Sunday, 8th June 2025

कोरोना देश में LIVE / अब तक 34 हजार 862 केस: हरियाणा सरकार के आदेश के बाद दिल्ली-गुरुग्राम बॉर्डर सील; वाहनों की लंबी कतार लगीं, पैदल जाने पर भी रोक

Fri, May 1, 2020 6:08 PM

 

  • देश में 24 घंटे में संक्रमण के 1801 मामले सामने आए, 630 ठीक हुए और 75 की मौत हुई
  • सबसे ज्यादा 19 रेड जोन और 36 ऑरेंज जोन यूपी में, सबसे ज्यादा 30 ग्रीन जोन असम में
 

नई दिल्ली. कोरोना महामारी से बचाव के लिए दिल्ली-गुरुग्राम सीमा पूरी तरह सील कर दी गई है। दिल्ली से जा रहे वाहनों को गुरुग्राम में प्रवेश नहीं करने दिया जा रहा। जो वाहने पहुंच भी हैं उन्हें लौटाया जा रहा है। सरकारी और जरूरी सामानों की सप्लाई में लगे वाहनों को इस प्रतिबंध से छूट दी गई है। बताया जा रहा है कि लोगों को पैदल भी नहीं जाने दिया जा रहा। दो दिन पहले हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने कहा था कि कुछ लोग दिल्ली में कामकाज करते हैं और हरियाणा में रहते हैं। ये लोग कोरोना कैरियर हैं। उन्होंने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से ऐसे लोगों के दिल्ली में ही ठहरने का इंतजाम करने को कहा था।

देश में संक्रमितों का आंकड़ा 35 हजार के करीब

देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 34 हजार 862 हो गई है। शुक्रवार को पश्चिम बंगाल में 37 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। कुल संक्रमितों में से 9 हजार से ज्यादा ठीक हो चुके हैं। गुरुवार को महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 583, गुजरात में 313, राजस्थान में 144, पंजाब में 105, मध्यप्रदेश में 65 समेत 1799 रिपोर्ट पॉजिटिव आईं। महाराष्ट्र में संक्रमितों की संख्या 10 हजार के पार हो गई है। ये आंकड़े covid19india.org और राज्य सरकारों से मिली जानकारी के अनुसार हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में 35 हजार 43 संक्रमित हैं। इनमें से 25 हजार 7 का इलाज चल रहा है, 8888 ठीक हुए हैं और 1148 की मौत हुई।

कोरोना से संबंधित कुछ और अपडेट

  • लॉकडाउन के कारण तेलंगाना में फंसे 1200 मजदूरों को लेकर पहली स्पेशल ट्रेन झारखंड रवाना हो गई है। सुबह 4:50 बजे लिंगमपल्ली से निकली यह गाड़ी रात 11 बजे झारखंड के हटिया पहुंचेगी। इन मजदूरों को भेजने में सभी जरूरी दिशा-निर्देशों का पालन किया जा रहा है। 
  • केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव प्रीति सूदन ने सभी राज्यों के मुख्य सचिवों को पत्र लिखकर कोरोना के रेड, ऑरेंज और ग्रीन जोन के बारे में जानकारी दी है। देश के 130 जिले रेड जोन में, जबकि 319 जिले ग्रीन जोन में हैं। इनमें 3 मई के बाद भी सख्ती जारी रह सकती है। उन्होंने कहा है कि रिकवरी रेट बढ़ा है। इसी हिसाब से अब अलग-अलग इलाकों में जिलों को जोन वाइज बांटा जा रहा है।
  • कोरोना संक्रमण की जांच में उपयोग की जाने वाली आरटी-पीसीआर टेस्टिंग किट के लिए 60 स्वदेशी कंपनियों को मंजूरी मिली है। इनमें से 5 कंपनियों यह किट बनाएंगी, जबकि 55 इन्हें विदेश से आयात करेंगी।
  • महाराष्ट्र में पहली प्लाज्मा थैरेपी 53 साल के जिस कोरोना संक्रमित को दी गई थी, उनकी मौत हो गई। उनकी मौत 29 अप्रैल को हुई थी, लेकिन मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल के सीईओ डॉ. रविशंकर ने यह जानकारी 1 मई को दी।
  • पंजाब के चिकित्सा शिक्षा मंत्री ओम प्रकाश सोनी ने कहा है कि महाराष्ट्र में नांदेड़ स्थित हुजूर साहिब से लौटे राज्य के 300 तीर्थ यात्रियों का कोरोना टेस्ट किया गया है। इनमें से 76 संक्रमित मिले हैं। 

5 दिन जब संक्रमण के सबसे ज्यादा मामले आए

दिन मामले
28 अप्रैल 1902
25 अप्रैल 1835
29 अप्रैल 1702
23 अप्रैल 1667
26 अप्रैल 1607

26 राज्य, 6 केंद्र शासित प्रदेशों में फैला संक्रमण
कोरोनावायरस का संक्रमण देश के 26 राज्यों में फैला है। 6 केंद्र शासित प्रदेश भी इसकी चपेट में हैं। इनमें दिल्ली, चंडीगढ़, अंडमान-निकोबार, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और पुडुचेरी शामिल हैं।

राज्य कितने संक्रमित कितने ठीक हुए कितनी मौत
महाराष्ट्र 10,498 1773 459

गुजरात

4395 613 214
दिल्ली 3515 1094 59
मध्यप्रदेश 2625 482 137

राजस्थान

2582 893 58
तमिलनाडु 2323 1258 27
उत्तरप्रदेश 2211 551 40
आंध्रप्रदेश 1403 321 31
तेलंगाना 1038 442 28
पश्चिम बंगाल 795 139 33
जम्मू-कश्मीर 614 216 8
कर्नाटक 565 229 22
केरल 498 383 4

पंजाब

480

104

20
हरियाणा 339 235 4
बिहार 425 84 2
ओडिशा 143 39 1

झारखंड

110 19 3
उत्तराखंड 57 36 0
हिमाचल प्रदेश 40 28 2
असम 43 29 1
छत्तीसगढ़ 40 36 0
चंडीगढ़ 74 18 0

अंडमान-निकोबार

33 16 0
लद्दाख 22 17 0
मेघालय 12 0 1

पुडुचेरी

8 5 1
गोवा 7 7 0
मणिपुर 2 2 0
त्रिपुरा 2 2 0
अरुणाचल प्रदेश 1 1 0
मिजोरम 1 1 0

ये आंकड़े covid19india.org और राज्य सरकारों से मिली जानकारी के अनुसार हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में 35 हजार 43 संक्रमित हैं। इनमें से 25 हजार 7 का इलाज चल रहा है, 8888 ठीक हुए हैं और 1148 की मौत हुई।

 5 राज्य और 1 केंद्र शासित प्रदेश का हाल

  • मध्यप्रदेश, संक्रमित- 2625: यहां गुरुवार को संक्रमण के 65 नए मामले सामने आए। राज्य में इस बीमारी से अब तक 137 मरीजों की मौत हो चुकी है। उधर, भोपाल एम्स में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने वाली दवा माइक्रोबैक्टीरियम-डब्ल्यू का कोरोना के गंभीर रोगियों पर ट्रायल शुरू हो गया है। 

भोपाल से ये मजदूर छतरपुर और छिंदवाड़ा में अपने घर जा रहे हैं। लॉकडाउन में ये बेरोजगार हो गए हैं। ऐसे में सरकार ने इन्हें बसों से वापस भेजने का फैसला किया है।

  • उत्तरप्रदेश, संक्रमित- 2211: प्रदेश में गुरुवार को 77 नए कोरोना पॉजिटिव मिले। राज्य में कुल संक्रमितों में 1053 जमाती और उनके संपर्क में आए लोग हैं। 551 लोग ठीक हो चुके हैं। 40 की मौत हुई है। संक्रमण राज्य के 75 में से 60 जिलों में फैल चुका है।

प्रयागराज में यह महिला खेत से घर लौट रही है। केंद्र सरकार ने लॉकडाउन में खेती-किसानी के कामकाज करने की छूट दी है।

  • महाराष्ट्र, संक्रमित- 10498: यहां गुरुवार को 583 नए मरीज मिले। इनमें से 25 केस मुंबई के हॉट स्पॉट धारावी में सामने आए। धारावी में अब संक्रमितों की संख्या 369 हो गई है। उधर, महाराष्ट्र सरकार ने दूसरे राज्यों में फंसे अपने मजदूरों को वापस लाने की तैयारी कर ली है। इसके लिए 10 हजार बसें भेजी जाएंगी।
  • राजस्थान, संक्रमित- 2582: राज्य में गुरुवार को संक्रमण के 144 मामले आए। इनमें से जोधपुर में 59, जयपुर में 14, अजमेर में 4, चित्तौड़गढ़ में 3, कोटा और टोंक में 2-2, जबकि अलवर और धौलपुर में 1-1 मरीज मिला। प्रदेश में अब तक कोरोना से 58 लोगों की जान गई है।
  • दिल्ली, संक्रमित- 3515: यहां गुरुवार को सीआरपीएफ के 6 और जवान संक्रमित मिले। इनमें से एक जवान अर्धसैनिक बल की नेशनल कबड्डी टीम का खिलाड़ी है। पहले इसी बटालियन में कोरोना के 47 केस सामने आ चुके हैं। पिछले दिनों एक सब इंस्पेक्टर की मौत भी हो गई थी।

यह तस्वीर दिल्ली की है। कुछ कलाकार कोरोनावायरस के आकार वाले हेलमेट और प्रोटेक्टिव सूट पहनकर लोगों से लॉकडाउन का पालन करने और घरों में ही रहने की अपील कर रहे हैं।

  • बिहार, संक्रमित- 422: प्रदेश में गुरुवार को संक्रमण के 22 नए मामले सामने आए। बुधवार को 37 पॉजिटिव मिले। इनमें से बक्सर में 14, पश्चिम चंपारण में 5, दरभंगा में 4, पटना और रोहतास में 3-3, भोजपुर और बेगूसराय में 2-2, जबकि औरंगाबाद, वैशाली, सीतामढ़ी और मधेपुरा में 1-1 मरीज मिले।

पीएम मोदी ने मंत्रियों के साथ बैठक की
कोरोना संकट में घिरी अर्थव्यवस्था को संभालने की रणनीति पर चर्चा के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को बैठक बुलाई। इसमें गृहमंत्री अमित शाह, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर मौजूद थे। मोदी ने महामारी और लॉकडाउन के बीच कोल और खनन सेक्टर में सुधारों के साथ अर्थव्यवस्था में जान फूंकने के उपाय सुझाने को कहा। इस दौरान विदेशी निवेश आकर्षित करने और स्थानीय निवेश को बढ़ाने के उपाय खोजने पर जोर दिया गया।

Comments 0

Comment Now


Videos Gallery

Poll of the day

जातीय आरक्षण को समाप्त करके केवल 'असमर्थता' को आरक्षण का आधार बनाना चाहिए ?

83 %
14 %
3 %

Photo Gallery