिए गए सैंपल | निगेटिव रिपोर्ट |
बिलासपुर | 6260 | 6105 |
रायपुर | 4218 | 4095 |
दुर्ग | 3151 | 2902 |
सरगुजा | 1411 | 1259 |
बस्तर | 2342 | 2088 |
रायपुर : लॉकडाउन में एक महीने से ज्यादा समय से बंद प्रदेश का सबसे बड़ा कपड़ा बाजार अब खुलने की तैयारी में है। कारोबारियों ने 4 मई से दुकानें खोलने की तैयारी शुरू कर दी है। व्यापारियों की गुरुवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग से बैठक में ज्यादातर कारोबारी दुकानें खोलने पर अड़ गए। कपड़ा बाजार को 2 और 3 मई को पूरी तरह से सैनिटाइज करवा दिया जाएगा। दुकानदारों, ग्राहकों का बिना मास्क प्रवेश वर्जित होगा।
ये तस्वीर भिलाई के आकाशगंगा थोक सब्जी बाजार की है। यह काेरोना को निमंत्रण देती भीड़ है। जहां सोशल डिस्टेंसिंग, मास्क सब पीछू छूट गया है। दूर तक सिर्फ लोगों के सिर ही दिखाई दे रहे हैं। प्रशासन रैंडम सैंपलिंग की बात अस्पतालों और स्वास्थ्य शिविरों में तो शुरू करने जा रहे है, लेकिन रोज सब्जी बाजार में लगती इस भीड़ को उन्होंने अनदेखा कर दिया है।
भिलाई : जिले में शुक्रवार को रैंडमली 50 सैंपल लिए जाएंगे। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम फील्ड में विजिट करेगी। इस बार राहत शिविरों, शासकीय अस्पतालों और अन्य सार्वजनिक स्थानों से सैंपल लिए जाएंगे। सैंपल लेने का काम सुबह 10 बजे से शुरू होगा। वहीं 3 लोगों को क्वारैंटाइन कराया गया है। फीवर क्लीनिक से 50 लोगों के सैंपल भी भेजा है।
बिलासपुर : जिला ग्रीन जोन में आ चुका है, लेकिन रेड और आरेंज जोन वाले जिलों से आलू, प्याज, शक्कर लेकर आने वाले वाहनों से खतरा बढ़ गया है। माल उतारने के पहले इन वाहनों को सेनेटाइज भी नहीं किया जा रहा है। महाराष्ट्र के 13 जिले रेड जोन में हैं और वहां से रोजाना 4 से 5 ट्रक शक्कर आ रही है। यूपी का इलाहाबाद आरेंज जाेन में है और वहां से 5 से 7 गाड़ियों में 150-200 टन आलू आ रहा है।
एक महीने से ऊपर हो चुका है लॉकडाउन को लागू हुए। बिलासपुर पुलिस ने नजर रखने के लिए ड्रोन कैमरे का इस्तेमाल किया ताे जितनी साफ तस्वीरें कैमरे में आईं वैसी पहले कभी नहीं ली जा सकीं। पुलिस के अफसरों का कहना है कि प्रदूषण कम होने से तस्वीरें अच्छी आई हैं। बिलासपुर आईजी दीपांशु काबरा ने भास्कर के पाठकों के लिए यह तस्वीर उपलब्ध कराई।
रायगढ़ : घरघोड़ा में बुधवार को क्वारैंटाइन किए गए जिस मजदूर का कोरोना संदिग्ध मान सैंपल भेजा गया था उसकी रिपोर्ट निगेटिव आई है। इन्हीं मजदूरों में एक सूरजपुर में पॉजिटिव मिला था। जशपुर के लुड़ेग के भी जिस मजदूर को रैपिड टेस्ट में पॉजिटिव बताया था, उसकी रिपोर्ट भी निगेटिव मिली है। प्रशासन ने एहतियात बरतते हुए 400 प्रवासी मजदूरों का रैपिड टेस्ट कराना शुरू किया है।
Comment Now